उत्तरप्रदेश
Trending

गलिबहा गांव में युवती की हत्या, ढाई महीने बाद दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा

परसपुर( गोंडा ) : परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गलिबहा गांव में रह रही एक युवती की हत्या के मामले में घटना के लगभग ढाई महीने बीतने के बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम परसोहनी थाना खरगूपुर निवासी राज बहादुर सिंह उर्फ करिया सिंह पुत्र राम अछैबर सिंह ने परसपुर थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी बेटी निधि सिंह उर्फ पिट्टू सिंह करीब तीन वर्षों से उसके बेटे की ससुराल ग्राम गलिबहा में रहकर पढ़ाई कर रही थी। इस दौरान ससुराल पक्ष के लोग उसकी बेटी की शिकायतें करते थे। पीड़ित ने उन्हें आश्वासन दिया था कि अगले शिक्षा सत्र से वह बेटी को अपने घर वापस ले आएगा। लेकिन 12/13 अप्रैल की रात उसकी बेटी की पिटाई कर गला दबाकर हत्या कर दी गई। इस घटना के लगभग ढाई महीने बाद 30 जून को दी गई तहरीर के आधार पर ग्राम गलिबहा निवासी उदयभान सिंह, कुसुम सिंह, हिमांशु, प्रिंसी सिंह और काली सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस संबंध में परसपुर थानाध्यक्ष शारदेंदु कुमार पांडेय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर विभिन्न धाराओं में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button