GONDAउत्तरप्रदेशकरनैलगंज परसपुर
Trending

गोंडा : सेवानिवृत्त बैंक रक्षक यशवंत सिंह को दी गई भावभीनी विदाई

परसपुर (गोंडा)। नगर पंचायत परसपुर स्थित भारतीय स्टेट बैंक में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत रहे यशवंत सिंह के सेवानिवृत्त होने पर शुक्रवार को बैंक कर्मियों तथा स्थानीय लोगों ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी। यशवंत सिंह मूल रूप से बेलसर ब्लॉक के ग्राम बखरिया, मौजा बनुआ निवासी हैं। उन्होंने 18 वर्षों तक नवाबगंज ब्रांच में कार्य किया और 2 फरवरी 2021 से 31 मार्च 2025 तक परसपुर ब्रांच में अपनी सेवाएं दीं। उनके सेवानिवृत्त होने के अवसर पर बैंक कर्मचारियों ने एक भव्य विदाई समारोह आयोजित किया। इस दौरान सहकर्मियों ने उन्हें माल्यार्पण कर अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट किया साथ ही मिष्ठान्न खिलाकर सम्मानपूर्वक विदाई दी।

परसपुर शाखा प्रबंधक राजवीर सिंह यादव ने कहा कि यशवंत सिंह एक ईमानदार और अनुशासित सहकर्मी रहे हैं। उन्होंने हमेशा अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा के साथ निभाई और बैंक की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखा। उनकी जितनी सराहना की जाए कम होगी। इतना कहते हुए मैनेजर भावुक हो गए। इस अवसर पर कपिल शुक्ला, हरीश रावत, प्रशांत यादव, हरीश सिंह, वेद प्रकाश सिंह, दिनेश, पंकज समेत तमाम गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button