GONDAउत्तरप्रदेशकरनैलगंज परसपुर
Trending

गोंडा : तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

परसपुर (गोंडा) : परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बलिकरन पुरवा राजापुर निवासी उदयभान सिंह (58 वर्ष), पुत्र इंद्र बहादुर सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उदय भान सिंह 17 मार्च को दिन में किसी कार्यवश हट्ठीपुरवा आटा जा रहे थे। जब वह करनैलगंज-परसपुर मार्ग पर पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसपुर पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी कुसुम सिंह ने फौती सूचना पुलिस को दी, जिसके आधार पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उदय भान सिंह की मौत से परिवार में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पुत्र देवेश सिंह उर्फ राहुल (30 वर्ष) और पुत्री कल्पना सिंह (33 वर्ष) का भी रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना के संबंध में परसपुर प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचायतनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button