उत्तरप्रदेश
Trending

गोंडा : परसपुर में ओमप्रकाश सिंह हत्याकांड: पुलिस की कड़ी कार्यवाही, मुठभेड़ में एक और आरोपी घायल

गोण्डा, परसपुर: नगर पंचायत परसपुर के राजा टोला में बीते शुक्रवार को सपा कार्यकर्ता ओमप्रकाश सिंह की दिनदहाड़े धारदार हथियार से निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। सूत्रों के अनुसार, भाजपा सभासद उदयभान सिंह उर्फ लल्लन सिंह के फरार होने से पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए बीती रात एक अज्ञात सूचना पर नंदौर के बलगर पुरवा नंदौर गांव निवासी रोहित सिंह को भौरीगंज मार्ग पर स्थित नहर पुलिया के पास मुठभेड़ में गोली मार दी। रोहित सिंह घायल हो गया और उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मुख्य आरोपी उदयभान सिंह उर्फ लल्लन के घर की बाउंड्रीवाल को पुलिस ने ध्वस्त कर दिया है। साथ ही, पुलिस ने उसके ट्रैक्टर और बाइक को भी जब्त कर लिया है। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि रोहित सिंह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button