गोंडा : ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने फंदे से लटककर लगाई फांसी , परिजनों में मचा कोहराम


परसपुर गोण्डा : जनपद गोण्डा के थाना क्षेत्र परसपुर कस्बे के शान नगर अंजही मोहल्ले में एक विवाहिता की फंदे से लटककर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भेज दिया है। लड़की के पिता पारसनाथ गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर लड़की के पति सास ससुर समेत सात ससुरालियों पर दहेज हत्या मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया है कि उसने अपनी पुत्री मंजू गुप्ता की शादी अशोक कुमार गुप्ता ग्राम बसौना दहौरा थाना रानीपुर जनपद बहराइच के साथ वर्ष 2020 में किया गया था। अपने हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया। शादी के बाद दहेज के लिये ससुराली जन पति अशोक कुमार गुप्ता, ससुर राधे श्याम गुप्ता, सास श्रीमती राजरानी उर्फ सुमन, जेठ सोनू, देवर राजन, जेठानी श्रीमती मोहिनी, ननद सीतू उसकी पुत्री को प्रातडित करने लगे। इससे तंग व परेशान होकर उसकी पुत्री मायके में आकर रहने लगी। ससुराली जन के प्रताड़ना से तंग आकर बुधवार की शाम को फंदे से लटककर उसकी पुत्री की मौके पर मृत्यु हो गयी। उसके पुत्री के एक लड़की सौम्या उम्र दो वर्ष की है। दहेज प्रताड़ना से तंग होकर उसकी पुत्री ने इससे पूर्व ससुराली जन माननीय न्यायालय में 156/ 3 के तहत प्रार्थना पत्र दे चुकी है। इस बाबत इंस्पेक्टर रणविजय सिंह का कहना है कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भेज दिया है। और मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत सात नामजद लोगों के विरुद्ध विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसकी विवेचना सीओ करनैलगंज नवीना शुक्ला को मिली है।