GONDAउत्तरप्रदेशकरनैलगंज परसपुर
Trending

गोंडा : परसपुर में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, स्कूलों व सरकारी कार्यालयों में हुआ ध्वजारोहण

परसपुर (गोंडा)। तहसील कर्नलगंज क्षेत्र के विकासखंड परसपुर स्थित नगर पंचायत कार्यालय, ब्लॉक मुख्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, थाना परिसर सहित क्षेत्र के विभिन्न सरकारी एवं गैर – सरकारी विद्यालयों में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया।

बताते चलें कि थाना परिसर में थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया तत्पश्चात उपस्थित उपनिरीक्षक व महिला, पुरुष आरक्षियों ने राष्ट्रध्वज तिरंगे को सलामी दी और राष्ट्रगान गाया गया। साथ ही देश की अखंडता एवं सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई।

वहीं नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में चेयरमैन वासुदेव सिंह व अधिशासी अधिकारी अनुराग शुक्ला सहित रोहित सिंह, अखिलेंद्र सिंह,रामसुंदर पांडेय, अनुज प्रताप सिंह, सिद्धार्थ शुक्ला उर्फ अंशु शुक्ला, रहमत अली, संदीप सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

ब्लॉक मुख्यालय पर विधायक अजय सिंह के कर कमलों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसपुर में सीएचसी अधीक्षक लवकेश शुक्ला सहित चिकित्साधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय पर्व मनाया गया।

बीआरएस ग्लोबल स्कूल में पूर्व चिकित्साधिकारी व कोटेश्वरी क्लीनिक के संचालक डॉ. ए.के. सिंह कोटेश्वरी एवं विद्यालय की डायरेक्टर प्रीति सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया, जहां छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर गगनभेदी जयकारों के साथ परेड करते हुये प्रभात फेरी निकालकर एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

राजा भगवती प्रसाद सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसपुर में प्रधानाचार्य ओमप्रकाश पांडेय एवं उपप्रधानाचार्य दर्शनानंद पांडेय के नेतृत्व में कुँवर विजय बहादुर सिंह उर्फ बच्चा साहब द्वारा ध्वजारोहण कर बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया।

प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय परसपुर प्रथम में प्रभात फेरी के पश्चात नगर पंचायत अध्यक्ष वासुदेव सिंह एवं खंड शिक्षा अधिकारी चंद्र भूषण पांडेय द्वारा ध्वजारोहण किया गया, जहां शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों एवं अभिभावकों की सहभागिता रही तथा बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटक एवं भाषण प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया

नगर पंचायत परसपुर स्थित महर्षि दयानंद वैदिक इंटर कॉलेज परसपुर में डॉ. शिव कुमार सिंह द्वारा ध्वजारोहण के उपरांत छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया। प्रधानाचार्य सुरेंद्र तिवारी ने बताया कि ध्वजारोहण उपरांत छात्र- छात्राओं को मिष्ठान वितरित किए गए।

कम्पोजिट विद्यालय करनपुर परसपुर में अरुण कुमार शुक्ला द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की गई।

कम्पोजिट विद्यालय पूरे दौलत के प्रधानाध्यापक तिलकराम वर्मा ने बताया कि ग्राम प्रधान विनोद कुमार पांडेय द्वारा ध्वजारोहण के पश्चात पुरस्कार वितरण एवं मिष्ठान वितरण किया गया। जहां समाजसेवी जालिम सिंह,मुकेश त्रिपाठी, विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष रीना, शिक्षिकाएं मीनाक्षी गुप्ता, आरती, स्नेहलता सिंह, रेनू सिंह, अनुचर रिंकी, रसोइयां शुभी सिंह, सुनीता सिंह, रेनू सहित छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

गुरुकुल मॉन्टेसरी स्कूल परसपुर में मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज तिरंगे को सलामी दी गई तथा राष्ट्रगान गाया गया।

वहीं प्राथमिक विद्यालय गोसाई पुरवा उधौरा, कम्पोजिट विद्यालय डेहरास तथा मां कोटेश्वरी विद्या मंदिर डेहरास में अभिषेक कुमार सिंह द्वारा ध्वजारोहण एवं पुरस्कार वितरण किया गया।

करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कौशल किशोर कॉन्वेंट स्कूल शीशामऊ में विधायक अजय सिंह द्वारा ध्वजारोहण एवं पुरस्कार वितरण किया गया, जहां प्रबंधक सुशील तिवारी, प्रधानाचार्य महेंद्र मिश्रा, संस्थापक कौशल किशोर तिवारी, अध्यक्ष तरुण चंद्र तिवारी, पूर्व प्रधान दुबाई, उपाध्यक्ष दिवाकर दत्त तिवारी, सचिव बृहस्पति कुमार दूबे की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

इसी क्रम में बाबा मुनेश्वर सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल विजय नगर रुदौली तथा अमृत बाल मंदिर बालिका इंटर कॉलेज बलमत्थर में भी विधायक अजय सिंह द्वारा ध्वजारोहण एवं पुरस्कार वितरण किया गया, जहां छात्र-छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने राष्ट्रप्रेम, एकता एवं भारतीय संविधान की भावना को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

पूरे विकासखंड क्षेत्र में भारत माता की जय, वंदे मातरम् एवं जय हिंद के उद्घोष के साथ गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हुआ।


Related Articles

Back to top button