उत्तरप्रदेश

1 बजे तक 35.88% वोटिंग; कानपुर में मुस्लिम महिलाओं से हिजाब हटाने को कहा गया तो शुरू हुआ विवाद 

उत्तर प्रदेश में थर्ड फेज की वोटिंग जारी है। 16 जिलों की 59 सीटों पर दोपहर एक बजे तक 35.88% वोट डाले गए हैं। शुरुआती घंटों में वोटर्स का जोश हाई रहा। बुजुर्ग और दिव्यांग भी अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल करने पहुंचे। दुल्हनें भी बूथ पर दिखीं, जो विदा होने से पहले वोट डालने आईं। मुलायम सिंह व्हील चेयर पर वोट डालने आए। मुलायम के भाई 78 साल के अभय राम बाइक से वोट डालने पहुंचे। अखिलेश और डिंपल ने पूरी फैमिली के साथ सैफई में वोट डाला।

वोटिंग के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरदोई में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश को सट्टा और कट्टा से मुक्ति मिल गई है। बेटियां-बहनें सुरक्षित महसूस कर रही हैं।

थर्ड फेज के मतदान के अपडेट्स…

कानपुर के ही हडसन मतदान केंद्र पर हिजाब को लेकर विवाद बढ़ गया। यहां हिजाब पहनकर आई मुस्लिम महिलाओं को बूथ में जाने से रोका जा रहा था। उनसे हिजाब उतारने को कहा गया। इसी पर विवाद बढ़ा।
औरैया की दिबियापुर विधानसभा के हलौआ बूथ पर तैनात तृतीय मतदान अधिकारी दिनेश कुमार का संदिग्ध परिस्थिति में शव मिला। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र की घटना है। प्रशासन अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे।
औरैया में जौंरा पोलिंग बूथ पर सपा एजेंट अरविंद निषाद से मारपीट। भाजपा समर्थकों पर आरोप।
कानपुर में सबसे ज्यादा भीड़ मुस्लिम बहुल इलाकों में देखने को मिल रही है। यहां जेके कॉलोनी बूथ में पुलिसवालों और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हो गई।

Related Articles

Back to top button