उत्तरप्रदेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का अंबेडकरनगर में संबोधन

अंबेडकरनगर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के श्री अखिलेश यादव ने अंबेडकर नगर की सभा में संबोधन किया और अपने भाषण में कहा कि इस बार पिछडो का इंकलाब होगा ,2022 में बदलाव होगा।
उन्होंने कहा कि पार्टियां लोगों को जाति और धर्म मे बाँट रहे लेकिन हमें डॉ अम्बेडकर के बताए रास्ते पर चलकर आगे बढ़ना होगा। बसपा से आये हुए भाइयो आपका सपना हम समाजवादी लोग पूरा करेंगे।Ntpc की जमीन नेता जी के प्रयास से मिली और आज सबसे बड़ा बिजली घर बन गया है।दूध का उत्पादन बढ़ाने का कार्य, पशु आहार फैक्ट्री बनी जिले में।एम्बुलेंस सपा सरकार की देन है फोन पर लोगो को मदद मिल रहा है 100 नम्बर की सेवा मिल रही है एक फोन पर पुलिस पहुँच रही है। लैपटॉप मिल रहा है।बुनकरों को फिक्स रेट पर बिजली देने का काम नेता जी ने शुरू किया इसे इस सरकार ने बन्द कर दिया।समाजवादी पार्टी ने काम करके दिखाया था।किसान हमारी नीव है उसके साथ यदि किसी ने धोखा दिया है तो बीजेपी सरकार ने। यह चुनाव कोई छोटा मोटा नहीं है। भारतीय जनता पार्टी ने भारत को बदनाम करने का काम किया।किसानों को कुचला जा रहा है।किसानों को न्याय नही मिला रहा है।गरीबो को सिलेंडर बांटे जा रहे थे आज कीमत कितना हो गया है।बाबाजी लाल रंग से घबरा रहे है।पेट्रोल 100 के पार पहुँच गया है।
खाद नही मिल रही है।जब से हारे है कीमते निचे आ रही है, अन्य प्रदेशों में हारने के बाद up हारने के बाद और नीचे आएँगे दाम।सपा सरकार आने पर गरीबो को सहायत दी जएगी।सरकारी सम्पतिया बिक रही है। इसका हिसाब सरकार को देना पड़ेगा

Related Articles

Back to top button