राजनेतिक

बिना नाम लिए पीएम का कांग्रेस पर तंज, फॉर द फैमिली, बाय द फैमिली… आगे कहने की जरूरत नहीं

बिना नाम लिए कांग्रेस पर साधा निशाना

संविधान की भावना को चोट पहुंची है। इसकी एक-एक धारा को चोट पहुंची है। तब जब राजनैतिक धर्म लोकतांत्रिक कैरेक्टर खो चुके हों। जो दल लोकतांत्रिक कैरेक्टर खो चुके हों, वो लोकतंत्र की रक्षा कैसे कर सकते हैं।एक राजनीतिक दल, पार्टी- फॉर द फैमिली, पार्टी- बाय द फैमिली… आगे कहने की जरूरत नहीं लगती।  

संविधान दिवस समारोह : बिना नाम लिए पीएम का कांग्रेस पर तंज, फॉर द फैमिली, बाय द फैमिली…आगे कहने की जरूरत नहीं

संविधान दिवस पर संसद भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे चुके हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कर रहे हैं। इस दौरान उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू भी मौजूद हैं। कांग्रेस समेत 14 विपक्षी दलों ने इस कार्यक्रम का बहिष्कार किया है। 

Related Articles

Back to top button