उत्तरप्रदेशदिल्लीदेश-विदेश
Trending

दिल्ली के नरेला में पुलिस की शार्पशूटर से मुठभेंढ, कई वारदातों को अंजाम दे चुका आरोपी संदीप..।

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के नरेला में पुलिस की स्पेशल सेल की जितेंद्र गोगी दीपक बॉक्सर गैंग के शार्पशूटर से मुठभेड़ हुई। गोलीबारी में शार्पशूटर के पैर में गोली लगी। इस एनकाउंटर के बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसके पास से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल बरामद की गई। घटनास्थल की तस्वीरें सामने आई हैं।

आज सुबह दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बारे में मीडिया को ब्रीफिंग दी। दिल्ली पुलिस की ओर से बताया गया कि आरोपी संदीप उर्फ बसी पहले भी कई अपराध कर चुका है। वह 5 से अधिक जघन्य अपराधों को अंजाम दे चुका है। एक जगह उसके द्वारा की गई गोलीबारी के परिणामस्वरूप एक व्यक्ति की जान चली गई थी। उस सनसनीखेज वारदात के बाद से वह फरार था। वह कई हथियार अपने पास रखता था। वह जितेंद्र गोगी दीपक बॉक्सर गैंग का शार्पशूटर बताया जा रहा है।
संदीप को गिरफ्तार करने के बाद अब कोर्ट में पेश किया जाएगा। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, उसके पैर में गोली लगी है। उसे प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button