उत्तरप्रदेश
Trending

आज का पवित्र पंचांग एवं राशिफल…..27.07.2022

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश

: 🕉️🌷🚩🍀⚜🕉⚜🍀🚩🌷🕉️
🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏
🙏शुभप्रभातम् जी🙏

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..

 *📝आज दिनांक 👉*

📜 27 जुलाई 2022
बुधवार
🏚नई दिल्ली अनुसार🏚

🇮🇳शक सम्वत- 1944
🇮🇳विक्रम सम्वत- 2079
🇮🇳मास- श्रावण
🌓पक्ष- कृष्णपक्ष
🗒तिथि- चतुर्दशी 21:13 तक
🗒पश्चात्- अमावस्या
🌠नक्षत्र- पुनर्वसु – पूर्णरात्रि
💫करण- विष्टि – 08:02 तक
💫पश्चात्- शकुन
✨योग- हर्शण – 17:06 तक
✨पश्चात्- वज्र
🌅सूर्योदय- 05:39
🌄सूर्यास्त- 19:15
🌙चन्द्रोदय- 28:56
🌛चन्द्रराशि- मिथुन – 24:22 तक
🌛पश्चात्- कर्क
🌞सूर्यायण – दक्षिणायन
🌞गोल- उत्तरगोल
💡अभिजित- कोई नहीं
🤖राहुकाल- 12:27 से 14:09
🎑ऋतु- वर्षा
⏳दिशाशूल- उत्तर

✍विशेष👉

🔅कल बुधवार को 👉 श्रावण बदी चतुर्दशी 21:13 तक पश्चात् अमावस्या शुरु , विघ्नकारक भद्रा 08:01 तक , जैन चौदस , बुध पूजन ,श्री उद्धव ठाकरे जन्म दिवस , श्री एन॰ धरम सिंह स्मृति दिवस , डॉ. ऐ.पी.जे. अब्दुल कलाम स्मृति दिवस , अभिनेता अमजद खान स्मृति दिवस , पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस )16वां स्थापना दिवस व केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) स्थापना दिवस।
🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 श्रावण बदी अमावस्या 23:26 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , स्नान – दान – श्राद्धादि की हरियाली / देवपितृकार्य अमावस्या , चितलगी अमावस्या (उड़ीसा ) , करकट पूजा (केरल) , आदि अमावस्या (तमिलनाडु) , सर्वार्थसिद्धियोग/ कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से अगले दिन सूर्योदय तक , अमृतसिद्धियोग व गुरुपुष्य योग 07:05 से अगले दिन सूर्योदय तक , गुरु वक्री 26:09 पर , श्री कासू ब्रह्मानंद रेड्डी जयन्ती , श्री काजी लेण्डुप दोर्जी स्मृति दिवस , श्री डोनकुपर रॉय स्मृति दिवस , विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस व विश्व हेपेटाइटिस दिवस।

🎯आज की वाणी👉

🌹
सद्भिरेव सहासीत
सद्भिः कुर्वीत सङ्गतिम् ।
सद्भिर्विवादं मैत्री च
नासद्भिः किञ्चिदाचरेत्॥
अर्थात्👉
सज्जनों के साथ ही बैठना चाहिए। सज्जनों के साथ संगति (रहन-सहन) करनी चाहिए। सज्जनों के साथ विवाद (तर्क-वितर्क) और मित्रता करनी चाहिए।असज्जनों (दुष्टों) के साथ कुछ भी व्यवहार नहीं करना चाहिए।
🌹

27 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

1586 – सर वॉल्टर रालेह वजींनिया से लंदन में तंबाकू लाने वाले व्यक्ति बने।
1655 – नीदरलैंड और ब्रांडेनबर्ग ने सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किये।
1709 – सम्राट इम्पेरर नाकमिकादो जापान के सिंहासन पर बैठे।
1713 – रूस और तुर्की ने शांति संधि पर हस्ताक्षर किये।
1714 – ब्रिटिश रानी ऐनी ने प्रीमियर रॉबर्ट हेली को खारिज किया।
1720 – रूसी नौसेना की दूसरी महत्वपूर्ण जीत – गेंग्मम की लड़ाई।
1724 – पीटर द वाइल्ड बॉय ‘हनोवर में हैवेनसेन के पास पकड़ा गया।
1772 – तीन बड़ी शक्तियों रुस, ऑस्ट्रिया और फ़्रांस के प्रतिनिधियों ने पोलैंड के पहले विभाजन के समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1789 – अमेरिकी कांग्रेस ने विदेश मामलों के विभाग द डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेन अफेयर्स की स्थापना की।
1795 – स्पेन और फ्रांस ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1836 – दक्षिण आस्ट्रेलिया में एडीलेड की स्थापना हुई।
1844 – आग ने चार्लोट और उत्तरी केरोलिना के अमेरिकी टकसाल को नष्ट कर दिया।
1862 – अमेरिकी शहर कैंटन में हरिकेन तूफान का कहर हुआ, जिसमें 40 हजार लोगों की मौत हुई।
1888 – फिलिप प्राट ने पहला इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल का प्रदर्शन किया।
1889 – इंडियन नेशनल कांग्रेस की शाखा ब्रिटिश इंडिया कमिटी को लंदन में दादाभाई नैरोजी, विलियम वेडरबर्न, डब्ल्यू एस कैन और विलियम डिग्बी के नेतृत्व में खोला गया।
1897 – बाल गंगाधर तिलक पहली बार गिरफ्तार किये गये।
1921 – टोरंटो यूनिवर्सिटी के दो वैज्ञानिकों फ्रेडरिक बैंटिंग और चार्ल्स बेस्ट ने इंसुलिन नाम के हार्मोन को अलग करने में सफलता पाई।
1922 – ब्रूसेल्स में अंतर्राष्ट्रीय भौगोलिक संघ का गठन हुआ।
1935 – चीन के यांग जी और होआंग नदी में आई बाढ़ से दो लाख लोगों की मौत हुई।
1939 – केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की स्थापना हुई।
1962 – अफ्रीकी-अमेरिकी नागरिक अधिकारों के संघर्ष के नेता मार्टिन लूथर किंग जूनियर जार्जिया के अल्बानी जेल में बंद हुए।
1965 – एडवर्ड हीथ ब्रिटिश कंजर्वेटिव पार्टी के नेता बने।
1985 – तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी इस पद पर रहते हुए 11 साल में पहली बार अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर गई।
1987 – खोजकर्ताओं ने 1912 में अपनी पहली यात्रा में डूबे जहाज टाइटेनिक का मलबा खोजा था।
2002 – उक्रेन में एक विमान दुर्घटना में 70 व्यक्ति मारे गये।
2003 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने यमन को स्कड मिसाइल बेचने वाली उत्तर कोरियाई कंपनी पर नये प्रतिबंध लगाये।
2006 – रूसी प्रक्षेपण यान नेपर ज़मीन पर गिरा।
2006 – इंटेल कॉर्प ने कोर 2 डॅयू माइक्रोप्रोसेसर्स पेश किया।
2007 – आस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने लगभग 40,000 साल पहले पाये जाने वाले विशालकाय जीव वोमबैट के जवड़े का जीवाश्म मिलने का दावा किया।
2008 – सीपीएन-यूएमएल नेता सुभाष नेमवांग को नेपाली राष्ट्रपति रामबरन यादव ने नवर्निवाचित संविधान सभा के अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई।
2019 – केंद्रीय बलों ने महाराष्ट्र में बाढ़ में फंसे महालक्ष्मी एक्सप्रेस से 900 लोगों को सफलतापूर्वक निकाला।
2019 – अमेरिकी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग ने भारतीय वायुसेना को अपाचे गार्डियन हेलिकॉप्टर की आपूर्ति शुरू की।
2020 – भारत ने बांग्‍लादेश के साथ द्विपक्षीय व्‍यापार और आवागमन को बढावा देने के लिए उसे दस ब्रॉडगेज डीजल रेल इंजन भेंट किए।
2020 – भारत और इंडोनेशिया के बीच नई दिल्ली में रक्षा मंत्री संवाद आयोजित किया गया।
2020 – रूस ने चीन को सतह से हवा में मार करने वाले एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली की डिलीवरी रोक दी।
2021 – गुजरात में हड़प्पा काल का नगर धौलावीरा यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल सूची में शामिल हुआ। जिसके बाद भारत में विश्व धरोहर स्थलों की संख्या 40 हुई।

27 जुलाई को जन्मे व्यक्ति👉

1824 – फ़्रांस के प्रसिद्ध लेखक और साहित्यकार एलेग्ज़ेन्डर डोमास फ़िल्स कनिष्ठ का पेरिस में जन्म हुआ।
1913 – कल्पना दत्त – आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाली महिला क्रांतिकारियों में से एक।
1940 – भारती मुखर्जी – भारतीय मूल की प्रसिद्ध लेखिका थीं, जिन्होंने अमरीका में कई पुरस्कार जीते थे।
1960 – उद्धव ठाकरे, भारतीय राजनीतिज्ञ तथा महाराष्ट्र के भूतपूर्व मुख्यमंत्री।
1963 – कृष्णन नायर शान्तिकुमारी चित्रा एक भारतीय पार्श्व गायिका।
1967 – इंग्लैंड के क्रिकेट खिलाड़ी नील स्मिथ का जन्म वारविकशायर में हुआ। वे दाएं हाथ के बल्लेबाज व ऑफ ब्रैक गेंदबाज थे।
1983 – सीमा पूनिया अंतिल एक भारतीय महिला डिस्कस थ्रोअर।
1990 – कृति सैनन एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री एवं मॉडल।

27 जुलाई को हुए निधन👉

1844 – डेल्टन गैसों के मिश्रण के नियम के जनक ब्रिटेन के वैज्ञानिक जान डेल्टन का निधन हुआ।
1891 – राजेन्द्रलाल मित्रा – भारत विद्या से संबंधित विषयों के प्रख्यात विद्वान।
1933 – कल्याण सिंह कालवी – नौवीं लोकसभा के सदस्य।
1944 – पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल – हिन्दी के ख्यातिप्राप्त साहित्यकार और विद्वान् आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के सहयोगी।
1970 – पत्तम थानु पिल्लई – आधुनिक केरल प्रदेश के प्रमुख नेता।
1972 – नक्सल आंदोलन के मास्टरमाइंड चारू मजूमदार का जेल में निधन हुआ।
1987 – सालिम अली, एक भारतीय पक्षी विज्ञानी और प्रकृतिवादी।
1992 – अमजद ख़ान, प्रसिद्ध अभिनेता।
1999 – आई. के. कुमारन – माही क्षेत्र से फ़्राँसीसियों का शासन हटाने वाले प्रमुख व्यक्ति थे।
2002 – कृष्णकांत
भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति।
2003 – अमेरिका में बहुचर्चित हास्य कलाकार बॉब होप का निधन हो हुआ।
2006 – शिवदीन राम जोशी – अपने समय के जाने-माने कवि।
2015 – भारत के 11वें राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम जी का शिलांग में निधन हुआ।
2016 – लच्छू महाराज – भारत के जानेमाने तबला वादक।
2017 – एन॰ धरम सिंह
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री।
2020 – बॉलीवुड के जाने माने एक्शन डायरेक्टर परवेज खान का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

27 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🔅 श्री उद्धव ठाकरे जन्म दिवस।
🔅 श्री एन॰ धरम सिंह स्मृति दिवस।
🔅 डॉ. ऐ.पी.जे. अब्दुल कलाम स्मृति दिवस।
🔅 अभिनेता अमजद खान स्मृति दिवस।
🔅 पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस )16वां स्थापना दिवस।
🔅 केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) स्थापना दिवस ।

कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।

🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻

⚜⚜ 🌴 🕉️ 🌴⚜⚜
〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
27 जुलाई 2022 , बुधवार

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। बेवजह बेचैनी रह सकती है लेकिन वास्तव में ऐसा कुछ भी नहीं है जिससे बेचैनी हो।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्‍थ्य प्रभावित होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। रुके कार्यों में गति आएगी। प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न उठाएं। आनन्द से दिनचर्या व्यतीत करें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आय होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। जल्दबाजी किसी समस्या का हल नहीं है इसलिए न करें। दूर से कोई समाचार मिल सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें ताकि बेवजह कहासुनी न हो। थकान व कमजोरी रह सकती है आराम करे़ं। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। नौकरी में दिनचर्या व्यस्त रह सकती है । आध्यात्मिक ज्ञान की तरफ रूची बनेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। थकान व कमजोरी रह सकती है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। नौकरी में शांति रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग रहेगा। कार्य समय पर पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य सही रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
व्यवसाय ठीक चलेगा। धन लाभ के योग है । पुराना रोग उभर सकता है। दूर से कोई समाचार मिल सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ से बचें । किसी व्यक्ति के व्यवहार से अप्रसन्नता मत आने दें। अपेक्षित कार्य विलंब से होंगे। प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। किसी व्यक्ति विशेष की नाराजगी न करें। मनोरंजन के योग हैं।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेगे। जल्दबाजी से बचें खासकर लेन-देन में जल्दबाजी न करें। कोई समस्या खड़ी हो सकती है। भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। प्रमाद न करें। स्वास्थ्य लाभ होगा ।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। धनहानि से बचें व सावधानी रखें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। शत्रु शांत रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग करने से बचें। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्‍थ्य की चिंता रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। किसी भी व्यक्ति की चिकनी बातों में न आएं। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें, लाभ होगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश मनोनुकूल लाभ देगा। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे लेकिन हानी नहीं पहुंचा पाएंगे। शारीरिक कष्‍ट से बचें । दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप कम ही करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
धन प्राप्ति सुगम तरीके से होगी। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य करने में रुझान रहेगा। मान-सम्मान मिलेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा। कष्ट, तनाव व चिंता का वातावरण बन सकता है। शत्रु पस्त होंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी साधु-संत का आशीवार्द मिल सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेंगे। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। लंबित कार्य पूर्ण होंगे। प्रमाद न करें।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका समय मिला जुला रहेगा । घर में अतिथियों का आगमन होगा और धन व्यय भी होगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में संतोष रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विवाद से क्लेश से बचें । पुराना रोग उभर सकता है। परिवार की चिंता रहेगी। जल्दबाजी न करें।

🔅 कृपया ध्यान दें👉
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

    🙏धन्यवाद।🙏

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

Related Articles

Back to top button