
पवित्र पंचांग स्वयं भी पढ़ें एवं जनहितार्थ, अपने सभी शुभचिंतकों को भी प्रेषित कर पुण्य लाभ अर्जित करें।
🌞 ~ आज का हिन्दू पंचांग सहित पवित्र राशिफल ~🌞
⛅दिनांक 01 जून 2022
⛅दिन – बुधवार
⛅विक्रम संवत – 2079
⛅शक संवत – 1944
⛅अयन – उत्तरायण
⛅ऋतु – ग्रीष्म
⛅मास – ज्येष्ठ
⛅पक्ष – शुक्ल
⛅तिथि – द्वितीया 21:47 तक तत्पश्चात तृतीया
⛅नक्षत्र – मृगशिरा 13:00 तक तत्पश्चात आर्द्रा
⛅योग – शूल, प्रातः 01:33, 02 जून , तक तत्पश्चात गण्ड
⛅राहुकाल – मध्याह्न 12:17 से 14:01 तक
⛅सूर्योदय – 05:20
⛅सूर्यास्त – 19:13
स्थानीय समयानुसार राहुकाल सूर्यास्त सूर्योदय समय में अंतर सम्भव है…..
⛅दिशाशूल – उत्तर दिशा में
⛅व्रत पर्व विवरण- महर्षि पराशर जयंती
⛅ विशेष – द्वितीया को बृहती (छोटा वैंगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
🔹गंगा स्नान का फल🔹
🌹”जो मनुष्य आँवले के फल और तुलसीदल से मिश्रित जल से स्नान करता है, उसे गंगा स्नान का फल मिलता है ।” (पद्म पुराण , उत्तर खंड)
🔹संम्पति और सौभाग्य की बढ़ोतरी के लिए🔹
🌹भविष्य पुराण के अनुसार ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष के तृतीया के दिन रम्भा व्रत आता है… (02 जून 2022 गुरुवार) इस दिन व्रत करने से और जप करने से संपत्ति और सौभाग्य में बढ़ोतरी होती है | माँ पार्वती ने भी ये व्रत किया था | सुहागन देवियों को खास करना चाहिए …जिनके घर में शादी के बाद दिक्कतें आ रही हैं, उन बहनों को आप बता सकते हो | इस दिन तीन मंत्र बोल कर माँ पार्वती को प्रणाम करना चाहिए …
🌹ॐ महाकाल्यै नमः
🌹ॐ महालक्ष्म्यै नमः
🌹ॐ महासरस्वत्यै नमः
🔹ससुराल में कोई तकलीफ🔹
🌹किसी सुहागन बहन को ससुराल में कोई तकलीफ हो तो शुक्ल पक्ष की तृतीया को उपवास रखें … उपवास माने एक बार बिना नमक का भोजन कर के उपवास रखें..भोजन में दाल चावल सब्जी रोटी नहीं खाएं, दूध रोटी खा लें.. शुक्ल पक्ष की तृतीया को.. अमावस्या से पूनम तक की शुक्ल पक्ष में जो तृतीया आती है, उस दिन ऐसा उपवास रखें …नमक बिना का भोजन (दूध रोटी) , एक बार खाएं बस ।
*🌞🚩🚩 *” ll हिंदू पंचांग ll “* 🚩🚩🌞*
सूर्योदय समय आज का नवग्रह गोचर…
लग्न – वृषभ नक्षत्र
- सूर्य , वृषभ रोहिणी
- चंद्र , मिथुन मॄगशिरा
- मंगल , मीन उ भाद्रपद
- गुरु , मीन उ भाद्रपद
- बुध , वृषभ कृत्तिका
- शनि , कुंभ धनिष्ठा
- राहु , मेष कृत्तिका
- केतु , तुला विशाखा
- शुक्र , मेष अश्विनी
- अरुण , मेष भरणी
- वरुण , मीन पू भाद्रपद
- यम , मकर उ आषाढ़
🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲
🕉️🌹 जून 2022 व्रत, त्योहार एवं इवेंट्स 🕉️🌹
1 जून, बुधवार विश्व दुग्ध दिवस, माता-पिता का वैश्विक दिवस
2 जून 2022, गुरुवार- रंभा तृतीया
ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रंभा तृतीया का व्रत रखा जाता है। कुंवारी कन्याएं अच्छे वर की चाह में, सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु तथा बच्चों की उन्नति के लिए इस व्रत को रखती हैं। मान्यता है कि अप्सरा रंभा ने यह व्रत सौभाग्य की प्राप्ति के लिए किया था। तभी से यह व्रत रखा जा रहा है, तेलंगाना स्थापना दिवस, अंतर्राष्ट्रीय सेक्स वर्कर्स दिवस
3 जून शुक्रवार विश्व साइकिल दिवस
4 जून शनिवार आक्रामकता के शिकार मासूम बच्चों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस
5 जून रविवार विश्व पर्यावरण दिवस
7 जून मंगलवार विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस
*8 जून बुधवार विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस, विश्व महासागरीय दिवस
9 जून 2022, गुरुवार- गंगा दशहरा
इस साल गंगा दशहरा का पर्व 9 जून को मनाया जाएगा। यह हर साल ज्येष्ठ महीने के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को पड़ता है। इस दिन गंगा पूजन की परंपरा है। माना जाता है कि गंगा दशहरा के दिन पवित्र नदी गंगा में स्नान करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है।
11 जून 2022, शनिवार- निर्जला एकादशी
भगवान विष्णु को समर्पित निर्जला एकादशी का व्रत हर साल ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को रखा जाता है। इस व्रत को निर्जल रहकर यानी बिना पानी पिए रखा जाता है। यह साल की सभी 24 एकादशियों के बराबर पुण्यदायी मानी जाती है।
12 जून रविवार बाल श्रम विरोधी दिवस
13 जून सोमवार अंतर्राष्ट्रीय ऐल्बिनिज़म जागरूकता दिवस
14 जून 2022, गुरुवार- संत कबीर जयंती
हर वर्ष ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की पुर्णिमा तिथि को संत कबीर जयंती मनाई जाती है। संत कबीर ने अपने जीवनकाल में अंधविश्वास और पाखंड को दूर करने के लिए लोगों में भक्ति भाव जगाने का कार्य किया।
14 जून 2022, गुरुवार- वट सावित्री व्रत पूर्णिमा
जून महीने में 14 तारीख को वट सावित्री व्रत भी रखा जाएगा। इस दिन सुहागिनें पूरे सोलह श्रृंगार करके वट यानी बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं, विश्व रक्तदाता दिवस
15 जून बुधवार विश्व पवन दिवस
17 जून शुक्रवार मरुस्थलीकरण और सूखे का मुकाबला करने के लिए विश्व दिवस (अंतर्राष्ट्रीय)
20 जून सोमवार विश्व शरणार्थी दिवस, फादर्स डे (तीसरा रविवार)
21 जून मंगलवार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, विश्व हाइड्रोग्राफी दिवस, विश्व संगीत दिवस
23 जून गुरुवार अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस, संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस, अंतर्राष्ट्रीय विधवा दिवस
24 जून 2022, शुक्रवार- योगिनी एकादशी
हर साल आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को योगिनी एकादशी का व्रत रखा जाता है। इसे शयनी एकादशी भी कहते हैं। माना जाता है कि इस व्रत को करने से पापों का नाश होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। शास्त्रों में कहा गया है कि भगवान कृष्ण के अनुसार योगिनी एकादशी का व्रत करने पर 88000 ब्राह्मणों को भोजन खिलाने के बराबर फल प्राप्ति होती है।
26 जून रविवार नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस
27 जून 2022, सोमवार- मासिक शिवरात्रि
हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। महाशिवरात्रि की तरह भी इस व्रत को पुण्यदायी माना गया है। यह व्रत हर माह में पड़ने के कारण मासिक शिवरात्रि कहलाता है। इस दिन भगवान भोलेनाथ की सच्चे मन और विधि-विधान से पूजा करने पर सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲
🕉️🌹 पंचक, जून 2022 🌹🕉️
पंचक आरम्भ
जून 18, 2022, शनिवार को 18:43 बजे
पंचक अंत
जून 23, 2022, बृहस्पतिवार को 06:14 बजे
🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲
🕉️🌹 गण्ड मूल तिथियाँ, जून 2022 🌹🕉️
गण्ड मूल आरम्भ
जून 4, 2022, शनिवार को 21:55 बजे
गण्ड मूल अन्त
जून 7, 2022, मंगलवार को 02:26 बजे
गण्ड मूल आरम्भ
जून 13, 2022, सोमवार को 21:24 बजे
गण्ड मूल अन्त
जून 15, 2022, बुधवार को 15:33 बजे
गण्ड मूल आरम्भ
जून 22, 2022, बुधवार को 05:03 बजे
गण्ड मूल अन्त
जून 24, 2022, शुक्रवार को 08:04 बजे
🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲
🕉️🌹 भद्रा तिथियाँ जून, 2022 🌹🕉️
भद्रा आरम्भ
जून 3, 2022, शुक्रवार को 13:30 बजे
भद्रा अंत
जून 4, 2022, शनिवार को 02:41 बजे
भद्रा आरम्भ
जून 7, 2022, मंगलवार को 07:54 बजे
भद्रा अंत
जून 7, 2022, मंगलवार को 20:17 बजे
भद्रा आरम्भ
जून 10, 2022, शुक्रवार को 18:41 बजे
भद्रा अंत
जून 11, 2022, शनिवार को 05:45 बजे
भद्रा आरम्भ
जून 13, 2022, सोमवार को 21:02 बजे
भद्रा अंत
जून 14, 2022, मंगलवार को 07:13 बजे
भद्रा आरम्भ
जून 16, 2022, बृहस्पतिवार को 19:55 बजे
भद्रा अंत
जून 17, 2022, शुक्रवार को 06:10 बजे
भद्रा आरम्भ
जून 19, 2022, रविवार को 22:18 बजे
भद्रा अंत
जून 20, 2022, सोमवार को 09:34 बजे
भद्रा आरम्भ
जून 23, 2022, बृहस्पतिवार को 09:08 बजे
भद्रा अंत
जून 23, 2022, बृहस्पतिवार को 21:41 बजे
भद्रा आरम्भ
जून 27, 2022, सोमवार को 03:25 बजे
भद्रा अंत
जून 27, 2022, सोमवार को 16:38 बजे
🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲
🕉️🌹 अमृत सिद्धि योग, जून 2022 🌹🕉️
जून 27, 2022, सोमवार
16:02 से 05:23, जून 28
🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲
🕉️🌹 सर्वार्थ सिद्धि योग के दिन 🕉️🌹
जून 1, 2022, बुधवार
05:21 से 13:01
जून 2, 2022, बृहस्पतिवार
16:04 से 05:21, जून 03
जून 3, 2022, शुक्रवार
05:21 से 19:05
जून 9, 2022, बृहस्पतिवार
04:31 से 05:20
जून 11, 2022, शनिवार
05:20 से 02:05, जून 12
जून 13, 2022, सोमवार
05:20 से 21:24
जून 17, 2022, शुक्रवार
09:56 से 05:21, जून 18
जून 18, 2022, शनिवार
05:21 से 07:39
जून 21, 2022, मंगलवार
05:21 से 05:03, जून 22
जून 23, 2022, बृहस्पतिवार
05:22 से 05:22, जून 24
जून 24, 2022, शुक्रवार
05:22 से 08:04
जून 27, 2022, सोमवार
05:23 से 05:23, जून 28
जून 30, 2022, बृहस्पतिवार
05:24 से 05:24, जुलाई 01
🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲
🌹🕉️ त्रिपुष्कर योग के दिन 🕉️🌹
जून 12, 2022, रविवार
02:05 से 03:23
जून 20, 2022, सोमवार
04:53 से 05:21
जून 25, 2022, शनिवार
10:24 से 01:09, जून 26
🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲
🌹🕉️ रवि योग के दिन 🕉️🌹
जून 2, 2022, बृहस्पतिवार
16:04 से 05:21, जून 03
जून 3, 2022, शुक्रवार
05:21 से 19:05
जून 4, 2022, शनिवार
21:55 से 05:20, जून 05
जून 5, 2022, रविवार
05:20 से 00:25, जून 06
जून 8, 2022, बुधवार
03:50 से 05:20
जून 8, 2022, बुधवार
05:20 से 12:52
जून 9, 2022, बृहस्पतिवार
04:31 से 05:20
जून 9, 2022, बृहस्पतिवार
05:20 से 05:20, जून 10
जून 10, 2022, शुक्रवार
05:20 से 03:37, जून 11
जून 12, 2022, रविवार
23:58 से 05:20, जून 13
जून 13, 2022, सोमवार
05:20 से 21:24
जून 19, 2022, रविवार
05:56 से 04:53, जून 20
🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲
आज दिनांक 01 जून, 2022 का पवित्र राशिफल….
मेष 💥
आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं। कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा। हालांकि, काम की अधिकता रहेगी, लेकिन कड़ी मेहनत से कार्य सफल होंगे। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। परिजनों-मित्रों के साथ पर्यटन की भी संभावना है। अनावश्यक धन-व्यय की अधिकता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखना होगा, वरना विपरीत परिस्थितियां बन सकती हैं। सेहत अच्छी रहेगी।
वृष 💥
आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार मध्यम रहेगा। किसी के भी साथ धन से सम्बंधित व्यवहार न करें। किसी भी विवाद में पडऩे से बचना होगा। मन एकाग्र करने का प्रयास कीजिएगा। आज खर्च पर संयम रखना होगा। स्वजनों के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। मध्याह्न के बाद आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। मानसिक रूप से भी आप स्वस्थ महसूस करेंगे। मित्रों से उपहार आदि मिलेंगे। परिवारजनों से सुख भी आज अच्छा मिलेगा। आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में भी ध्यान लगा रहेगा।
मिथुन 💥
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहने से शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखना होगा। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे। सेहत को लेकर सतर्क रहें।
कर्क 💥
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। हालांकि, कार्यभार की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा, लेकिन कार्यों में सफलता मिलने से धनलाभ की स्थिति रहेगी। शारीरिक रूप से थकान का अनुभव होगा। कोई विशेष काम करना पड़ सकता है। उधार-लेन से बचें। स्वास्थ्य सम्बन्धी दिक्कतें आ सकती हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। यात्रा पर जाने से बचें।
सिंह 💥
आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यवसाय-धंधे में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यों में आशानुरूप सफलता नहीं मिलने से मन व्यग्र रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। पैसों के लेन-देन और कोर्ट-कचहरी के कार्यों से बचना होगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का सहयोग भी मिलेगा, लेकिन कलह की संभावना भी रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।
कन्या 💥
आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगा। कारोबाल अच्छा चलेगा और धनलाभ की संभावना रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन परिजनों के बीच आपसी सामंजस्य बनाए रखें। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, जो कि लाभदायक रहेगी। किसी व्यावसायिक यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। किस बात को लेकर परेशान हो सकते हैं। खान-पान का ध्यान रखें।
तुला 💥
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति आपके अनुकूल रहेगी, जिससे कारोबार में धनलाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्य आसानी से सफल होंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन फैसले लेते समय अच्छे से सोच-विचार करें और हो सके तो जानकारों की सलाह अवश्य लें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ दिन आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
वृश्चिक 💥
आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा, लेकिन कार्यभार की अधिकता रहेगी। कार्यों की सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी और दिन भागदौड़ में व्यतीत होगा, लेकिन कार्य आसानी से पूरे होंगे और धनलाभ की स्थिति रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
धनु 💥
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार-धंधा मध्यम रहेगा और कार्यों में आशानुरूप सफलता नहीं मिलेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना रहेगी। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का सहयोग भी मिलेगा, लेकिन ध्यान रखें कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे। सेहत भी खराब हो सकती है। सोच-समझकर लिये गये निर्णय लाभदायक सिद्ध होंगे। प्रॉपर्टी में निवेश का विचार कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है।
मकर 💥
आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यवसाय में आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे और बुजुर्गों के आशीर्वाद से कार्यों में सफलता मिलेगी। आकस्मिक धनलाभ के योग भी रहेंगे, लेकिन व्यावसायिक स्थल पर अधिकारियों की वजह से परेशान हो सकते हैं। धन व्यय की भी अधिकता रहेगी, जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। संतान की चिंता सताएगी। परिवार में कलह की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकता है। धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है।
कुंभ 💥
आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों और मेहनत से कार्यों में सफलता मिलेगी। भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी, जिससे शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। अनावश्यक खर्च अधिक होने की संभावना रहेगी। आनंद-प्रमोद के पीछे धन का व्यय होगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें।
मीन 💥
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों-परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे कार्य आसानी से पूरे होंगे। आकस्मिक धनलाभ की भी संभावना रहेगी। विवाह के उत्सुक युवकों को जीवनसाथी मिलने का योग है। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढक़र हिस्सा लेंगे, जिससे समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य का ध्यान और वाणी पर संयम रखें।
विशेष :- कुंडली विचार आवश्यक है। उपरोक्त राशिफल में भी अंतर सम्भव है। अतः अपने ज्योतिष मित्र से सलाह अवश्य लें। उचित मार्ग हेतु यह छोटा सा प्रयास भविष्य को सुरक्षित करने हेतु, सकारात्मक परिणाम को अंकित करता है।
नमो नारायण नारायणी नमोस्तुते….
🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲