उत्तरप्रदेशपंचांगलाइफस्टाइल
Trending

आज का पवित्र पंचांग एवं राशिफल, जानें आज आपके भाग्य मे क्या लिखा है।

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश एवम राशिफल।

🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏
🙏शुभप्रभातम् जी🙏

🙏आप सभी को श्रावण शिवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ । भगवान शिव की कृपा हम सब पर बनी रहे।🙏 जय भोलेनाथ🙏

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..

 *📝आज दिनांक 👉*

📜 26 जुलाई 2022, मंगलवार

🇮🇳शक सम्वत- 1944
🇮🇳विक्रम सम्वत- 2079
🇮🇳मास- श्रावण
🌓पक्ष- कृष्णपक्ष
🗒तिथि- त्रयोदशी – 18:48 तक
🗒पश्चात्- चतुर्दशी
🌠नक्षत्र- आर्द्रा – 28:10 तक
🌠पश्चात्- पुनर्वसु
💫करण- वणिज – 18:48 तक
💫पश्चात्- विष्टि
✨योग- व्याघात – 16:06 तक
✨पश्चात्- हर्शण
🌅सूर्योदय- 05:38
🌄सूर्यास्त- 19:16
🌙चन्द्रोदय- 28:02
🌛चन्द्रराशि- मिथुन – दिनरात
🌞सूर्यायण – दक्षिणायन
🌞गोल- उत्तरगोल
💡अभिजित- 12:00 से 12:54
🤖राहुकाल- 15:51 से 17:34
🎑ऋतु- वर्षा
⏳दिशाशूल- उत्तर

✍विशेष👉

🔅आज मंगलवार को 👉 श्रावण बदी त्रयोदशी 18:48 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरू , श्रावण मासिक शिवरात्रि व्रत , भौम व्रत , संकटमोचन में हनुमत् दर्शन , श्री मंगला व्रत / गौरी दुर्गा पूजा (श्रीदुर्गा जी यात्रा एवं दर्शन काशी में), यमघण्ट योग सूर्योदय से 28:09 तक , विघ्नकारक भद्रा 18:28 से , संत नामदेव महाराज पुण्यतिथि , कारगिल विजय दिवस ( कारगिल शौर्य / स्मृति दिवस )।
🔅कल बुधवार को 👉 श्रावण बदी चतुर्दशी 21:13 तक पश्चात् अमावस्या शुरु , विघ्नकारक भद्रा 08:01 तक , जैन चौदस , बुध पूजन , डॉ. ऐ.पी.जे. अब्दुल कलाम स्मृति दिवस , अभिनेता अमजद खान स्मृति दिवस व केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) स्थापना दिवस।

🎯आज की वाणी👉

🌹
दाने तपसि शौर्ये च
विज्ञाने विनये नये।
विस्मयो न हि कर्त्तव्यो
बहुरत्ना वसुन्धरा ॥
अर्थात्👉
दान में, तपस्या में, बल में, विशेष ज्ञान में, विनम्रता में और नीति में निश्चय ही आश्चर्य नहीं करना चाहिए। पृथ्वी बहुत रत्नों वाली है। अर्थात् पृथ्वी में बहुत से ऐसे रत्न भरे हुए हैं।
🌹

26 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

1614 – जहाँगीर ने मेवाड़ के राणा का स्वागत किया।
1757 – हस्टेनबेक पर लड़ाई: फ्रांसीसी सेना कम्बरलैंड के राजा से हार गई।
1760 – ऑस्ट्रियाई सैनिकों ने फोर्ट ग्लैट्ज़ सिलेसिया पर कब्जा कर लिया।
1788 – न्यूयॉर्क अमेरिका का 11वां राज्य बना।
1803 – इंग्लैंड में पहली सार्वजनिक रेलवे लाइन के कारण, वंड्सवर्थ और क्रॉयडन के बीच वैगॉन्वे खोला गया।
1805 – मॉलिस और कैम्पानिया, इटली में भूकंप से लगभग 5,573 लोगों की मौत हो गई।
1826 – लिथुआनिया की हिंसा में कई यहूदी मरे।
1835 – हवाई में पहला गन्ना बागान शुरू हुआ।
1858 – बैरोन लियोनेल डे रोथस्चल्ड ब्रिटिश संसद के लिए चुने गए पहले यहूदी व्यक्ति थे।
1876 – कलकत्ता में इंडियन एसोसिएशन की स्थापना हुई।
1933 – विश्व आर्थिक सम्मेलन के अंतर्राष्ट्रीय रजत समझौते पर लंदन में हस्ताक्षर किए गए।
1945 – विंस्टन चर्चिल ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया।
1951 – नीदरलैंड ने जर्मनी के साथ युद्ध खत्म किया।
1953 – कम्युनिस्ट क्रांतिकारी फिदेल कास्त्रो के नेतृत्व में क्यूबा में सफल क्रांति की शुरुआत हुई।
1956 – मिस्त्र ने स्वेज नहर का राष्ट्रीयकरण किया।
1965 – मालदीव ब्रिटेन के अधीनता से स्वतंत्र हुआ।
1974 – फ्रांस ने मुरूओरा द्वीप में परमाणु परीक्षण किया।
1993 – दक्षिण कोरिया में बोइंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें 66 यात्री मारे गए।
1994 – तुर्की की वायु सेना ने इराक के कुर्द में हवाई हमले किये, जिसमें 70 लोगों की मौत हुई।
1997 – श्रीलंका ने ‘एशिया कप’ जीता ।
1997 – खमेर रूज के नेता पोलपोट को आजीवन कारावास।
1998 – महानतम महिला एथलीट जैकी जायानर कर्सी ने एथलेटिक्स से सन्न्यास लिया।
1998 – एटीएंडटी और ब्रिटिश दूरसंचार कंपनी पीएलसी ने संयुक्त उपक्रम बनाने की घोषणा की।
2000 – फिजी में विद्रोही नेता जार्ज स्पीट को सेना ने गिरफ्तार किया।
2002 – इंडोनेशिया की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति सुहातों के पुत्र को 15 वर्ष के कारावास की सज़ा सुनायी।

2002 – प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य निशानेबाज़ी चैम्पियनशिप प्रारम्भ हुई।
2004 – ईरान के विदेश मंत्री कमल करजई ने भारतीय प्रधानमंत्री के साथ गैस पाइप लाइन के प्रस्ताव पर वार्ता की।
2004 – अर्जेन्टीना को हराकर फ़ुटबाल का कोपा कप ब्राजील ने जीता।
2005 – नासा शटल डिस्कवरी का प्रक्षेपण।
2006 – लेबनान में इस्रायल हमले में चार संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षक मारे गये।
2007 – पाकिस्तान ने परमाणु शक्ति सम्पन्न क्रूज मिसाइल बाबर हत्फ़-7 का सफल परीक्षण किया।
2008 – यूरोपीय वैज्ञानिकों ने सौरमंडल के बाहर एक और नये ग्रह की खोज की।
2008 – गुजरात के अहमदाबाद शहर में 21 धमाके हुए। इस हादसे में 56 लोग मारे गए और 200 से ज्यादा जख्मी हुए।
2009 – भारत न्यूक्लियर सबमरिन लॉन्च करने वाला छठवां देश बना।
2012 – सीरिया में हुई हिंसा में एक दिन में करीब 200 लोग मारे गए।
2013 – पाकिस्तान के पराचिनार में बम विस्फोट हुआ, जिसमें 57 मारे गए।
2014 – भारत सरकार की My Gov पहल नामक नागरिक केन्द्रित प्‍लेटफॉर्म की शुरूआत की गई।
2019 – नेता बीएस येदियुरप्पा ने चौथी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
2019 – चीन ने उपग्रहों को ले जाने में सक्षम पहले निजी रॉकेट को लॉन्च किया।
2020 – भारत से बांग्लादेश के लिए पहली बार कंटेनर ट्रेन सेवा शुरू की गई।
2020 – मालदीव ने अपना 55वां स्थापन दिवस मनाया।
2021 – कर्नाटक के राज्यपाल ने मुख्य्मंत्री बी.एस येदियुरप्पा का इस्तीफा स्वीकार किया।
2021 – ट्यूनीशिया में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद राष्ट्रपति कैस सईद ने प्रधानमंत्री हिकेम मेचिची को बर्खास्त किया।

26 जुलाई को जन्मे व्यक्ति👉

1844 – भारत के प्रमुख शिक्षाविद् गुरुदास बनर्जी का जन्म हुआ।
1856 – आयरलैंड के आलोचक और प्रसिद्ध लेखक जॉर्ज बरनार्ड शॉ का जन्म हुआ।
1874 – छत्रपति साहू महाराज – महाराष्ट्र के प्रसिद्ध समाज सुधारक और दलितों के हितेषी।
1904 – मालती देवी चौधरी (नी सेन) एक भारतीय नागरिक अधिकार और स्वतंत्रता कार्यकर्ता और गांधीवादी थीं ।
1914 – विद्यावती ‘कोकिल’ – भारत की प्रसिद्ध कवयित्रियों में से एक।
1915 – कृष्ण पट्टाभि जोयीस भारत के एक योगाचार्य थे जिन्होने अष्टांग विन्यास योग नामक योग की शैली का विकास किया।
1972 – जुगल हंसराज हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता।
1986 – मुग्धा गोडसे एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो बॉलीवुड फ़िल्मों में अभिनय करती हैं।
1989 – दीपिका सिंह एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री है।

26 जुलाई को हुए निधन👉

1686 – फ़्रांसीसी लेखक और कवि पियर कोर्नी का 78 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1925 – अमेरिकी ओरेटर और राजनेता विलियम जेनिंग्स ब्रायन का निधन।
1926 – अमेरिकी राजनीतिज्ञ, वकील और व्यापारी रॉबर्ट टॉड लिंकन का निधन।
1952 – एवा पेरोन अर्जन्टीना के अधिनायक हुआन डोमिन्गो पेरान कि पत्नी थी।।
1966 – वासुदेव शरण अग्रवाल- भारत के प्रसिद्ध विद्वान।
1971 – अमेरिकी फोटोग्राफर डायने अरबस का निधन।
1973 – स्विस-अमेरिकी इंजीनियर और शिक्षक हंस अल्बर्ट आइंस्टीन का निधन।
1983 – सत्य नारायण सिन्हा मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल।
2013 – सॉन्ग जॅ-की दक्षिण कोरियाई मानव अधिकार कार्यकर्ता / नागरिक अधिकार कार्यकर्ता थे।
2013 – उबैद सिद्दिकी (जीवविज्ञानी) को भारत सरकार द्वारा सन १९८४ में विज्ञान एवं अभियांत्रिकी के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
2020 – दो बार ऑस्कर विजेता अभिनेत्री ओलिविया डी हैविलैंड का पेरिस / फ्रांस में 104 वर्ष की आयु में निधन।
2021 – कन्नड़ की जानी मानी एक्ट्रेस जयंती का निधन हुआ।

26 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🔅 संत श्री नामदेव महाराज पुण्यतिथि (मतभेद)।
🔅 कारगिल विजय दिवस ( कारगिल शौर्य / स्मृति दिवस )।

कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।

🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜
आज का राशिफल
26-07-2022

🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आपके घरेलू सुखों में वृद्धि होगी। व्यापार नौकरी से भी आशाजनक लाभ की प्राप्ति कर सकेंगे नौकरी पेशा जातको को उच्चाधिकारियों की निकटता का लाभ मिलेगा थोड़ी चापलूसी भी करनी पड़े तो संकोच ना करें भविष्य में उन्नति का कारण बनेगी। व्यवसायी वर्ग को नए लाभ के अनुबंध मिलेंगे पुराने कार्यो से भी शीघ्र ही लाभ की संभावना जागेगी। दैनिक उपभोग की वस्तुओं में निवेश लाभदायक रहेगा लेकिन शेयर आधी में अनुभवियों की सलाह से ही धन लगाए। आज गृहस्थ में महिलाओं की ज्यादा चलेगी रिश्तेदारों से आनंददायक भेट होगी संध्या के समय शुभ समाचार मिलने से मन हर्षित होगा। व्यवहारिकता से आज के दिन का लाभ उठाएं।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आपके लिए सुख शांति वाला रहेगा। कार्य क्षेत्र और परिवार के बीच तालमेल बैठाने में थोड़ी असुविधा होगी फिर भी दिन आनंद दायक रहेगा। महिलाये आज दिन भर मनोरंजन के मूड में रहेंगी इस कारण घरेलू कार्यो में विलंब हो सकता है। नौकरी वाले जातक आज आराम के चक्कर मे कार्य क्षेत्र पर ठीक से ध्यान नही देंगे व्यवसायी वर्ग भी आज समय से लाभ हो जाने से भविष्य के प्रति निश्चिन्त रहेंगे। संध्या का अधिकांश समय खर्चीला रहेगा सुखोपभोग पर व्यय करेंगे। सामाजिक कार्यो में योगदान न्यून रहेगा फिर भी सम्मान बना रहेगा। घरेलू वातावरण शांत रहेगा। प्रेम प्रसंगों में थोड़ी परेशानी के बाद नजदीकियां बढ़ेंगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन भावनाओ में बह कर आप स्वयं ही अपना नुकसान कर लेंगे मनोरंजन की ओर ध्यान ज्यादा रहने से जरूरी कार्य बिगड़ सकते है। फिर भी आर्थिक दृष्टिकोण से दिन लाभ की सौगात देकर जाएगा। संध्या से पहले का समय व्यवसाय में उन्नति वाला रहेगा। इसके पहले एवं बाद का अधिकांश समय उदासीन रहेगा। आज कोई व्यक्ति आपकी उदारता का नाजायज लाभ उठा सकता है भावुकता में आकर कोई निर्णय ना लें बाद में परेशानी होगी। सावदानी से कार्य करने पर भी थोड़ी बहुत क्षति अवश्य होगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रमो पर खर्च बढेगा। महिलाओ को मनोकामना पूर्ति होने पर भी कुछ कमी रहेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज भी दिन का अधिकांश समय प्रतिकूल ही रहेगा। विशेष कर आज धन संबंधित उलझने बढ़ सकती है। नौकरी पेशा जातको को भी कार्य क्षेत्र पर नीचा देखना पड़ेगा। अधिकारियों को बातो की अवहेलना आज भारी पड़ सकती है सावधान रहें। व्यवसायी वर्ग नए कार्यो में धन निवेश से दुख अनुभव करेंगे। धर्म कर्म में आज कम ही रुचि लेंगे लेकिन ज्योतिष आदि विषयों को समय देंगे। संध्या का कुछ समय आकस्मिक धनागम से राहत प्रदान करेगा परन्तु खर्च बराबर रहने से बचत नही कर सकेंगे। पारिवारिक वातावरण किसी सदस्य के उद्दंड व्यवहार के कारण उग्र बनेगा। घर के बुजुर्गों का मार्गदर्शन काम आएगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपका आज का दिन आर्थिक रूप से उतना लाभदायी नही रहेगा जितना व्यावहारिक में वृद्धि कराएगा। प्रातः काल से ही कार्यो में जुटने से लाभ की संभावनाएं बढ़ेंगी साथ ही थकान भी ज्यादा अनुभव करेंगे। व्यवसायी लोग आज निर्णय लेने में थोड़ा असमंजस अनुभव करेंगे। व्यवासायिक गतिविधियां काम चलाऊ रहेंगी फिर भी संतोषजनक स्थिति बना ही लेंगे। आज जहां से अधिक लाभ की आशा रहेगी वहां से निराश होने पड़ेगा इसके विपरीत जहां सम्भवना ही नही वहां से लाभ हो जाएगा। अतिरिक्त घरेलू कार्य बढ़ने से व्यस्तता अधिक रहेगी फिर भी परिजनो को पूर्ण संतुष्ट नही कर सकेंगे। किसी ना किसी की नारजगी झेलनी ही पड़ेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन कार्यो में सफलता की संभावना अधिक रहेगी महत्त्वपूर्ण कार्य संध्या से पहले करने का प्रयास करें इसके बाद कार्य विलंब से पूर्ण होंगे। सरकारी अथवा अन्य कागजी कार्य मध्यान तक पूर्ण करें सफलता अवश्य मिलेगी। नौकरी वाले जातकों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगी व्यवसायी लोग भी निसंकोच होकर निर्णय के सकते है थोड़े विलंब से ही सही पर लाभ अवश्य होगा। आज आप किसी की सहायता लेना पसंद नही करेंगे फिर भी धन संबंधित कार्यो में निर्णय बदल भी सकते है। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा लेकिन किसी के भ्रमित करने से कुछ समय के लिए दुविधा की स्थिति बनेगी। महिलाये पुरुषों से अधिक प्रभावी सिद्ध होंगी। घर का वातावरण सामान्य रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण नही रख सकेंगे मन की बात हर किसी को बताने से बाद में परेशानी हो सकती है। कार्य व्यवसाय निर्बाध्य रूप से चलेंगे फिर भी अन्य लोगो के परामर्श से ही महत्त्वपूर्ण कार्य करें। आध्यात्मिक कार्यो में अधिक रुचि लेंगे गूढ़ विषयो को जानने की लालसा रहेगी। देव यात्रा अथवा अन्य पूण्य के कार्यो में संलग्न होंगे मानसिक शांति के लिए ये विशेष लाभदायी रहेगा। आर्थिक रूप से दिन मिला जुला रहेगा बिक्री सामान्य रहेगी फिर भी धन की आमद निश्चित नही होगी। परिवार के वरिष्ठ जनों से वैचारिक मतभेद उभर सकते है। स्त्री वर्ग से भी स्वार्थ सिद्धि के व्यवहार रहेंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आप किसी के कहे में ना आये भ्रामक बातो पर जल्द विश्वास करने से हानि हो सकती है। व्यवहार शून्यता भी आज संबंधों में कड़वाहट बनाएगी। सेहत में उतार चढ़ाव लगा रहेगा। कार्य व्यवसाय के प्रति कम ही गंभीरता दिखाएंगे। व्यवसायी वर्ग मनमाने रवैये के कारण हानि उठा सकते है। धन का निवेश आज ना ही करे तो बेहतर रहेगा। प्रतिस्पर्धी भी पूरी तरह से हावी रहेंगे। धन लाभ बिना किसी की सहायता के होना मुश्किल ही रहेगा। पारिवारिक वातावरण भी डांवाडोल रहेगा सदस्यों में एक राय ना होने से संघर्ष की स्थिति बनेगी महिलाओ की बातों को अनदेखा करना भी मुश्किल में डाल सकता है। विपरीत लिंगीय आकर्षण सम्मान हानि कराएगा सावधान रहें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आलस्य के चलते आवश्यक कार्यो में विलंब होगा। आज आप जल्दी से किसी कार्य को करने के लिए तैयार नही होंगे लेकिन एक बार आरम्भ करने के बाद पूरा करके ही दम लेंगे। व्यवसायी वर्ग कार्य क्षेत्र पर मंदी के कारण मध्यान तक ऊबन अनुभव करेंगे इसके बाद व्यसाय में गति आने से व्यस्तता बढ़ेगी धन की आमद होगी लेकिन मध्यम ही रहेगी। नौकरी पेशा जातक आज जल्दबाजी में कार्य करेंगे जिससे कुछ ना कुछ त्रुटि अवश्य रह जायेगी। आज किसी के उकसावे में आकर अपशब्दों का भी इस्तेमाल कर सकते है जिससे छोटी बात का बतंगड़ बनेगा। महिलाये आज नकारात्मक भाव से ग्रस्त परन्तु गृहस्थ के लिए लाभदायी रहेंगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन भी सामान्य से अच्छा रहेगा। दिनचार्य थोड़ी अस्त-व्यस्त रहेगी फिर भी आवश्यकताओं की पूर्ति ले देकर हो ही जाएगी। कार्य व्यवसाय में आज दिमागी मेहनत ज्यादा रहेगी पर्तिस्पर्धा आज अधिक रहेगी धन लाभ के लिए भाग-दौड़ ज्यादा करनी पड़ेगी। सामाजिक क्षेत्र पर समय देना पड़ेगा इसका फल सम्मान के रूप में मिल जाएगा। महिलाये आवश्यकता से अधिक दिमाग लड़ाएगी जिससे सर दर्द के साथ ही परिवार में अनबन हो सकती है। पैतृक संपत्ति के कार्यो को फिलहाल विराम देना ही बेहतर रहेगा अन्यथा कोई नई समस्या खड़ी होगी। भाई-बंधुओ का सहयोग मिल सकेगा लेकिन मतभेद भी रहेंगे। घर मे सुख के साधनों का पूर्ण उपभोग करेंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आप जो भी कार्य करेंगे उसका फल निकट भविष्य में शीघ्र ही देखने को मिलेगा। परिश्रम आज अधिक करना पड़ेगा परन्तु फल मिलने में थोड़ा विलंब हो सकता है। दिमागी कार्यो में आज सफलता की संभावना अधिक रहेगी। व्यवहारिक जगत में आप अन्य लोगो की तुलना में बुद्धिमान माने जाएंगे लेकिन इसका आर्थिक लाभ नही मिल पायेगा। भविष्य के लिए योजनाए बनायेगे परन्तु वर्तमान स्थिति को देखते हुए ये सब ये सब खयाली पुलाव जैसे लगेंगे। कार्य व्यवसाय से रुक रुक कर आंशिक मात्रा में लाभ होता रहेगा। दैनिक खर्च आराम से निकाल लेंगे। पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति आज आर्थिक कारणों से अधूरी रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन स्त्री वर्ग से सावधानी से बिताएं। घर मे अथवा किसी अन्य महिला के कारण कलह क्लेश हो सकता है। भावुकता अधिक रहने से विपरीत लिंगीय के प्रति शीघ्र आकर्षित हो जाएंगे। अनैतिक कार्यो से भी दूरी बना कर रखें मान हानि की प्रबल सम्भावनाये है। संध्या तक मन मे उहापोह की स्थिति बनी रहेगी कही से भी कोई कार्य बनता नजर नही आएगा जिससे मन पर नकारात्मकता हावी रहेगी। लेकिन संध्या के बाद आकस्मिक शुभ समाचार अथवा लाभ की प्राप्ति कुछ राहत प्रदान करेगी। कार्य क्षेत्र पर भी ज्यादातर मौन रहने का प्रयास करें मन की निराशा आवेश बनकर फुट सकती है। महिलाये पारिवारिक वातावरण बिखेरने के लिए ज्यादा जिम्मेदार रहेंगी।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

Related Articles

Back to top button