उत्तरप्रदेशगाज़ियाबाद
Trending

नगरआयुक्त महेंद्र सिंह तंवर के नेतृत्व में भू माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्यवाही वसुंधरा जोन में महक बैंक्वेट किया गया ध्वस ध्वस्त

गाजियाबाद। नगर निगम सीमा के अंतर्गत नगर निगम की भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ नगरआयुक्त महेंद्र सिंह तंवर के निर्देशानुसार कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में वसुंधरा जोन स्थित महक बैंक्विट हॉल को हटाकर निगम की जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव व वरिष्ठ संपत्ति प्रभारी द्वारा बताया गया कि कई वर्षों से लंबित प्रकरणों पर भी महापौर आशा शर्मा तथा नगरआयुक्त महेंद्र सिंह तंवर के कुशल नेतृत्व में कार्यवाही की जा रही है।

जिसके क्रम में वसुंधरा जोन सौर ऊर्जा मार्ग साइट 4 साहिबाबाद में स्थित महक बैंक्विट हॉल की जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया जो कि लगभग 10000 वर्ग मीटर थी जिसकी वर्तमान में लागत 850000000 है। भू माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्यवाही हेतु निर्णय लिया जाएगा। अतिक्रमण हटाने से पहले गाजियाबाद नगर निगम द्वारा आवश्यक कार्यवाही कराई गई।

इसके बाद संपत्ति अधीक्षक भोलानाथ गौतम, ईटीएफ टीम कर्नल दीपक शरण, जोनल प्रभारी सरिता सिंह, संपति बाबू प्रदीप तथा अन्य संपत्ति विभाग की टीम ने उपस्थित होकर निगम की कार्यवाही को अंजाम दिया उक्त स्थान को कब्जा मुक्त कराया गया।

नगरआयुक्त ने कहा कि निगम सीमा अंतर्गत कहीं भी यदि सरकारी निगम की जमीन पर कब्जा पाया जाएगा तो उस पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही कराई जाएगी साथ ही भूमाफियाओं के खिलाफ भी कड़ी कार्यवाही होगी।

Related Articles

Back to top button