कोविड -19देश-विदेशराष्ट्रीय
Trending

कोरोना अपडेट्स

  • कर्नाटक में पिछले 24 घंटे के दौरान 14,473 नए केस मिले हैं। राज्य में पॉजिटिविटी रेट 10% हो गया है। अकेले बेंगलुरु में ही 10,800 नए मामले पाए गए हैं।
  • कर्नाटक सरकार ने बढ़ते पॉजिटिविटी रेट पर रोक लगाने के लिए अतिरिक्त बैन लगा दिए हैं। महाराष्ट्र, गोवा और केरल से राज्य में एंट्री लेने वाले सभी लोगों के इन्टेंसिव सर्विलांस के आदेश दिए गए हैं।
  • पश्चिमी बंगाल में 21,098 नए केस मिले हैं, जिससे कुल मामले बढ़कर 17,95,430 हो गए हैं। राज्य में मंगलवार को सोमवार के मुकाबले 1,812 नए केस ज्यादा मिले हैं। राज्य में 19 लोगों की मौत हुई है, जिससे कुल मौत 19,936 हो गई हैं।
  • केरल में मंगलवार को 9,066 नए केस मिले हैं, जबकि 2064 लोग ठीक हो गए। मंगलवार को 19 मौत दर्ज की गई हैं।
  • जम्मू-कश्मीर में ओमिक्रॉन वैरिएंट का पहला केस सामने आया है। यहां एक ही दिन में 5 लोग इस नए वैरिएंट से संक्रमित मिले हैं। इनमें दो स्थानीय लोग हैं, जबकि 3 टूरिस्ट्स हैं।
  • कर्नाटक कांग्रेस के 40 नेताओं के खिलाफ कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के मामले में FIR दर्ज की गई है। इनमें कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार, पूर्व मंत्री कृष्ण गौड़ा, नारायणस्वामी जैसे नेता भी शामिल हैं। कांग्रेस नेताओं ने बड़ी संख्या में डीके शिवकुमार के गृह नगर डोड्डालाहल्ली से कनकपुरा तक पद 15 किलोमीटर तक पद यात्रा निकाली थी।
  • कोरोना संक्रमण के कारण आइसोलेट किए गए छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ​​​​​​के सैंपल में ओमिक्रॉन वैरिएंट मिला है। वे 2 जनवरी को UAE से लौटने के बाद पॉजिटिव मिले थे। इसके बाद उनका सैंपल जीनोम सीक्वेसिंग के लिए भेजा गया था। मंगलवार को प्रदेश के 4 नए ओमिक्रॉन मरीज मिले हैं, जिनमें सिंहदेव भी एक हैं।
  • बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना से 5 लोगों की मौत हुई है, जबकि 5908 नए संक्रमित मिले हैं। सबसे ज्यादा 2202 केस पटना में मिले हैं। उधर, PM नरेंद्र मोदी ने संक्रमित मिले CM नीतीश कुमार को फोन कर उनका हाल पूछते हुए जल्द स्वस्थ होने की शुभकामना दी है।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कोरोना संक्रमित पाए गए कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई को फोन कर उनका हालचाल लिया है। साथ ही जल्द स्वस्थ होने की शुभकामना दी है।
  • टीम इंडिया के युवा बॉलिंग ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोविड होने के बाद उनका साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में खेलने पर सस्पेंस बढ़ गया है। भारत और अफ्रीका के बीच पहला वनडे 19 जनवरी को खेला जाएगा।
  • दिल्ली में सभी प्राइवेट ऑफिस और रेस्टोरेंट-बार बंद करने का आदेश दिया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) की बैठक में ये फैसला किया गया। हालांकि, लोगों को वर्क फ्रॉम होम की अनुमति दी गई है।
  • कोरोना की नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप (NTAGI) के चेयरमैन डॉ. एन. के. अरोड़ा ने मोलनुपिराविर कैप्सूल को लेकर नई जानकारी दी है। उन्होंने मंगलवार को बताया कि रिप्रोडक्टिव ऐज के लोगों को ये कैप्सूल नहीं दी जानी चाहिए। हालांकि, गंभीर बीमारी से पीड़ित बुजुर्गों को यह दवा दी जा सकती है। कैप्सूल का गलत इस्तेमाल खतरनाक साबित हो सकता है।
  • दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को बताया कि दिल्ली में पिछले दिनों 22,000 कोरोना केस के साथ 24-25% पॉजिटिविटी रेट दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि राजधानी में लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। सरकार कोरोना पेशेंट्स के लिए बुधवार से ऑनलाइन योग क्लास शुरु करेगी। इसके लिए होम आइसोलेशन वाले पेशेंट्स को योग क्लास की वेब लिंक भेजी जाएगी।
  • मुंबई में पिछले 24 घंटे में 120 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, 1 पुलिसकर्मी की मौत हुई है।
  • हरिद्वार जिला प्रशासन ने 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं के स्नान करने पर पाबंदी लगा दी है। हरिद्वार के DM विनय शंकर पांडे ने बताया कि जिले में 14 जनवरी की रात 10 बजे से 15 जनवरी सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। इस दौरान हर की पौड़ी इलाके में भी एंट्री बैन रहेगी।
  • देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच PM मोदी ने आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मीटिंग बुलाई है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होने वाली मीटिंग में संक्रमण रोकने को लेकर बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।
  • हेल्थ मिनिस्ट्री के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोविड पॉजिटिविटी रेट अब 10.64% है। वहीं, ओमिक्रॉन केस की कुल संख्या बढ़कर 4,461 हो गई है। इनमें से 1,711 ​मरीज ठीक हो चुके हैं।
  • देश में सोमवार 10 जनवरी को 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को प्रीकॉशन डोज लगाने की शुरुआत हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को ट्वीट कर बताया कि बीते दिन 10.30 लाख से ज्यादा लोगों को प्रीकॉशन डोज लगाया जा चुका है।
  • दिल्ली की अलग-अलग जेलों में बंद कुल 66 कैदी और 48 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें तिहाड़ जेल के 42 कैदी और 34 कर्मचारी, मंडोली जेल के 24 कैदी और 8 कर्मचारी और रोहिणी जेल के 6 कर्मचारी शामिल हैं।

देश की कई बड़ी हस्तियां संक्रमित

  • बॉलीवुड सिंगर लता मंगेशकर कोरोना संक्रमित हो गई हैं। उन्हें संक्रमण के हल्के लक्षण हैं, लेकिन एहतियात के तौर पर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के ICU में भर्ती किया गया है। 
  • फिल्म बाहुबली में कटप्पा के नाम से फेमस हुए साउथ के दिग्गज एक्टर सत्यराज पिछले दिनों कोरोना संक्रमित पाए गए थे। तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  • केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई की कोविड रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। बोम्मई में कोरोना के बेहद हल्के लक्षण हैं।
  • बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। तीन दिन पहले CM हाउस के 27 कर्मचारी भी पॉजिटिव मिले थे। 
  • दिल्ली एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया आइसोलेट हो गए हैं। उनका ड्राइवर कोरोना पॉजिटिव मिला है। वहीं, दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी चिन्मय बिस्वाल समेत 1000 सिपाही कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

2 हफ्ते में मरीज 28 गुना बढ़े; लेकिन टेस्टिंग दो गुना भी नहीं की गई
देश में कोरोना के मरीज बढ़ने की रफ्तार थमती नहीं दिख रही है। सोमवार को संक्रमण के 1 लाख 65 हजार 873 नए मामले मिले हैं। कई राज्यों में एक से दो दिन में मरीज दोगुने होने लगे हैं, लेकिन मरीज मिलने के अनुपात में टेस्टिंग अब भी कम हो रही है। पिछले दो हफ्ते का ट्रेंड देखें तो इस दौरान देश में मरीज तो 28 गुना बढ़ गए, लेकिन टेस्टिंग दोगुना भी नहीं बढ़ पाई।

Related Articles

Back to top button