पुणे-अहमदनगर हाईवे पर रविवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ। एक अनियंत्रित कार डिवाइडर तोड़कर दूसरी तरफ से आ रही यात्री बस से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस पलट गई और घिसटते हुए एक होटल में जा घुसी।
दुर्घटना में बस ड्राइवर की मौत हुई है और बस सवार 22 लोग घायल हुए हैं। इनमें से कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। बस के टकराने से होटल का भी नुकसान हुआ है। शिरूर तहसील के बजरंगवाड़ी इलाके में हुआ यह भीषण हादसा होटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गया।
खिलौने की तरह पलट कर होटल में घुसी बस
जो वीडियो सामने आया है, इसमें एक बस सड़क पर आती हुई नजर आ रही है। इतने में सामने से आ रही कार उसे आगे से टक्कर मार देती है। इसके बाद बस खिलौने की तरह सड़क पर पलट सीधे होटल में घुस जाती है। बस के पलटते ही होटल के बाहर भगदड़ मच जाती है।
कार ड्राइवर के खिलाफ केस हुआ दर्ज
घायलों को शिरूर के एक प्राइवेट अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ शिकारापुर पुलिस स्टेशन में यातायात नियमों का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया है। दुर्घटना के बाद तकरीबन 2 घंटे तक पुणे-अहमदनगर हाईवे जाम रहा।
घायलों के नाम :
इस दुर्घटना में दीपक नरेंद्र अग्रवाल (28), मानिकचंद चिमनलाल जैन (67), हरीश कुमार विजयानंद दुबे (33), शरयू मनीष जखेते (22), प्रकाश अप्पासाहेब तुरमतमक (64), पूजा किसान खैरनार (29), मुकेश वेद प्रकाश सुरवासे (28), शीतल दीपक चौघुले (33), कुशाग्र दीपक चौघुले (8), नागेश हरिभाऊ शिंगडे (48) समेत 22 लोग घायल हुए हैं।
खबरें और भी हैं…
- ओम प्रकाश सिंह की निर्मम हत्या: पड़ोसी और चुनावी प्रतिद्वंद्वी पर गंभीर आरोप, परिजन न्याय की लगा रहे गुहार.. 20.07.2024
- शाम की देश राज्यों से प्राप्त बड़ी खबरें….
- शाम 4:30 बजे तक की बड़ी खबरें…….* 19.07.2024
- शेखर न्यूज पर दोपहर की बड़ी खबरें……. 19.07.2024
- शेखर न्यूज़ पर मुख्य राष्ट्रीय खबरें…. 19.07.2024