आज 13.05.2022 का पवित्र पंचांग एवं राशिफल देखिए आज आपके सितारे क्या बोलते हैं आज आपका दिन कैसा रहेगा

☀आज का पंचांग और राशिफल☀
🔸➖🔸➖🔸➖🔸➖🔸
🔅दिनांक = 13-मई-2022
🔅दिन = शुक्रवार
🔅संवत् = 2079
🔅मास = वैशाख
🔅पक्ष = शुक्ल पक्ष
🔅तिथि= द्वादशी तिथि आज शाम 05 : 27 तक रहेगी
आज का राहूकाल:- सुबह 10:30 से 12 बजकर 00 मिनट तक रहेगा इस समय कोई भी शुभ कार्य ना करें
🔸🔹🔸🔹🔸🔹🔸🔹🔸
✿✿✿✿✿✿✿✿✿✿✿✿✿✿
मेष :- समय के साथ आपकी कार्यशैली व सोच में बदलाव आएगा | मन की बात अपनों से कह दें, हलका महसूस करेंगे | राजकीय मामले सुलझेंगे |
वृषभ :- प्रॉपर्टी संबंधी मामले आपसी बातचीत से सुलझा लेंगे | लक्ष्य प्राप्ति के लिए संघर्ष करना पड़ेगा | जरूरतमंदों की मदद करके खुश होंगे |
मिथुन :- आपका तानाशाही रवैया कार्यस्थल पर टकराव का कारण बन सकता है | अनुभवी लोगों का साथ आपको हर मुश्किल में संबल देगा |
कर्क :- कोई आपको विश्वास में लेकर नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है | भूमि-भवन अथवा वाहन खरीदने की रूपरेखा बनेगी |
सिंह :- कर्ज से बचने के लिए खर्चों में कटौती का प्रयास करें | कारोबारी उलझनों से बचने के लिए आपको कूटनीति का सहारा लेना होगा |
कन्या :- प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी | काम की अधिकता से स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाएंगे | योजनाओं के पूरी होने से खुशी होगी |
तुला :- आप हर काम को पूरे मनोयोग से करेंगे और अच्छी उपलब्धि हासिल करेंगे | काम का दबाव आपको चिड़चिड़ा बना देगा | धैर्य से काम लें |
वृश्चिक :- युवाओं का ध्यान मौज -मस्ती पर रहेगा | वैभव के सामान पर खर्च संभव है | विदेश यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है | विवाद से बचें |
धनु :- किसी बात को लेकर भय बना रहेगा | व्यापारिक सौदे लाभदायी रहेंगे | परिवार की छोटी-छोटी जरूरतें पूरी करने के लिए कर्ज लेना पड़ेगा |
मकर :- दौड़-धूप बनी रहने से मन अशांत रहेगा | कारोबार में टकराव की स्थिति नुकसानदायी हो सकती है | बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें |
कुंभ :- नए काम में हाथ डालने से बचें | अनावश्यक विवाद की स्थिति आपको आगे बढ़ने से रोक सकती है | कार्य की गति धीमी होने से खिन्नता होगी |
मीन :- शुभ समाचारों से घर में उल्लास का माहौल रहेगा | सीमित दायरे से बाहर निकल कर आप जोखिम भरे फैसले लेने की सोच सकते हैं |