Sun, 08 Mar 2026
Breaking News
T20 वर्ल्ड कप, भारत की जीत की कामना : जनार्दन पाण्डेय वरिष्ठ संवाददाता अयोध्या | दोपहर की देश राज्यों से बड़ी खबरे : अयोध्या धाम उत्तर प्रदेश | बड़ी खबरें : बैजलपुर | टॉप 5 हैडलाइंस : ग़ाज़ियाबाद | देश राज्यों की बड़ी खबरें : TOP 14 BREAKING NEWS | कुत्ते के आतंक से ग्रामवासी परेशान, पुलिस से की शिकायत : करनैलगंज गोंडा उत्तर प्रदेश | आज का राशिफल : अयोध्या के विद्वानों द्वारा प्रस्तुति | 08 मार्च 2026 के मुख्य राष्ट्रीय समाचार : शेखर न्यूज़ संवाददाता की गोंडा उत्तर प्रदेश | सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें : जनार्दन पांडेय अयोध्या | सुबह सवेरे की देश राज्यों से बड़ी खबरे : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं | T20 वर्ल्ड कप, भारत की जीत की कामना : जनार्दन पाण्डेय वरिष्ठ संवाददाता अयोध्या | दोपहर की देश राज्यों से बड़ी खबरे : अयोध्या धाम उत्तर प्रदेश | बड़ी खबरें : बैजलपुर | टॉप 5 हैडलाइंस : ग़ाज़ियाबाद | देश राज्यों की बड़ी खबरें : TOP 14 BREAKING NEWS | कुत्ते के आतंक से ग्रामवासी परेशान, पुलिस से की शिकायत : करनैलगंज गोंडा उत्तर प्रदेश | आज का राशिफल : अयोध्या के विद्वानों द्वारा प्रस्तुति | 08 मार्च 2026 के मुख्य राष्ट्रीय समाचार : शेखर न्यूज़ संवाददाता की गोंडा उत्तर प्रदेश | सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें : जनार्दन पांडेय अयोध्या | सुबह सवेरे की देश राज्यों से बड़ी खबरे : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं | T20 वर्ल्ड कप, भारत की जीत की कामना : जनार्दन पाण्डेय वरिष्ठ संवाददाता अयोध्या | दोपहर की देश राज्यों से बड़ी खबरे : अयोध्या धाम उत्तर प्रदेश | बड़ी खबरें : बैजलपुर | टॉप 5 हैडलाइंस : ग़ाज़ियाबाद | देश राज्यों की बड़ी खबरें : TOP 14 BREAKING NEWS | कुत्ते के आतंक से ग्रामवासी परेशान, पुलिस से की शिकायत : करनैलगंज गोंडा उत्तर प्रदेश | आज का राशिफल : अयोध्या के विद्वानों द्वारा प्रस्तुति | 08 मार्च 2026 के मुख्य राष्ट्रीय समाचार : शेखर न्यूज़ संवाददाता की गोंडा उत्तर प्रदेश | सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें : जनार्दन पांडेय अयोध्या | सुबह सवेरे की देश राज्यों से बड़ी खबरे : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं |

: चलती ट्रेन में वाराणसी के युवक को गोली मारी... 21.10.2024

आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Mon, Oct 21, 2024 / Post views : 18

Share:

दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर सदीसोपुर स्टेशन के समीप शनिवार की रात करीब एक बजे लोकमान्य तिलक मुंबई जनता एक्सप्रेस में हथियारबंद अपराधियों ने यात्रियों से लूटपाट की। विरोध करने पर उत्तर प्रदेश के एक युवक को गोली मार दी गई। जख्मी युवक यूपी के वाराणसी के मण्डुआडीह थाना क्षेत्र के भूलनपुर गांव निवासी जयनाथ उपाध्याय के 40 वर्षीय पुत्र कृष्ण मोहन उपाध्याय हैं। वह पटना में एक कंपनी में काम करते हैं।
जख्मी युवक के चचेरे भाई ओमप्रकाश उपाध्याय ने बताया कि दोनों पटना की एक कंपनी में जमीन सर्वे का काम करते हैं। शनिवार की रात दोनों पटना से गाड़ी संख्या (13201) लोकमान्य तिलक मुंबई जनता एक्सप्रेस से पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन (मुगलसराय) जा रहे थे। उनकी बर्थ एस टू बोगी में 41 और 44 नंबर थी। दोनों अपनी बर्थ पर सोये थे। दानापुर से ट्रेन खुली, तो लाइट ऑफ हो गयी। रात करीब एक बजे ट्रेन सदीसोपुर स्टेशन पहुंची। तभी बोगी में चार-पांच अपराधी घुस गये और बैग छीनने लगे। उन्होंने विरोध किया, तो अपराधियों ने उनके चचेरे भाई कृष्ण मोहन उपाध्याय को दो गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इसके बाद सभी अपराधी ट्रेन से उतर कर भाग निकले। दहशत फैलाने के लिए ट्रेन से उतरने के बाद भी अपराधियों की ओर से एक राउंड फायरिंग की गयी। पीड़ित ने 139 पर कॉल किया। ट्रेन आरा स्टेशन पहुंची, तो जीआरपी और आरपीएफ जवानों ने उन्हें उतारा। इसके बाद इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले जाया गया।
एक गोली कृष्ण मोहन उपाध्याय के दाहिने हाथ में लगी है, जबकि दूसरी गोली दायें सीने को छुती हुई निकल गई है। आरा सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। हालांकि परिजन उन्हें वाराणसी लेकर चले गये। लूटपाट और गोलीबारी के बाद बोगी में यात्रियों के बीच भगदड़ मच गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें