Tue, 08 Sep 2026
Breaking News
परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्टडी टेबल पाकर खिले मेधावी बच्चों के चेहरे | परसपुर , गोंडा : महिला से चेन छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सरयू नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, छोटी को बचाने में बड़ी बहन भी डूबी | शेखर न्यूज द्वारा भारत वर्ष पर एक विशिष्ट लेख : सिंधु घाटी वैदिक सभ्यता और हड़प्पा सभ्यता का उद्भव , बाबर और अंग्रेजों सहित भारत का इतिहास | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : केक काटकर मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को कलम भेंटकर विद्यार्थियों ने सम्मान व्यक्त किया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर में महिला के गले से डेढ़ लाख की सोने की चेन झपटी, बाइक से गिरकर हुई घायल | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : शिखा पांडेय ने यूजीसी-नेट जेआरएफ में हासिल की सफलता, 260 अंक पाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : बारिश के मौसम में बढ़ी चिंता, झुके लकड़ी के खंभे के सहारे वर्षों से चल रही विद्युत लाइन, खेत में गिरा पड़ा तार | शाम 6:30 बजे तक की बड़ी खबरें............. : 25 अगस्त 2026 | भगवान कृष्ण ने नष्ट किया इंद्र का अहंकार : कथा ब्यास अभिषेक दास श्री धाम बृंदावन | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्टडी टेबल पाकर खिले मेधावी बच्चों के चेहरे | परसपुर , गोंडा : महिला से चेन छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सरयू नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, छोटी को बचाने में बड़ी बहन भी डूबी | शेखर न्यूज द्वारा भारत वर्ष पर एक विशिष्ट लेख : सिंधु घाटी वैदिक सभ्यता और हड़प्पा सभ्यता का उद्भव , बाबर और अंग्रेजों सहित भारत का इतिहास | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : केक काटकर मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को कलम भेंटकर विद्यार्थियों ने सम्मान व्यक्त किया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर में महिला के गले से डेढ़ लाख की सोने की चेन झपटी, बाइक से गिरकर हुई घायल | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : शिखा पांडेय ने यूजीसी-नेट जेआरएफ में हासिल की सफलता, 260 अंक पाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : बारिश के मौसम में बढ़ी चिंता, झुके लकड़ी के खंभे के सहारे वर्षों से चल रही विद्युत लाइन, खेत में गिरा पड़ा तार | शाम 6:30 बजे तक की बड़ी खबरें............. : 25 अगस्त 2026 | भगवान कृष्ण ने नष्ट किया इंद्र का अहंकार : कथा ब्यास अभिषेक दास श्री धाम बृंदावन | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्टडी टेबल पाकर खिले मेधावी बच्चों के चेहरे | परसपुर , गोंडा : महिला से चेन छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सरयू नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, छोटी को बचाने में बड़ी बहन भी डूबी | शेखर न्यूज द्वारा भारत वर्ष पर एक विशिष्ट लेख : सिंधु घाटी वैदिक सभ्यता और हड़प्पा सभ्यता का उद्भव , बाबर और अंग्रेजों सहित भारत का इतिहास | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : केक काटकर मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को कलम भेंटकर विद्यार्थियों ने सम्मान व्यक्त किया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर में महिला के गले से डेढ़ लाख की सोने की चेन झपटी, बाइक से गिरकर हुई घायल | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : शिखा पांडेय ने यूजीसी-नेट जेआरएफ में हासिल की सफलता, 260 अंक पाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : बारिश के मौसम में बढ़ी चिंता, झुके लकड़ी के खंभे के सहारे वर्षों से चल रही विद्युत लाइन, खेत में गिरा पड़ा तार | शाम 6:30 बजे तक की बड़ी खबरें............. : 25 अगस्त 2026 | भगवान कृष्ण ने नष्ट किया इंद्र का अहंकार : कथा ब्यास अभिषेक दास श्री धाम बृंदावन |

: गोंडा : तिलक समारोह की शोभा बढ़ाने पहुंचे अभिनेता गोविंदा और नीलम गिरी

नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Mon, May 19, 2025 / Post views : 183

Share:

परसपुर (गोंडा) : जनपद गोंडा के परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रमेश्वर पुरवा मौजा मिझौरा गांव में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव दिग्विजय सिंह के तिलक समारोह में रविवार 18 मई 2025 की शाम 7 बजे बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा एवं भोजपुरी अभिनेत्री नीलम गिरी शामिल हुए।

समारोह में पहुंचे अभिनेता गोविंदा का सपा कार्यकर्ताओं द्वारा अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। मंच से गोविंदा ने भक्ति गीतों से अपनी प्रस्तुति की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने अपनी फिल्मों के प्रसिद्ध डायलॉग और गीतों से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिनमें कई बिना निमंत्रण के भी शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए थे। मंच से संबोधित करते हुए गोविंदा ने स्पष्ट कहा कि उनका किसी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है ये ठाकुर है यही काफी है ।

रात नौ बजे स्टेज पर पहुंचे गोविंदा, जयकारों और गीतों से बांधा समां
रात नौ बजे कार्यक्रम में पहुंचे अभिनेता गोविंदा ने सीधे स्टेज पर आकर महामृत्युंजय मंत्र, बाबा विश्वनाथ और श्रीराम के जयकारों से लोगों का अभिवादन किया। इसके बाद उन्होंने ‘अंगना में बाबा दुआरे पे मां...’ और ‘सरकाय लेव खटिया जाड़ा लगे...’ जैसे गीत गाए तो लोग खुशी से झूम उठे। इस दौरान उन्होंने अपना मशहूर डायलॉग “खुद को मुगले आजम और मुझे अनारकली समझते हो...” भी बोला तो महफिल तालियों से गूंजने लगी। लोगों ने जब उनसे ‘यूपी वाला ठुमका’ लगाने की फरमाइश की तो मुस्कुराते हुए बोले, “अभी मैं केवल शुभेच्छा देने आया हूं, फिर आऊंगा तो जरूर करूंगा।”
तालियां गूंजने लगीं।

उन्होंने अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर की चर्चा करते हुए कहा कि भगवान राम का आशीर्वाद हमेशा कलाकारों पर बना रहता है। उन्होंने अपनी माता निर्मला देवी के फिल्मी जीवन को याद करते हुए बताया कि उनकी मां ने मात्र 14 वर्ष की उम्र में फिल्म लाइन में कदम रखा था और ‘शारदा’ का किरदार निभाया था। कार्यक्रम में भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री नीलम गिरी, माटी के लाल अनिल यादव व अन्य कलाकारों ने भी "जय श्री राम" और "हर हर महादेव" के जयकारों के साथ अपनी प्रस्तुतियां दीं। गोविंदा ने कहा कि बाबा विश्वनाथ और प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद जिन पर होता है, वही विश्वविख्यात बनते हैं। इस तिलक महोत्सव ने क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना दिया और देर रात तक लोगों में अभिनेता गोविंदा को लेकर उत्साह बना रहा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह , सपा नेता सूरज सिंह , पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे, कांग्रेस नेता प्रमोद मिश्रा, जिला सचिव समाजवादी पार्टी अजय प्रताप सिंह समेत तमाम लोग उपस्थित रहे ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें