WhatsApp Image 2024-01-08 at 6.55.15 PM
WhatsApp Image 2024-01-08 at 6.55.16 PM (1)
WhatsApp Image 2024-01-08 at 6.55.16 PM (2)
WhatsApp Image 2024-01-08 at 6.55.16 PM
WhatsApp Image 2024-01-08 at 6.55.17 PM (1)
IMG_20240301_142817
IMG_20240301_142817
IMG_20240301_142817
previous arrow
next arrow
उत्तरप्रदेश
Trending

☀आज का पंचांग और राशिफल☀10.10.2022

☀आज का पंचांग और राशिफल☀
🔸➖🔸➖🔸➖🔸➖🔸

🔅दिनांक = 10-अक्टूबर-2022
🔅दिन = सोमवार
🔅संवत् = 2079
🔅मास = कार्तिक
🔅पक्ष = कृष्ण पक्ष
🔅तिथि= प्रतिपदा तिथि आज सम्पूर्ण दिन तक रहेगी

आज का राहूकाल:- सुबह 07:30 से 09 बजकर 00 मिनट तक रहेगा इस समय कोई भी शुभ कार्य ना करें
🔸🔹🔸🔹🔸🔹🔸🔹🔸
✿✿✿✿✿✿✿✿✿✿✿✿✿✿

मेष – आज स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। आज आत्मविश्वास की कमी रहेगी। आज आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जिससे आप बेचैन महसूस करेंगे। आपका मन धार्मिक कार्यों पर ज्यादा केंद्रित रहेगा, जिससे आपको अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है। आज अचानक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आवश्यक सुधार हो सकते हैं।

वृषभ – आज व्यापार में विश्वासघात से बचने के लिए अपनी आंखें और कान खुले रखें। किसी से विवाद हो सकता है। संतान के साथ दिन खुशनुमा रहेगा। आज दोस्तों काम से जुड़े मामलों में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। किसी कारणवश आपके कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव हो सकते हैं। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच लें।

मिथुन – आज आपके लिए समय आराम से बीतेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। आज आप अपने वरिष्ठ सदस्यों की मदद से पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने में सफल रहेंगे। अगर आपके परिवार का कोई सदस्य आज आपको कड़वा कहे तो आपको भी उसकी बात सुननी पड़ सकती है। परिवार के बड़ों पर विश्वास करने से आपको सफलता मिलेगी। आज आपको कोई नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है।

कर्क – आज आपका मन शांत और विनम्र रहेगा। इतना ही नहीं आपको कुछ नया करने की प्रेरणा मिलेगी। यदि आप बहुत अधिक पैसा खर्च करते हैं, तो आपको बाद में पैसों की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपका साथी आपको धोखा दे सकता है।

सिंह – आज आप सच्चे मन और ईमानदारी से जो भी काम करेंगे उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आज पार्टनर के साथ बिना वजह झगड़ा हो सकता है इसलिए अगर ऐसा होता है तो अपने पार्टनर को समझाने की कोशिश करें। दोस्तों की मदद से आप कोई बड़ा काम पूरा कर सकते हैं। आपको उन लोगों की सराहना करनी होगी जो आपकी मदद करते हैं।

कन्या – आज शैक्षणिक और कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। नए व्यावसायिक काम से आपको लाभ होगा। कुछ लोगों को आपकी उदारता पसंद आएगी। किसी भी तरह के विवाद से बचें और कोर्ट ऑफिस के मामलों में सावधानी बरतें। आज जहां तक ​​हो सके घर से बाहर के खाने से बचना चाहिए। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा।

तुला – आज आर्थिक स्तर पर बदलाव सकारात्मक रहेगा। कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। इस राशि के शादीशुदा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी आपके काम से खुश रहेगा। आज कुछ बड़े कार्यक्रम समय पर पूरे होते नजर आ सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और आप अपने बजट के अनुसार खर्च करेंगे। सोशल मीडिया पर किसी पुराने दोस्त से बातचीत हो सकती है।

वृश्चिक – आज दांपत्य जीवन में बड़ा सुधार हो सकता है। स्वास्थ्य की स्थिति लगभग सामान्य रहेगी। जिनकी याददाश्त कमजोर है उन्हें ध्यान देने की जरूरत है। आपको अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। आज गरीबों को सफेद वस्त्र दान करने से भाग्य में वृद्धि होगी। मुश्किल समय में परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में बहुत सावधानी बरतें।

धन – आज आपके ख़र्चे अधिक रहेंगे, भाग्य का साथ मिलेगा और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज फॉक्स बढ़ाए बिना करियर या व्यापार में लाभ नहीं होगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। व्यापार अच्छा चलेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। कुछ स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं हो सकती हैं। व्यापार में लाभ कमाने के लिए आज आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

मकर – आज शैक्षणिक कार्यों में सफलता मिलेगी और सभी खर्चों में वृद्धि हो सकती है। आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। काम के मामले में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। दाम्पत्य जीवन में कुछ समस्या आ सकती है। आपके निजी जीवन में तनाव कम रहेगा और आप सामाजिक और पारिवारिक जीवन का भरपूर आनंद उठा पाएंगे। आज आपको निजी संबंधों पर अधिक ध्यान देना होगा।

कुंभ – आज सोच-समझकर किया गया काम आपको अच्छा लाभ दिलाएगा। आज आप आप परेशान हो सकते हैं। आपको हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। आप किसी भी समस्या से निकलने का प्रयास कर सकते है। आज शाम आप जीवनसाथी के साथ डिनर पर जा सकते हैं। जिससे आपके रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।

मीन – आपके कुछ काम आज बहुत अच्छे से पूरे होंगे। किसी खास काम में परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। किसी मित्र की ओर से कोई अच्छा सुझाव आ सकता है। आज यात्रा में लाभ होगा। अगर आप पार्टनरशिप में कोई काम कर रहे हैं तो आज आपको उसमें लाभ मिल सकता है। आज संतान पक्ष से संबंध अच्छे रहेंगे।

Related Articles

Back to top button