WhatsApp Image 2024-01-08 at 6.55.15 PM
WhatsApp Image 2024-01-08 at 6.55.16 PM (1)
WhatsApp Image 2024-01-08 at 6.55.16 PM (2)
WhatsApp Image 2024-01-08 at 6.55.16 PM
WhatsApp Image 2024-01-08 at 6.55.17 PM (1)
IMG_20240301_142817
IMG_20240301_142817
IMG_20240301_142817
previous arrow
next arrow
पंचांगलाइफस्टाइल
Trending

आज का पवित्र पंचाग एवम राशिफल……19.08.22

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..

🌴🌴🌴 ⚜🕉⚜ 🌴🌴🌴
🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏
🙏शुभप्रभातम् जी🙏

 *📝आज दिनांक 👉*

*📜 19 अगस्त 2022*
          *शुक्रवार*

🏚नई दिल्ली अनुसार🏚

🇮🇳शक सम्वत- 1944
🇮🇳विक्रम सम्वत- 2079
🇮🇳मास- भाद्रपद
🌓पक्ष- कृष्णपक्ष
🗒तिथि- अष्टमी – 23:01 तक
🗒पश्चात्- नवमी
🌠नक्षत्र- कृत्तिका – 25:53 तक
🌠पश्चात्- रोहिणी
💫करण- बालव – 10:07 तक
💫पश्चात्- कौलव
✨योग- ध्रुव – 20:58 तक
✨पश्चात्- व्याघात
🌅सूर्योदय- 05:52
🌄सूर्यास्त- 18:57
🌙चन्द्रोदय- 23:59
🌛चन्द्रराशि- मेष – 06:07 तक
🌛पश्चात्- वृषभ
🌞सूर्यायण – दक्षिणायन
🌞गोल- उत्तरगोल
💡अभिजित- 11:58 से 12:50
🤖राहुकाल- 10:46 से 12:24
🎑ऋतु- वर्षा
⏳दिशाशूल- पश्चिम

✍विशेष👉

🔅आज शुक्रवार को 👉 भाद्रपद बदी अष्टमी 23:01 तक पश्चात् नवमी शुरु , श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्रत ( वैष्णव / साधु – संन्यासी आदि के लिए ) , श्री गोकुलाष्टमी , श्री कालाष्टमी / दूर्वाष्टमी , दशाफल व्रत , नन्दोत्सव , ज्वालामुखी योग 23:00 तक पुनः 25:53 से , यमघण्ट योग 25:53 से सूर्योदय तक , श्री कृष्ण जयन्ती / जन्मोत्सव (भाद्रपद कृष्ण अष्टमी ) , संत श्री ज्ञानेश्वर जयन्ती (भाद्रपद कृष्ण अष्टमी ) , गुरू जम्भेश्वर जयन्ती (भाद्रपद कृष्ण अष्टमी ), श्री शंकरदयाल शर्मा जयन्ती , डॉ जगन्नाथ मिश्र-जयन्ती , अफ़ग़ानिस्तान का स्वतंत्रता दिवस , अंतर्राष्ट्रीय ऑरंगुटन दिवस , विश्व फ़ोटोग्राफ़ी दिवस व विश्व मानवतावादी / मानवता दिवस (World Humanitarian Day)।
🔅कल शनिवार को 👉 भाद्रपद बदी नवमी 25:10 तक पश्चात् दशमी शुरु , श्री गोगाजी नवमी ( मुख्य मेला गोगा मेड़ी , राज. ) , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / अमृतसिद्धियोग सूर्योदय से 28:40 तक , ज्वालामुखी योग 25:09 तक , बुध कन्या राशि में 26:06 पर , शुक्र आश्लेषा नक्षत्र में 20:21 पर , रोहिणी व्रत ( जैन ) , सद्भावना दिवस (श्री राजीव गाँधी का जन्म दिवस), श्री डी. देवराज अर्स जयन्ती , संत हरचंद सिंह लोंगोवाल स्मृति दिवस , विश्व मच्छर दिवस व ऊर्जा अक्षय दिवस (भारत)।

🎯आज की वाणी👉

🌹
कृष्ण गोविंद हे राम नारायण,
श्रीपते वासुदेवाजित श्रीनिधे।
अच्युतानन्त हे माधवाधोक्षज,
द्वारकानायक द्रौपदीरक्षक।।
अर्थात्👉
हे कृष्ण, हे गोविन्द, हे राम, हे नारायण, हे रमानाथ, हे वासुदेव, हे अजेय, हे शोभाधाम, हे अच्युत, हे अनन्त, हे माधव, हे अधोक्षज ( इंद्रियातीत), हे द्वारकानाथ, हे द्रौपदीरक्षक मुझ पर कृपा कीजिये।
🌹

19 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

1591 – फ्रांसीसी राजा हेनरी चतुर्थ ने उत्तरी फ्रांस के शहर रोएन पर कब्जा किया।
1600 – मुगल बादशाह अकबर ने अहमदनगर पर कब्जा किया।
1666 – शिवाजी आगरा में फलों की टोकरी में छिपकर औरंगजेब की कैद से फरार।
1691 – स्जालंकमेन के युद्ध में ऑस्ट्रिया ने तुर्कों को पराजित किया।
1757- ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा पहला एक रुपये का सिक्का कलकत्ता टकसाल में ढाला गया।
1796 – स्पेन और फ्रांस ने ब्रिटेन गठबंधन के खिलाफ हस्ताक्षर किये।
1839 – फोटो तत्व की खोज को लेकर​ रिपोर्ट पेश होने पर विश्व फोटोग्राफी दिवस की शुरुआत हुई।
1895 – जापान के साथ युद्ध में पराजय के पश्चात चीन ने शीमोनोस्की समझौते के अनुसार ताइवान नामक द्वीप जापान के हवाले कर दिया।
1897 – लंदन में पहली इलेक्ट्रिक टैक्सी का परिचालन किया गया।
1915 – नीदरलैंड में राशन कानून प्रभावी हुआ।
1919 – अफ़ग़ानिस्तान ने ब्रिटेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
1944- भारत से जापान की अंतिम सैन्य टुकडी को खदेडा गया।
1949 – भुवनेश्वर ओडिशा की राजधानी बनी।
1964 – संचार उपग्रह सिनकोम 3 का प्रक्षेपण।
1970 – दक्षिण अफ्रीका में चीनी समुदाय के लोगों को श्वेत का दर्जा मिला।
1973 – फ्रांस ने मुरूओरा द्वीप में परमाणु परीक्षण किया।
1977 – सोवियत संघ ने सेरी सागान में परमाणु परीक्षण किया।
1978 – ईरान के सिनेमा घर में आग लगने से 422 की मौत।
1998 – सूडान एवं अफ़ग़ानिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर संयुक्त राज्य अमेरिका ने मिसाइलों से हमला किया।
1999 – भारत की परमाणु नीति मसौदे पर नाराज़ जी-8 ने सभी तरह की मदद पर रोक लगाने की घोषणा की।
2000 – हिना जलाली विश्व की पहली मानवाधिकार संरक्षक प्रतिनिधि नियुक्त।
2003 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने पाकिस्तान को 5 साल में 11 करोड़ 57 लाख डालर का अनुदान देने का निर्णय लिया।
2004 – वान डेन हुगेनबैंड ओलम्पिक सबसे तेज तैराक बने।
2004 – गूगल ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) जारी कर 1.67 अरब डॉलर जुटाए।
2005 – श्रीलंका सरकार व लिट्टे में शांति वार्ता फिर शुरू करने पर सहमति।
2006 – इस्रायल ने फ़िलिस्तीनी उपप्रधानमंत्री को गिरफ़्तार किया।
2007 – अंतरिक्ष स्टेशन पर गये मिशन एण्डेवर के यात्रियों ने स्पेसवॉक पूरा किया।
2008 – पाइमान की सहायक कार्यकारी निदेशक मोसारत कदीय व एसोमैच के अध्यक्ष साजन जिंदल ने भारत-पाक व्यापार संबंधी रिपोर्ट जारी की।
2009 – नौसेना के कमांडर दिलीप डोंडी स्वदेश निर्मित नैसेना नौका महादेई के द्वारा सम्पूर्ण विश्व की यात्रा के अभियान पर रवाना हुये।
2009 – ईराक के बगदाद में सिलसिलेवार बम विस्फोट में 101 लोगों की मौत और 565 घायल।
2010 – अमेरिकी सेना की अंतिम ब्रिगेड के कुवैत जाने के साथ ऑपरेशन इराकी फ्रीडम खत्म हुआ।
2019 – राजीव गांधी विश्वविद्यालय (आरजीयू) के जूलॉजी विभाग से मत्स्य और जलीय पारिस्थितिकी अनुसंधान दल ने अरुणाचल के विभिन्न जिलों से मछली की 5 प्रजातियों की खोज की ।
2019 – गृह मंत्रालय ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की रिटायरमेंट उम्र 60 साल करने का फैसला किया।
2019 – श्रीलंका के राष्ट्रपति ने लेफ्टिनेंट जनरल शैवेंद्र सिल्वा को श्रीलंका सेना का 23 वां कमांडर नियुक्त किया ।
2019 – भारतीय पैरा स्विमर सत्येंद्र सिंह लोहिया (32) ने अमेरिका में 42 किलोमीटर लंबे कैटलीना चैनल को 11 घंटे 33 मिनट के समय में पार कर नया इतिहास रच दिया। ऐसा करने वाले वे एशिया के पहले दिव्यांग तैराक बने।
2020 – कीथ किस्टोफर रोवले (Keith Christopher Rowley) लगातार दूसरी बार त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य के प्रधानमंत्री बने।
2021 – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डिफेंस इंडिया स्टार्टअप चैलेंज का 5वां संस्करण शुरू किया।
2021 – भारत और एशियाई विकास बैंक ने बेंगलुरु मेट्रो के लिए 500 मिलियन डालर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए।

19 अगस्त को जन्मे व्यक्ति👉

1887 – एस. सत्यमूर्ति – भारत के क्रांतिकारी नेता ।
1891 – हरिशंकर शर्मा – भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, कवि, लेखक, व्यंग्यकार और पत्रकार।
1907 – हज़ारी प्रसाद द्विवेदी, निबन्धकार, उपन्यासकार, आलोचक, चिन्तक तथा शोधकर्ता।
1908 – अब्दुल राशिद ख़ान- पद्म भूषण से सम्मानित हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक।
1911 – आरसी प्रसाद सिंह – भारत के प्रसिद्ध कवि, कथाकार और एकांकीकार।
1918 – शंकरदयाल शर्मा – भारत के नवें राष्ट्रपति।
1928 – शिवप्रसाद सिंह – हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार।
1941 – राइफलमैन जसवंत सिंह रावत, एमवीसी भारतीय थलसेना में सेवारत एक भारतीय सेना के सैनिक थे।
1950 – सुधा मूर्ति – इन्फोसिस फाउंडेशन के संस्थापक एन. आर. नारायणमूर्ति की पत्नी एवं प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता।
1967 – नंदना सेन – एक भारतीय अभिनेत्री ।
1982 – अरुंधति काटजू – भारतीय अधिवक्ता (वकील) जिन्होंने समलैंगिक संबंधों को अपराध मानने वाली धारा 377 खत्म करवाने में अहम भूमिका निभाई थी।
1985 – सूबेदार मेजर विजय कुमार ओलंपिक एथलीट।
1989 – रोहित खंडेलवाल एक भारतीय मॉडल, अभिनेता, और टेलीविजन व्यक्तित्व हैं।

19 अगस्त को हुए निधन👉

1909- बदरुद्दीन तैयब जी- प्रसिद्ध वकील, न्यायाधीश और नेता।
1927 – स्वामी सारदानन्द रामकृष्ण परमहंस के संन्यासी शिष्यों में से एक थे।
1987 – सचिन नाग एक भारतीय तैराक थे।
1987 – लक्ष्मीनारायण मिश्र, हिन्दी के प्रसिद्ध नाटककार थे।
1993 – उत्पल दत्त – हिन्दी तथा बांग्ला फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता और निर्माता।
2013 – रोनाल्ड स्टुअर्ट मेक्ग्रेगॉर – शीर्षस्थ भाषा विज्ञानी, व्याकरण के विद्वान , अनुवादक और हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध इतिहासकार थे।
2019 – मोहम्मद ज़हूर “खय्याम” हाशमी, जिन्हें “खय्याम” नाम से जाना जाता था, भारतीय फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार थे।
2019 – डॉ जगन्नाथ मिश्र- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री थे।
2020 – पूर्व भारतीय गोलकीपर भास्कर मैती का 67 साल की उम्र में निधन ।
2020 – पूर्व भारतीय क्रिकेटर गोपालस्वामी कस्तूरीरंगन का निधन।
2021 – भारत की महान धाविका पीटी उषा के कोच ओ.एम. नांबियार (89) का निधन हो गया।
2021 –

19 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🔅 श्री कृष्ण जयन्ती / जन्मोत्सव (भाद्रपद कृष्ण अष्टमी )।
🔅 संत श्री ज्ञानेश्वर जयन्ती (भाद्रपद कृष्ण अष्टमी )।
🔅 गुरू जम्भेश्वर जयन्ती (भाद्रपद कृष्ण अष्टमी )।
🔅 श्री शंकरदयाल शर्मा जयन्ती।
🔅 डॉ जगन्नाथ मिश्र-जयन्ती।
🔅 अफ़ग़ानिस्तान का स्वतंत्रता दिवस।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय ऑरंगुटन दिवस ।
🔅 विश्व फ़ोटोग्राफ़ी दिवस।
🔅 विश्व मानवतावादी / मानवता दिवस (World Humanitarian Day)।

कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना, तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

⚜️ आज का राशिफल ⚜️
दिनांक : 19 अगस्त 2022

🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज दिन के आरम्भ में परिस्थितियां आपको लाभ से दूर रखने वाली रहेंगी आलस्य में पड़कर काम से दूर भागेंगे लेकिन ध्यान रखें प्रातः काल से मध्यान के बीच की गई मेहनत बाद में अवश्य संतोष प्रदान करेगी अन्यथा पश्चाताप रहेगा। कार्य व्यवसाय भी दिन के पूर्वार्ध में ही लाभ के अवसर प्रदान करेगा दोपहर बाद बाजार में उदासीनता आने से धन लाभ के लिये तरसना पड़ेगा। नौकरी वाले जातक आज संतोषजनक कार्य करने के बाद भी अधिकारियों से विशेष प्रयोजन सिद्ध ना कर पाने पर नाराज रहेंगे। परिवार में पूजा पाठ के आयोजन होने से वातावरण मंगलमय रहेगा लेकिन सदस्यों में कुछ ना कुछ मतभेद लगे रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधित समस्या आज कम ही रहेंगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन मिला-जुला फल देगा दिन के आरंभ में जिस कार्य को करने से डरेंगे दोपहर के बाद उसी में मन लगने लगेगा लाभ के अवसर भी मध्यान बाद से मिलने लगेंगे लेकिन स्वभाव में चंचलता आने से समय पर निर्णय लेने में परेशानी आएगी जिसके परिणाम स्वरूप सीमित लाभ से ही संतोष करना पड़ेगा। आज परिस्थितियां अनुकूल बन रही है मेहनत करने से पीछे ना हटे किसी भी कार्य से तुरंत लाभ नही होगा लेकिन निकट भविष्य में धन के साथ सम्मान भी मिलेगा। धर का वातावरण आज अन्य दिनों की तुलना में आनदमय रहेगा अपनी बचकानी हरकतों से परिजनो का मनोरंजन करेंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज दिन के पूर्वार्ध को छोड़ शेष भाग कुछ ना कुछ हानि ही देकर जाएगा अतिमहत्त्वपूर्ण कार्य समय रहते पूर्ण कर लें इसके बाद बनते कामो में विघ्न आने लगेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज संघर्ष के बाद भी अनुकूल लाभ ना मिलने से मन अनैतिक कार्यो की ओर अग्रसर होगा। आर्थिक मामले अंत समय मे उलझने के कारण व्यवसाय पर असर देखने को मिलेगा फिर भी आज खर्च निकलने लायक धन कही ना कही से मिल ही जायेगा। आज किसी जानने वाले कि बातो पर भी आंख बंद कर भरोषा ना करें। परिवार में कोई अप्रिय घटना घटने से मनव्यथित होगा। सेहत सम्बंधित नई समस्या बनेगी। यात्रा स्थगित करें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन सामाजिक कार्यो में योगदान देने से सम्मान बढ़ायेगा। आज आप कार्यो में जल्दबाजी दिखाएंगे जिससे कोई भी कार्य पूर्ण तो जल्दी हो जाएगा लेकिन इससे संबंधित लाभ के लिये प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। सार्वजिक क्षेत्र पर दान पुण्य के अवसर मिलेंगे लेकिन इससे स्वभाव में अहंकार भी आएगा। कार्य व्यवसाय में आज उन्नति होगी भविष्य के लिये बचत के साथ नई योजनाओं पर भी काम कर सकेंगे। आज आपको कोई लालच देकर ठग सकता है प्रलोभन से बचे अन्यथा आज होने वाला लाभ आते ही व्यर्थ में खर्च हो जाएगा। गृहस्थी चलाने में थोड़ी कठिनाई आएगी फिर भी आपसी तालमेल से विजय पा लेंगे। स्वास्थ्य में छोटे मोटे कष्ट लगे रहेंगे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपको सरकारी क्षेत्र से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी सार्वजनिक क्षेत्र पर भी मान बढेगा आज लापरवाहि से बचें अन्यथा परिणाम विपरीत भी हो सकते है। कार्य व्यवसाय की स्थिति पहके से बेहतर बनेगी फिर भी आज धन को लेकर अनिश्चितता के दौर से गुजरना पड़ेगा। अपने कार्य नियत समय से थोड़े विलम्ब से करेंगे सहयोग की आज कमी नही रहेगी लेकिन धन लाभ समय पर ना होने के कारण थोड़ी असुविधा बनेगी प्रतिस्पर्धा कम रहने का लाभ नही मिल सकेगा। गृहस्थ में छोटी मोटी नोकझोंक के बाद भी आत्मीयता बनी रहेगी। बुजुर्गो की सेहत संबंधित समस्या अनदेखी के कारण गंभीर हो सकती है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज दिन के आरंभिक भाग में पूजा पाठ में सम्मिलित होने का असर दिन भर मानसिक रूप से शांत रखेंगा लेकिन इसके बाद दैनिक कार्यो की भागदौड़ में शरीर की भी सुध नही रहेगी खान पान में लापरवाही के कारण पुराना रोग फिर से उभरने की संभावना है। कार्य-व्यवसाय में लाभ की संभावना बनेगी लेकिन अंत समय मे कुछ ना कुछ बाधा आने से धन की प्राप्ति आगे के लिये टलेगी। नौकरशाहो के लिये दिन लाभदायक रहेगा अतिरिक्त आय बनाने के अवसर मिलेंगे लेकिन कम से संतोष करे अन्यथा मान भंग होने की स्थिति बन सकती है। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी वातावरण शांत रहेगा। धार्मिक क्षेत्र की यात्रा होगी दान पुण्य पर खर्च करेंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज दिन के आरंभिक भाग में आप किसी महात्त्वपूर्ण कार्य को लेकर उत्साहित रहेंगे लेकिन सेहत में धीरे धीरे नरमी आने से मन का उत्साह भी उदासीनता में बदल जायेगा। काम-धंधा अपेक्षा के अनुसार नही चलने से अतिरिक्त मानसिक बेचैनी रहेगी। अक्समात यात्रा के योग भी बनेंगे यथा सम्भव टालने का प्रयास करें। व्यवसायी वर्ग तुरंत लाभ पाने की कामना से निवेश ना करें अन्यथा निराश होना पड़ेगा धन की आमद आज निश्चित नही रहेगी फिर भी काम चलाने लायक हो ही जाएगी। परिवार में मौसमी बीमारियों का प्रकोप रहने से अव्यवस्था रहेगीं दवाओं पर खर्च करना पड़ेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज भी दिन के पूर्वार्ध में सेहत संबंधित शिकायत रहेगी। सर में भारीपन अनुभव करेंगे लेकिन मध्यान तक स्वास्थ्य में सुधार आने लगेगा धार्मिक कार्यो में रुचि लेंगे पूजा पाठ एवं अन्य धार्मिक कार्यो में मन लगेगा एकाग्रता भी बढ़ेगी। कार्य व्यवसाय से आज आशा कम ही रहेगी धनलाभ भी आशा के अनुरूप कम ही होगा। आज किसी नए कार्य को आरंभ करेंगे अथवा कार्य क्षेत्र पर नए प्रयोग करेंगे इनसे तुरंत लाभ की आशा ना रखें लेकिन निकट भविष्य में धीरे धीरे अवश्य फलदायक बनेंगे। महिलाये आज किसी ना किसी कारण से बेचैन ही रहेंगी लेकिन कार्यो में बाधा नही आने देंगी। लघु यात्रा में खर्च होगा फिर भी आनंद प्रदान करेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज दिन के पहले भाग में आप किसी कार्य को लेकर दुविधा में रहेंगे इसके कारण भाग दौड़ भी करनी पड़ेगी परन्तु लाभ होते होते हाथ से निकल जायेगा। भाग्य का साथ आज अन्य दिनों की अपेक्षा कम ही रहेगा। घर का शांत वातावरण आपसी तालमेल की कमी के कारण खराब रहेगा आज घर किसी भी सदस्य को काम के लिये कहना कलह कराएगा। महिलाये धर्य धारण करने का प्रयास करेंगी लेकिन बचते बचते भी कलह होने की संभावना है। व्यवसायिक क्षेत्र पर लाभ के कम ही अवसर मिलेंगे फिर भी आवश्यकता अनुसार धन कही ना कही से मिल ही जायेगा नौकरी पेशाओ से गलत काम होने पर अधिकारी रुष्ट होंगे। स्वास्थ्य में भी थोड़ा बहुत विकार लगा रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आप दिन के पूर्वार्ध में उदासीनता से ग्रस्त रहेंगे सर पर दायित्व के कारण कार्य करने का मन करेगा लेकिन कही से कोई सहायता ना मिलने से मन मे नकारत्मक विचार आएंगे अनैतिक कार्यो की ओर मन आकर्षित होगा लेकिन थोड़ा धैर्य रखें मध्यान से स्थिति पक्ष में होने लगेगी आप जिस कार्य की योजना बनाएंगे उससे संबंधित सुविधाएं कही ना कही से स्वतः ही मिल जाएगी। आज जल्दबाजी से बचें अन्यथा निर्णय गलत ही सिद्ध होगा धैर्य से कार्य करने पर आशा जनक लाभ पा सकते है। धन की आमद दोपहर के बाद ही होगी लेकिन व्यवधानों के बाद ही। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। सेहत कुछ नरम रहेगी फिर भी इस ओर ध्यान नही देंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज दिन के आरम्भ में स्वभाव में नरमी रखने की आवश्यकता है। बेतुकी बाते कर के परिवार का वातावरण खराब करेंगे परिजन भी उकसाने वाला व्यवहार करेंगे लेकिन मौन रहकर दोपहर तक का समय बिताये इसके बाद स्थिति अपने आप शांत बनने लगेगी। कार्य क्षेत्र पर भी मध्यान तक नरम व्यवहार रखें इसके बाद स्वतः ही अपनी गलतियों का आभास होगा जिससे विवेक जाग्रत होने पर दिन का बाकी भाग शान्ति से बीतेगा। धन लाभ की कामना पूर्ति के लिये आज परिश्रम अधिक करना पड़ेगा इसकी तुलना में सहयोग की कमी रहेगी। उधारी के व्यवहार स्वयं ही बढ़ाएंगे समय पर उगाही ना होने पर गुस्सा आयेगा। घर और सेहत की स्थिति आज सामान्य रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन धैर्य धारण करने का लाभ आपको अवश्य ही किसी ना किसी रूप में मिल जाएगा। दिन के आरम्भ से ही कार्य पूर्ण करने में जल्दबाजी करेंगे व्यवसायी वर्ग भी ले देकर सौदे निपटाने के चक्कर में रहेंगे मध्यान तक का इंतजार करें लाभ में वृद्धि हो सकती है। धन की आमद आज निश्चित होगी लेकिन इंतजार करने के बाद ही। दोपहर बाद आपके प्रति लोगो के विचार बदलने लगेंगे कल तक जो आपसे नाराज चल रहे थे वे भी समर्थन करेंगे। पारिवारिक वातावरण में भी दोपहर बाद ही सुधार आएगा परिजन इच्छा पूर्ति होने पर प्रसन्न रहेंगे लेकिन स्त्री वर्ग को आज संतुष्ट रखना मुमकिन नही होगा। स्वास्थ्य में सुधार रहेगा।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

Related Articles

Back to top button