Sun, 08 Mar 2026
Breaking News
T20 वर्ल्ड कप, भारत की जीत की कामना : जनार्दन पाण्डेय वरिष्ठ संवाददाता अयोध्या | दोपहर की देश राज्यों से बड़ी खबरे : अयोध्या धाम उत्तर प्रदेश | बड़ी खबरें : बैजलपुर | टॉप 5 हैडलाइंस : ग़ाज़ियाबाद | देश राज्यों की बड़ी खबरें : TOP 14 BREAKING NEWS | कुत्ते के आतंक से ग्रामवासी परेशान, पुलिस से की शिकायत : करनैलगंज गोंडा उत्तर प्रदेश | आज का राशिफल : अयोध्या के विद्वानों द्वारा प्रस्तुति | 08 मार्च 2026 के मुख्य राष्ट्रीय समाचार : शेखर न्यूज़ संवाददाता की गोंडा उत्तर प्रदेश | सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें : जनार्दन पांडेय अयोध्या | सुबह सवेरे की देश राज्यों से बड़ी खबरे : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं | T20 वर्ल्ड कप, भारत की जीत की कामना : जनार्दन पाण्डेय वरिष्ठ संवाददाता अयोध्या | दोपहर की देश राज्यों से बड़ी खबरे : अयोध्या धाम उत्तर प्रदेश | बड़ी खबरें : बैजलपुर | टॉप 5 हैडलाइंस : ग़ाज़ियाबाद | देश राज्यों की बड़ी खबरें : TOP 14 BREAKING NEWS | कुत्ते के आतंक से ग्रामवासी परेशान, पुलिस से की शिकायत : करनैलगंज गोंडा उत्तर प्रदेश | आज का राशिफल : अयोध्या के विद्वानों द्वारा प्रस्तुति | 08 मार्च 2026 के मुख्य राष्ट्रीय समाचार : शेखर न्यूज़ संवाददाता की गोंडा उत्तर प्रदेश | सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें : जनार्दन पांडेय अयोध्या | सुबह सवेरे की देश राज्यों से बड़ी खबरे : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं | T20 वर्ल्ड कप, भारत की जीत की कामना : जनार्दन पाण्डेय वरिष्ठ संवाददाता अयोध्या | दोपहर की देश राज्यों से बड़ी खबरे : अयोध्या धाम उत्तर प्रदेश | बड़ी खबरें : बैजलपुर | टॉप 5 हैडलाइंस : ग़ाज़ियाबाद | देश राज्यों की बड़ी खबरें : TOP 14 BREAKING NEWS | कुत्ते के आतंक से ग्रामवासी परेशान, पुलिस से की शिकायत : करनैलगंज गोंडा उत्तर प्रदेश | आज का राशिफल : अयोध्या के विद्वानों द्वारा प्रस्तुति | 08 मार्च 2026 के मुख्य राष्ट्रीय समाचार : शेखर न्यूज़ संवाददाता की गोंडा उत्तर प्रदेश | सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें : जनार्दन पांडेय अयोध्या | सुबह सवेरे की देश राज्यों से बड़ी खबरे : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं |

: गोंडा : दहेज हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार

नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Fri, Oct 4, 2024 / Post views : 21

Share:

परसपुर, गोंडा : गोंडा जनपद के परसपुर थाना क्षेत्र के मरजाद पुरवा मौजा चरहुंआ गांव में पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

परसपुर थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि मृतका रुकमणी की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी से मृत्यु हो गई थी। इस संबंध में मृतका के भाई हरिओम, निवासी बम्भनावा, सूरतगंज, बाराबंकी ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जुलाई 2018 में उनकी बहन रुकमणी की शादी रणविजय गोस्वामी से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज में कार की मांग कर उसे प्रताड़ित कर रहा था।

गुरुवार को रुकमणी का शव घर के ऊपरी कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। इस घटना के बाद मृतका के भाई की शिकायत पर पति रणविजय गोस्वामी, सास उर्मिला और ससुर घिर्राऊ प्रसाद सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज डॉक्टर उमेश्वर प्रभात सिंह और थानाध्यक्ष दिनेश सिंह की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रणविजय गोस्वामी, उर्मिला और घिर्राऊ प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। बाकी अभियुक्तों की तलाश जारी है, और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें