नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Sat, Feb 25, 2023 / Post views : 14
गोण्डा : जनपद गोण्डा थाना क्षेत्र के अंतर्गत उमरी बेगमगंज के रहने वाली एक महिला के साथ गैंग रेप करने के मामले के दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।थाना उमरी बेगमगंज निवासी एक महिला ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया है कि वह अपने घर में अकेली थी। और रसोई में काम कर रही थी तभी उसके घर मे दो व्यक्ति घुस आये और बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया और यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दिया।
इस बावत थानाध्यक्ष संजीव वर्मा ने बताया कि इस घटना में गभौरा निवासी शेषनारायन पुत्र बृजबहादुर तिवारी एवं बृज बिहारी तिवारी पुत्र बाबू तिवारी निवासी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय चालान भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन