GONDAउत्तरप्रदेशकरनैलगंज परसपुर
Trending

गोंडा : तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आई बुजुर्ग महिला, इलाज के दौरान मौत

परसपुर (गोंडा) – परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम राजाटोला में गुरुवार शाम सड़क किनारे खड़ी 62 वर्षीय महिला श्यामा देवी को तेज रफ्तार चौपहिया वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल सीएचसी परसपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल गोंडा रेफर कर दिया। वहां से महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक छा गया। मृतका के पति मुन्ना लाल ने थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात चौपहिया वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है। इस घटना के संबंध में परसपुर प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button