Sun, 08 Mar 2026
Breaking News
T20 वर्ल्ड कप, भारत की जीत की कामना : जनार्दन पाण्डेय वरिष्ठ संवाददाता अयोध्या | दोपहर की देश राज्यों से बड़ी खबरे : अयोध्या धाम उत्तर प्रदेश | बड़ी खबरें : बैजलपुर | टॉप 5 हैडलाइंस : ग़ाज़ियाबाद | देश राज्यों की बड़ी खबरें : TOP 14 BREAKING NEWS | कुत्ते के आतंक से ग्रामवासी परेशान, पुलिस से की शिकायत : करनैलगंज गोंडा उत्तर प्रदेश | आज का राशिफल : अयोध्या के विद्वानों द्वारा प्रस्तुति | 08 मार्च 2026 के मुख्य राष्ट्रीय समाचार : शेखर न्यूज़ संवाददाता की गोंडा उत्तर प्रदेश | सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें : जनार्दन पांडेय अयोध्या | सुबह सवेरे की देश राज्यों से बड़ी खबरे : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं | T20 वर्ल्ड कप, भारत की जीत की कामना : जनार्दन पाण्डेय वरिष्ठ संवाददाता अयोध्या | दोपहर की देश राज्यों से बड़ी खबरे : अयोध्या धाम उत्तर प्रदेश | बड़ी खबरें : बैजलपुर | टॉप 5 हैडलाइंस : ग़ाज़ियाबाद | देश राज्यों की बड़ी खबरें : TOP 14 BREAKING NEWS | कुत्ते के आतंक से ग्रामवासी परेशान, पुलिस से की शिकायत : करनैलगंज गोंडा उत्तर प्रदेश | आज का राशिफल : अयोध्या के विद्वानों द्वारा प्रस्तुति | 08 मार्च 2026 के मुख्य राष्ट्रीय समाचार : शेखर न्यूज़ संवाददाता की गोंडा उत्तर प्रदेश | सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें : जनार्दन पांडेय अयोध्या | सुबह सवेरे की देश राज्यों से बड़ी खबरे : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं | T20 वर्ल्ड कप, भारत की जीत की कामना : जनार्दन पाण्डेय वरिष्ठ संवाददाता अयोध्या | दोपहर की देश राज्यों से बड़ी खबरे : अयोध्या धाम उत्तर प्रदेश | बड़ी खबरें : बैजलपुर | टॉप 5 हैडलाइंस : ग़ाज़ियाबाद | देश राज्यों की बड़ी खबरें : TOP 14 BREAKING NEWS | कुत्ते के आतंक से ग्रामवासी परेशान, पुलिस से की शिकायत : करनैलगंज गोंडा उत्तर प्रदेश | आज का राशिफल : अयोध्या के विद्वानों द्वारा प्रस्तुति | 08 मार्च 2026 के मुख्य राष्ट्रीय समाचार : शेखर न्यूज़ संवाददाता की गोंडा उत्तर प्रदेश | सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें : जनार्दन पांडेय अयोध्या | सुबह सवेरे की देश राज्यों से बड़ी खबरे : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं |

: गोंडा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की परसपुर नगर इकाई का हुआ गठन, डॉ. हरेंद्र सिंह यादव बने नगर अध्यक्ष

नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Fri, Jul 4, 2025 / Post views : 22

Share:

परसपुर (गोंडा) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की परसपुर नगर इकाई सत्र 2025-26 का गठन शुक्रवार को महाकवि तुलसीदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय परसपुर में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पण के साथ हुई। इस अवसर पर जिला प्रमुख डॉ. पवन कुमार शुक्ला, पूर्व विभाग प्रमुख डॉ. एस.पी. सिंह, विभाग संयोजक आदर्श तिवारी 'आजाद', संगठन मंत्री हरिओम, जिला सहसंयोजक सूरज चतुर्वेदी मौजूद रहे। डॉ. पवन शुक्ला ने छात्र-छात्राओं को परिषद के कार्यों व उद्देश्य की जानकारी दी और बताया कि इकाई का कार्यकाल एक वर्ष का होता है, जिसके अंतर्गत शैक्षिक परिसरों में छात्रहित की समस्याओं को उठाकर समाधान हेतु प्रयास किए जाते हैं। तत्पश्चात तत्कालीन अध्यक्ष प्रो. अरविंद सिंह ने पुरानी इकाई को भंग कर दिया।

चुनाव अधिकारी डॉ. एस.पी. सिंह ने नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की। नवगठित इकाई में डॉ. हरेंद्र सिंह यादव को नगर अध्यक्ष, शिवम मिश्रा को नगर मंत्री नियुक्त किया गया। डॉ. अनुपम सिंह, धर्मपाल विश्वकर्मा, दिव्यांश चतुर्वेदी और राम अचल पांडेय उपाध्यक्ष बनाए गए। वहीं आयुष सिंह, नैमिष प्रताप, आनंद सोनी, प्रिंस विश्वकर्मा, चंद्र प्रताप सिंह व अक्षत सोनी को नगर सह मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। SFD प्रमुख प्रो. अरविंद सिंह और SFD संयोजक अभिनंदन पांडेय को नामित किया गया। विभाग संयोजक आदर्श तिवारी 'आजाद' ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए छात्रहित में सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।

आगामी राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस और सदस्यता अभियान की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम के अंत में नगर मंत्री शिवम मिश्रा ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं का आभार जताया। कार्यक्रम में प्रांत कार्यसमिति सदस्य मुकेश सोनी, गोंडा नगर मंत्री अमरेश प्रजापति, जिला सहसंयोजक सूरज चतुर्वेदी समेत परसपुर क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें