Sat, 18 Apr 2026
Breaking News
शेखर न्यूज़ पर आज का राशिफल : अयोध्या के विद्वान आचार्य द्वारा निर्मित राशिफल अपने नाम के प्रथम अक्षर से देखें | शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर गाजियाबाद प्रयागराज : सुबह 8:30 बजे तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें | परसपुर , गोंडा : परसपुर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, एसडीएम नेहा मिश्रा ने दी सख्त चेतावनी | बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ गाजियाबाद उत्तर प्रदेश बैजलपुर अयोध्या प्रयागराज गोरखपुर सहारनपुर | दोपहर की देश राज्यों से प्राप्त बड़ी एवं प्रमुख खबरे : शेखर न्यूज़ बैजलपुर गाजियाबाद लखनऊ गोरखपुर प्रयागराज उत्तर प्रदेश | दोपहर 2:30 बजे तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें : शेखर न्यूज़ गाजियाबाद बैजलपुर लखनऊ कानपुर प्रयागराज गोरखपुर उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ गाजियाबाद बैजलपुर लखनऊ अयोध्या गोरखपुर सहार : शेखर न्यूज़ पर आज की प्रमुख छोटी बड़ी खबरें | मायावती का महिला आरक्षण पर बार्ता : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश गाजियाबाद बैजलपुर अयोध्या | ट्रंप ने नाकाबंदी की तो सारा मीडिया दर्द से कराहा : पर ईरान की नाकाबंदी से किसी ने कोई कुछ नहीं कहा | परसपुर , गोंडा : 33 केवी लाइन सुधार कार्य के चलते 16 अप्रैल को प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित | शेखर न्यूज़ पर आज का राशिफल : अयोध्या के विद्वान आचार्य द्वारा निर्मित राशिफल अपने नाम के प्रथम अक्षर से देखें | शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर गाजियाबाद प्रयागराज : सुबह 8:30 बजे तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें | परसपुर , गोंडा : परसपुर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, एसडीएम नेहा मिश्रा ने दी सख्त चेतावनी | बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ गाजियाबाद उत्तर प्रदेश बैजलपुर अयोध्या प्रयागराज गोरखपुर सहारनपुर | दोपहर की देश राज्यों से प्राप्त बड़ी एवं प्रमुख खबरे : शेखर न्यूज़ बैजलपुर गाजियाबाद लखनऊ गोरखपुर प्रयागराज उत्तर प्रदेश | दोपहर 2:30 बजे तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें : शेखर न्यूज़ गाजियाबाद बैजलपुर लखनऊ कानपुर प्रयागराज गोरखपुर उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ गाजियाबाद बैजलपुर लखनऊ अयोध्या गोरखपुर सहार : शेखर न्यूज़ पर आज की प्रमुख छोटी बड़ी खबरें | मायावती का महिला आरक्षण पर बार्ता : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश गाजियाबाद बैजलपुर अयोध्या | ट्रंप ने नाकाबंदी की तो सारा मीडिया दर्द से कराहा : पर ईरान की नाकाबंदी से किसी ने कोई कुछ नहीं कहा | परसपुर , गोंडा : 33 केवी लाइन सुधार कार्य के चलते 16 अप्रैल को प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित | शेखर न्यूज़ पर आज का राशिफल : अयोध्या के विद्वान आचार्य द्वारा निर्मित राशिफल अपने नाम के प्रथम अक्षर से देखें | शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर गाजियाबाद प्रयागराज : सुबह 8:30 बजे तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें | परसपुर , गोंडा : परसपुर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, एसडीएम नेहा मिश्रा ने दी सख्त चेतावनी | बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ गाजियाबाद उत्तर प्रदेश बैजलपुर अयोध्या प्रयागराज गोरखपुर सहारनपुर | दोपहर की देश राज्यों से प्राप्त बड़ी एवं प्रमुख खबरे : शेखर न्यूज़ बैजलपुर गाजियाबाद लखनऊ गोरखपुर प्रयागराज उत्तर प्रदेश | दोपहर 2:30 बजे तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें : शेखर न्यूज़ गाजियाबाद बैजलपुर लखनऊ कानपुर प्रयागराज गोरखपुर उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ गाजियाबाद बैजलपुर लखनऊ अयोध्या गोरखपुर सहार : शेखर न्यूज़ पर आज की प्रमुख छोटी बड़ी खबरें | मायावती का महिला आरक्षण पर बार्ता : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश गाजियाबाद बैजलपुर अयोध्या | ट्रंप ने नाकाबंदी की तो सारा मीडिया दर्द से कराहा : पर ईरान की नाकाबंदी से किसी ने कोई कुछ नहीं कहा | परसपुर , गोंडा : 33 केवी लाइन सुधार कार्य के चलते 16 अप्रैल को प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित |

: दिल्ली में सस्ता हो गया पेट्रोल, केजरीवाल सरकार ने की 8 रुपये प्रति लीटर की कटौती

आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Wed, Dec 1, 2021 / Post views : 37

Share:

Delhi Petrol Price Cut : दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने बुधवार को जनता को राहत देते हुए पेट्रोल पर लगने वाले वैट में कटौती कर दी है, जिससे कि पेट्रोल यहां 8 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया है.

नई दिल्ली: दिल्ली में पेट्रोल सस्ता हो गया है. केजरीवाल सरकार ने बुधवार को जनता को राहत देते हुए पेट्रोल पर लगने वाले वैट में कटौती कर दी है, जिससे कि पेट्रोल यहां 8 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया है. आज सुबह ही ऐसी जानकारी मिल रही थी कि दिल्ली में पेट्रोल सस्ता हो सकता है. आज दिल्ली सरकार की कैबिनेट की बैठक थी. चर्चा थी कि केजरीवाल सरकार इस बैठक में पेट्रोल पर VAT घटाने पर फैसला ले सकती है.

जानकारी है कि सरकार ने पेट्रोल पर लगने वाले वैट को 30 फीसदी से घटाकर 19.40 फीसदी कर दिया है, जिससे कि पेट्रोल राजधानी के पेट्रोल पंपों पर आठ रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया है. ये नए रेट आज आधी रात से लागू हो जाएंगे.

इस कटौती के बाद से दिल्ली में पेट्रोल लगभग 96 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक सकता है. अभी तक इसकी कीमत 103.97 रुपये चल रही है. अगर डीजल की बात करें तो यहां डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर चल रहा है. 

100 रुपये के नीचे आई एक मेट्रो शहर में पेट्रोल की कीमत

दिल्ली में इस कटौती के बाद से राजधानी देश का अकेला ऐसा शहर बन गया है, जहां पेट्रोल 100 रुपये के भीतर बिकेगा. वर्ना मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये से ऊपर चल रही हैं. वहीं, पूरे देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में पिछले 27 दिनों से कोई बदलाव नहीं किया गया है. 

एक बार नजर डाल लीजिए कि दिल्ली को छोड़ बाकी मेट्रो शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें क्या चल रही हैं-

मुंबई: पेट्रोल – ₹109.98 प्रति लीटर; डीजल – ₹94.14 प्रति लीटर

कोलकाता: पेट्रोल – ₹104.67 प्रति लीटर; डीजल – ₹89.79 प्रति लीटर

चेन्नई: पेट्रोल – 101.40 रुपये प्रति लीटर; डीजल – ₹91.43 प्रति लीटर

केजरीवाल सरकार पर वैट में कटौती करने का पड़ रहा था दबाव

पिछले महीने दीवाली से पहले 3 नवंबर को केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती की गई थी. सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर क्रमश: 5 व 10 रुपए प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी कम की थी. सरकार ने राज्यों को भी वैट घटाने के लिए कहा था, ताकि आम आदमी को ज्यादा राहत दी जा सके. इसके बाद कई राज्यों ने तेल पर वैट घटा दिया था. 

हालांकि, दिल्ली सरकार ने अभी तक राजधानी में वैट में कटौती नहीं की थी, जिसे लेकर विपक्षी पार्टी बीजेपी, सरकार पर लगातार हमले कर रही थी. वहीं, केंद्र सरकार ने भी साफ कह दिया था कि अब कीमतें कम करने के लिए राज्यों को वैट घटाना होगा.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें