नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Tue, Jan 17, 2023 / Post views : 8
गोण्डा : थाना करनैलगंज पर नियुक्त आरक्षी आनन्द कुमार की ड्यूटी प्रथमा यू0पी0ग्रामीण बैंक करनैलगंज में बैकं सुरक्षा ड्यूटी लगी थी उसी दौरान एक बुजुर्ग जिनके पैर में जूता/चप्पल नही थे और पर्याप्त सर्दी के कपड़े भी नही पहने थे ,आरक्षी आनन्द कुमार ने मानवता और पुलिस जनसेवक की भावना दिखाते हुए निःस्वार्थ भाव से तत्काल नये जूता, मोजा, कम्बल, टोपी आदि उस बुजुर्ग को दिये। निःस्वार्थ भाव किये गये मानवीय कार्य के लिए बुजुर्ग व्यक्ति ने पुलिस को बहुत आशिर्वाद व धन्यवाद दिया। पुलिस के उक्त मानवीय कार्य की आम जनमानस में काफी सराहना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन