शुभम पाण्डेय विशेष संपादक / Fri, Aug 26, 2022 / Post views : 55
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ओएसडी मोतीलाल की सड़क हादसे में मौत. पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, पत्नी की हालत गंभीर.
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ओएसडी मोतीलाल सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई है. हादसा बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के एनएच-28 खझौला में हुआ. तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई. इस स्कॉर्पियो गाड़ी में मोतीलाल सिंह अपनी पत्नी के साथ सवार थे और गाड़ी ड्राइवर चला रहा था.बताया जा रहा है कि सड़क हादसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ओएसडी मोतीलाल सिंह की मौत हो गई है, जबकि पत्नी और ड्राइवर बुरी तरह घायल हैं,
विज्ञापन
विज्ञापन