शुभम पाण्डेय विशेष संपादक / Tue, May 3, 2022 / Post views : 120
ताजमहल में प्रवेश से रोके जाने का आरोप लगाकर सुर्खियों में आए अयोध्या छावनी के तपस्वी महंत परमहंस दास मंगलवार को फिर आगरा पहुंच गए। उन्होंने ताजमहल में भगवान शिव की पूजा करने का एलान किया है। सुबह करीब 11 बजे महंत परमहंस दास अपने शिष्यों के ताजमहल के लिए रवाना हुए, लेकिन भारी पुलिस फोर्स ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया। महंत का कहना है कि ताजमहल तेजोमहालय है। वह वहां पूजा करना चाहते हैं। पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का हवाला देकर ताजमहल में नहीं जाने दिया है।
पुलिस द्वारा रास्ते में रोके जाने पर महंत परमहंस दास ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। उन्होंने एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने ताजमहल को तेजोमहालय बताते हुए कहा कि वह एएसआई के अधिकारी के निमंत्रण पर आगरा आए थे, लेकिन पुलिस प्रशासन ने रास्ते में ही रोक दिया। चार घंटे सड़कों पर घूमाने के बाद एक गेस्टहाउस में रखा है। महंत ने आरोप लगाया कि उन्हें ताजमहल में भगवा वस्त्रों की वजह से प्रवेश नहीं दिया गया है। जबकि अन्य लोगों को प्रवेश दिया जा रहा है।
एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि अयोध्या के महंत परसहंस दास को समझाया गया है। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन है कि ताजमहल में किसी तरह आयोजन करना गैर कानूनी है। इस बीच विश्व हिंदू परिषद के लोग भी आए। वे उन्हें अपने साथ लेकर गए हैं। वहीं पुलिस प्रशासन के अफसर महंत परमहंस दास से बाचचीत कर रहे हैं। बता दें कि परमहंस ने पांच मई को ताजमहल पर धर्म संसद का आह्वान किया है। इसके चलते प्रशासन अलर्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन