WhatsApp Image 2024-01-08 at 6.55.15 PM
WhatsApp Image 2024-01-08 at 6.55.16 PM (1)
WhatsApp Image 2024-01-08 at 6.55.16 PM (2)
WhatsApp Image 2024-01-08 at 6.55.16 PM
WhatsApp Image 2024-01-08 at 6.55.17 PM (1)
IMG_20240301_142817
IMG_20240301_142817
IMG_20240301_142817
previous arrow
next arrow
पंचांग
Trending

21 जुलाई 2022 का पवित्र पंचांग एवं राशिफल।

आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

हिंदू कैलेंडर में पंचांग एक अनिवार्य हिस्सा है, जो सनातन रीति-रिवाजों का पालन करता है, और महत्वपूर्ण तिथियां प्रस्तुत करता है और एक सारणीबद्ध रूप में गणना करता है। पंचांग का उपयोग हमेशा ज्योतिष शास्त्र के लिए भी किया जाता है। इसमें न सिर्फ शुभ मुहूर्तों की जानकारी होती है बल्कि दिशा शूल, राहु काल आदि के बारे में भी बताया जाता है। इसके अलावा ग्रहों नक्षत्रों की स्थिति की जानकारी भी इसमें मिलती है। आगे जानिए आज के पंचांग से जुड़ी खास बातें…

21 जुलाई का पंचांग :- 21 जुलाई 2022, दिन गुरुवार को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि सुबह लगभग 08.12 तक रहेगी, इसके बाद नवमी तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन सूर्योदय अश्विनी नक्षत्र में होगा, जो शाम 06.37 तक रहेगा इसके बाद भरणी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। गुरुवार को पहले अश्विनी नक्षत्र होने से मानस और उसके बाद रेवती नक्षत्र होने से पद्म नाम के 2 शुभ योग इस दिन रहेंगे। इनके अलावा धृति और शूल नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन बन रहे हैं। इस दिन राहुकाल दोपहर 02:12 से 03:51 तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार से होगी:- गुरुवार को चंद्रमा मेष राशि में, सूर्य-बुध कर्क राशि में, शुक्र मिथुन राशि में, शनि मकर राशि (वक्री), मंगल-राहु मेष राशि में, केतु तुला राशि में और गुरु (वक्री) मीन राशि में रहेंगे। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।

21 जुलाई के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें

विक्रम संवत- 2079

मास पूर्णिमांत- श्रावण

पक्ष- कृष्ण

दिन- गुरुवार

ऋतु- वर्षा

नक्षत्र- अश्विनी और भरणी

करण- तैतिल और गर

सूर्योदय – 5:56 AM

सूर्यास्त – 7:09 PM

चन्द्रोदय – Jul 21 12:10 AM

चन्द्रास्त – Jul 21 1:12 PM

अभिजीत मुहूर्त – 12:06 PM – 12:59 PM।

21 जुलाई का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड – 5:56 AM – 7:35 AM

कुलिक – 9:14 AM – 10:54 AM

दुर्मुहूर्त – 10:21 AM – 11:13 AM और 03:38 PM – 04:31 PM

वर्ज्यम् – 12:44 AM – 02:29 AM

व्यतिपात योग:- ज्योतिष शास्त्र में 27 शुभ-अशुभ योगों के बारे में बताया गया है। ये पंचांग के 5 अंगों में से एक है। इनमें से सत्रहवें योग का नाम व्यतिपात है। ये एक अशुभ योग है। व्यतिपात योग में किए जाने वाले कार्य से हानि ही हानि होती है। अकारण ही इस योग में किए गए कार्य से भारी नुकसान उठाना पड़ता है। जब किसी व्यक्ति के चौथे भाव में ये योग हो तो व्यक्ति बीमारी से पीड़ित रहता है। ऐसा व्यक्ति संतान तथा अन्य सुख से वंचित रह जाता है।

आज का राशिफल (गुरुवार, 21.07.2022)

मेष– सक्रियता और सामंजस्य से कार्य सधेंगे। करियर कारोबार बेहतर होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। समक़क्षों का सहयोग रहेगा। विश्वसनीयता बढे़गी। साहस व सूझबूझ से सभी क्षेत्रों में अच्छा करेंगे। उपलब्धियां हासिल होंगी। शुभ कार्य बनेंगे। सामंजस्य रहेगा। लाभ संवरेगा। जिद अहंकार से बचें। संवाद बढ़ाएं।

वृष- आर्थिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ी रहेगी। प्रबंधन संवार पाएगा। लाभ सामान्य रहेगा। लक्ष्यपूर्ति के प्रयास बढ़ेंगे। लेन देन में सावधान रहेंगे। वरिष्ठों से बनाकर रखेंगे। करियर कारोबार में रुटीन रखें। पेशेवर मामलों पर फोकस बढ़ाएं। अति उत्साह से बचें। लिखा पढ़ी में पक्के रहें। भावावेश व उत्साह में निर्णय लेने से बचें।

मिथुन- इच्छित परिणामों से उत्साहित रहेंगे। घर में शुभता का संचार बढ़ेगा। विभिन्न स्त्रोतों से आय के संकेत हैं। आर्थिक उन्नति और विस्तार पर फोकस रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिक समय देंगे। उपलब्धियों को बल मिलेगा। महत्वपूर्ण कार्यों को शीघ्रता से करेंगे। अवसर भुनाएंगे। मित्रों को वरीयता देंगे। प्रबंधन पर जोर रखेंगे।

कर्क– महान प्रयासों के लिए पुरस्कृत हो सकते हैं। करियर कारोबारा में उछाल रहेगा। इच्छित उपलब्धियां बन सकती हैं। चहुंओर सफलता पाएंगे। विभिन्न मामले पक्ष में बनेंगे। प्रभाव बढ़ा हुआ रहेगा। लक्ष्यों को पूरा करेंगे। मौके भुनाएंगे। अप्रत्याशित लाभ बनेंगे। सहयोग की भावना रखेंगे। साक्षात्कार में सफलता मिलेगी।

सिंह– सफलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा। भाग्य का परचम बुलंद रहेगा। कामकाजी स्थितियां बेहतर होंगी। आय उम्मीद से अच्छी रहेगी। वाणिज्यिक मामले बनेंगे। लाभ और विस्तार बढ़ेगा। वादों को पूरा करेंगे। वाणिज्यिक सक्रियता बढ़ेगी। सभी क्षेत्रों में प्रभावी रहेंगे। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे।कारोबारी अवसरों का लाभ उठाएंगे।

कन्या- आर्थिक पक्ष पूर्ववत बना रहेगा। मेहनत लगन और तैयारी से आगे बढ़ेंगे। जल्दबाजी न दिखाएं। कामकाज सामान्य से अच्छे रहेंगे। व्यक्तिगत खर्च पर नियंत्रण बढ़ाएंगे। अपनों की सीख सलाह पर ध्यान देंगे। अनुशासन से कार्य करेंगे। परिस्थितियों के अनुरूप निर्णय लेंगे। उद्योग व्यापार सामान्य रहेगा। ठगों से सावधान रहें।

तुला- जमीन जायदाद से जुड़े कार्यों में तेजी आएगी। उद्योग व्यापार में बेहतर रहेंगे। संतुलन सामंजस्य पर जोर बढाएंगे। पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे। उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन करेंगे। लेन देन में स्पष्ट रहें। महत्वपूर्ण मामलों में सफलता पाएंगे। प्रभाव बढ़ेगा। अड़ियलपन का त्यागे करें। निर्णय क्षमता बढ़ाएं।

वृश्चिक- परिश्रम के तुलनात्मक परिणाम रहेंगे। तर्क तथ्य बनाए रखेंगे। सहज सतर्कता से काम लेंगे। कारोबारी गतिविधियों में प्रयास बढ़ाएंगे। कामकाजी मामलों में गति आएगी। स्मार्ट वर्किंग अपनाएं। आर्थिक मामलों में स्पष्ट रहें। लापरवाही से बचें। लक्ष्य पूरे करें। लेनेदेन में लापरवाही न दिखाएं। उधार न करें। अनुशासन रखें।

धनु– आधुनिक सोच रखेंगे। तेजी से आगे बढ़ेंगे। जीत पर जोर बना रहेगा। पेशेवर सहयोग देंगे। कार्य व्यापार में बेहतर करेंगे। चहुंओर शुभता का संचार रहेगा। प्रबंधन के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। प्रतिस्पर्धा का भाव बढ़ेगा। महत्चपूर्ण कार्यों को गति देंगे। कामकाज पर फोकस रखेंगे। भावुकता पर नियंत्रण रहेगा। स्पष्टता रखेंगे।

मकर- तोलमोल कर बात रखेंगे। हर हाल जीत पाने का प्रयास रहेगा। व्यक्तिगत विषयों पर फोकस बढ़ाएंगे। जिम्मेदारों और वरिष्ठों की सुनेंगे। वाणिज्यिक कार्यों में तेजी दिखाएंगे।योजनाएं गति लेंगी। नीति नियम बनाए रखेंगे। अनुभव का लाभ उठाएंगे। प्रतिभा प्रदर्शन में सुधार होगा। भावनात्मकता पर अंकुश रखें। जिद छोडें।

कुंभ– पेशेवर यात्राएं हो सकती हैं। विभिन्न क्षेत्रों में शुभता बनी रहेगी। महत्वूपर्ण उपलब्धियां बनेंगी। भाग्य पक्ष की प्रबलता रहेगी। वादा पूरा करेंगे। बड़ी सोच रखेंगे। सभी का सहयोग पाएंगे। भेंटवार्ता सफल रहेगी। कारोबार में बेहतर परिणाम बनेंगे। पराक्रम प्रदर्शन के अवसर बनेंगे। शुभ सूचनाएं मिलेंगी। धनधान्य बढ़ेगा।

मीन– धनधान्य में वृद्धि होगी। दीर्घकालिक योजनाएं बनाएंगे। संपत्ति के मामले संवरेंगे। विभिन्न प्रयासों में गति आएगी। संग्रह संरक्षण में रुचि होगी। लाभ के अवसर बनेंगे। करियर कारोबार बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुरूप रहेंगे। चर्चा में शामिल होंगे। परंपरागत व्यवसाय गति लेंगे। वचन निभाएं। आदर दें।

ऐसे ही अन्य दिनों के पंचांग एवं राशिफल के अपडेट लिए जुड़े रहे शेखर न्यूज़ क साथ, जो रखे आपको हर पल अपडेट—————-www.shekharnews.com.

Related Articles

Back to top button