WhatsApp Image 2024-01-08 at 6.55.15 PM
WhatsApp Image 2024-01-08 at 6.55.16 PM (1)
WhatsApp Image 2024-01-08 at 6.55.16 PM (2)
WhatsApp Image 2024-01-08 at 6.55.16 PM
WhatsApp Image 2024-01-08 at 6.55.17 PM (1)
IMG_20240301_142817
IMG_20240301_142817
IMG_20240301_142817
previous arrow
next arrow
उत्तरप्रदेश
Trending

यू.पी. विधानसभा से पहले ही संपन्न होगा विधान परिषद का चुनाव,विधान परिषद की 36 सीटों के लिए, आयोग कभी भी जारी कर सकता है चुनाव की अधिसूचना

लखनऊ, शेखर न्यूज़  – विधानसभा चुनाव से पहले विधान परिषद की 36 सीटों पर चुनाव होंगे। स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के 36 सदस्यों का कार्यकाल सात मार्च 2022 को पूरा हो रहा है। भारत निर्वाचन आयोग ने इन सीटों का विवरण व मतदाता सूची की जानकारी मांगी है। चूंकि इन सीटों में कार्यकाल खत्म होने से तीन महीने पहले चुनाव हो सकते हैं। ऐसे में सात दिसंबर के बाद कभी भी अधिसूचना जारी हो सकती है।सौ सीटों वाली विधान परिषद में स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्रों की 36 सीटें यहां राजनीतिक दलों का गणित बदल देती हैं। वर्ष 2016 में इन 36 सीटों की अधिसूचना आठ मार्च को जारी हुई थी। तीन मार्च को मतदान हुआ था। इसमें समाजवादी पार्टी ने 31 सीटें जीतकर विधान परिषद में बहुमत हासिल किया था। दो सीटों पर पर बसपा चुनाव जीती थी। रायबरेली से कांग्रेस के दिनेश प्रताप सि‍ंह जीते थे। बनारस से बृजेश कुमार सि‍ंह व गाजीपुर से विशाल सि‍ंह ‘चंचल’ चुने गए थे। दिनेश प्रताप सि‍ंह बाद में भाजपा में शामिल हो गए थे। यह चुनाव इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि भाजपा इसमें अधिक से अधिक सीटें जीतकर विधान परिषद में बहुमत हासिल करना चाहेगी, जबकि सपा अपनी सीटें बचाने में जुटेगी। विधानसभा चुनाव से पहले होने वाले इन चुनावों को जीतकर सत्ता पक्ष व विपक्ष दोनों ही अपनी मजबूत दावेदारी का संदेश जनता में देंगे।

Related Articles

Back to top button