WhatsApp Image 2024-01-08 at 6.55.15 PM
WhatsApp Image 2024-01-08 at 6.55.16 PM (1)
WhatsApp Image 2024-01-08 at 6.55.16 PM (2)
WhatsApp Image 2024-01-08 at 6.55.16 PM
WhatsApp Image 2024-01-08 at 6.55.17 PM (1)
IMG_20240301_142817
IMG_20240301_142817
IMG_20240301_142817
previous arrow
next arrow
उत्तरप्रदेश
Trending

यूक्रेन में फंसा अयोध्या का युवक परिजनों में डर का माहौल 

अयोध्या। यूक्रेन पर रूस ने हमला कर दिया है। वहां की स्थिति बेहद ही खराब है। यूक्रेन में बड़ी संख्या में भारतीय भी फंसे हुए हैं। अयोध्या के गोसाईगंज के रहने वाले एक युवक की भी यूक्रेन में फंसे होने की जानकारी मिली है।

उसके परिजनों में भय का माहौल है। जानकारी के अनुसार गोसाईगंज के बबुआ पुर निवासी सूरज तिवारी छह साल से यूक्रेन में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है।
सूरज एक किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। सूरज के दोस्त रुदौली निवासी हिमांशु ने बताया कि सोशल मीडिया पर जब सूरज के यूक्रेन में फंसे होने की जानकारी मिली।
उन्होंने सूरज से बात करने की कोशिश की, गुरुवार शाम उनकी सूरज से वीडियो कॉल के जरिये बात हुई है। उन्होंने बताया कि वह यूक्रेन में जहां हैं वहां सुरक्षित हैं लेकिन फिर भी उन्हें डर सता रहा है।
सूरज के दोस्त ने बताया कि सूरज के पिता विरेंद्र तिवारी, मां सुमन तिवारी व भाई नीरज तिवारी, ने भारत सरकार से तत्काल अपने भाई को यूक्रेन से सुरक्षित निकलवाने का इंतजाम करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button