WhatsApp Image 2024-01-08 at 6.55.15 PM
WhatsApp Image 2024-01-08 at 6.55.16 PM (1)
WhatsApp Image 2024-01-08 at 6.55.16 PM (2)
WhatsApp Image 2024-01-08 at 6.55.16 PM
WhatsApp Image 2024-01-08 at 6.55.17 PM (1)
IMG_20240301_142817
IMG_20240301_142817
IMG_20240301_142817
previous arrow
next arrow
अध्यात्मउत्तरप्रदेशपंचांगलखनऊ
Trending

आज 29.06.2022 का पवित्र पंचांग एवं राशिफल

🕉️🌷🚩⚜🕉⚜🚩🌷🕉️
🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏
🙏शुभप्रभातम् जी🙏

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..

 *📝आज दिनांक 👉*

📜 29 जून 2022
बुधवार
🏚नई दिल्ली अनुसार🏚

🇮🇳शक सम्वत- 1944
🇮🇳विक्रम सम्वत- 2079
🇮🇳मास- आषाढ़
🌓पक्ष- कृष्णपक्ष
🗒तिथि- अमावस्या – 08:23 तक
🗒पश्चात्- प्रतिपदा
🌠नक्षत्र- आर्द्रा – 22:08 तक
🌠पश्चात्- पुनर्वसु
💫करण- नाग – 08:23 तक
💫पश्चात्- किन्स्तुघ्ना
✨योग- वृद्धि – 08:49 तक
✨पश्चात्- ध्रुव
🌅सूर्योदय- 05:25
🌄सूर्यास्त- 19:23
🌙चन्द्रोदय- नहीं
🌛चन्द्रराशि- मिथुन – दिनरात
🌞सूर्यायण – दक्षिणायन
🌞गोल- उत्तरगोल
💡अभिजित- कोई नहीं
🤖राहुकाल- 12:24 से 14:09
🎑ऋतु- वर्षा
⏳दिशाशूल- उत्तर

✍विशेष👉

🔅आज बुधवार को 👉 आषाढ़ बदी अमावस्या 08:23 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , स्नान दान की देवकार्य अमावस्या (स्नान दान 08:22 तक ), कुमारयोग 22:08 से सूर्योदय तक ,सरदार बलदेव सिंह स्मृति दिवस , अंतर्राष्ट्रीय उष्णकटिबंधीय दिवस व राष्ट्रीय सांख्‍यिकी दिवस ( श्री प्रशान्त चन्द्र महालनोबिस जयन्ती )।
🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 आषाढ़ सुदी प्रतिपदा 10:50 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष प्रारम्भ , गुप्त नवरात्रि प्रारम्भ , मनोरथ द्वितीया व्रत (बंगाल ), चन्द्रदर्शन शुभ , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से अगले दिन सूर्योदय तक , गुरुपुष्यामृत 25:07 से सूर्योदय तक , प. श्रीमत् वासुदेवानंद सरस्वती (टेंबे) स्वामी महाराज पुण्यतिथि (आषाढ़ शुक्ल प्रतिपदा ) , महाकवि कालिदास दिवस (पंचांगभेद / मतभेद , कन्फर्म नहीं ), श्री दादा भाई नौरोजी स्मृति दिवस , श्री साहिब सिंह वर्मा स्मृति दिवस , हूल क्रांति दिवस , अन्तराष्ट्रीय क्षुद्रग्रह दिवस ( International Asteroid Day ) , अंतर्राष्ट्रीय संसदवाद दिवस ( International Day of Parliamentarism ) व World Media Day.।

🎯आज की वाणी👉

🌹
पुस्तकस्था तु या विद्या,
परहस्तगतं च धनम् ।
कार्यकाले समुत्तपन्ने
न सा विद्या न तद् धनम्।।
भावार्थ👉
किताब में रखा ज्ञान और दूसरों के हाथ में गया पैसा कभी भी जरूरत के समय काम नहीं आता। इसलिए न ही तो वह विद्या काम की है और न ही वह धन काम का है।
🌹

29 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

1444 – अल्बानिया के सिकंदर बेग ने ऑटोमेन साम्राज्य की सेना को हराया।
1613 – विलियम शेक्सपियर का ग्लोब थियेटर आग लगने से क्षतिग्रस्त हुआ।
1659 – इवान विहोव्सकी के नेतृत्व वाली यूक्रेन की सेना ने प्रिंस त्रुबेत्सकॉय के नेतृत्व में रूसी सेना को कोनोटोप युद्ध में पराजित किया।
1764 – ए लेवल 5 बवंडर वोलडेगक जर्मनी पंहुचा।
1767 – ब्रिटिशों ने टाउनशेंड राजस्व अधिनियम पास करके अमेरिका पर कर लगाया।
1797 – महान पर्वत (4,622 ‘) की पहली चढ़ाई अडिरोन्डेक, न्यूयॉर्क में की गई।
1850 – ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री सर रॉबर्ट पील घुड़सवारी के दौरान गिर गये जिसके तीन दिन बाद उनका निधन हो गया।
1855 – डेली टेलीग्राफ अखबार का लंदन में प्रकाशन शुरू किया गया।
1863 – पहला नेशनल बैंक डेवनपोर्ट आयोवा में खोला गया।
1864 – कनाडा में रेलवे दुर्घटना में 90 लोग मारे गए।
1880 – फ्रांस ने प्रशांत महासागर स्थित ताहिती द्यीप समूह पर कब्जा किया।
1913 – यूनान, सर्बिया, मोन्टे नेग्रो, रोमानिया और उस्मानी शासन के साथ बुल्गारिया का युद्ध आरंभ हुआ जो दूसरे बाल्कान युद्ध के नाम से जाना जाता है।
1932 – सोवियत संघ और चीन ने अनाक्रमण संधि पर हस्ताक्षर किये।
1956 – अभिनेत्री मार्लिन मुनरो ने पटकथा लेखक आर्थर मिलर से विवाह रचाया।
1960 – बीबीसी के अध्यक्ष ने घोषणा की कि संस्था का नया टेलीविज़न केंद्र टेलीविज़न जगत की दुनिया का ‘हॉलीवुड’ होगा।
1966 – अमेरिका ने उत्तरी वियतनाम के निकट ईंधन भंडारण की सुविधा पर बम गिराये।
1974 – ईसाबेल पेरोन अर्जेटीना की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं।
1976 – सिशेल्स द्वीप समूह को स्वतंत्रता मिली इसके बाद से यह दिन इस देश में स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
1991 – सोवियत संघ के विघटन के बाद पूर्वी ब्लाक के देशों का आर्थिक सहयोग संघ कामकोन को हंग्री की राजधानी बोडापेस्ट में एक सम्मेलन में भंग कर दिया गया।
2000 – सिएरा लियोन में रिवॉल्यूशनरी युनाइटेड फ़्रंट के विद्रोहियों ने बंधक बनाने गये शेष 21 भारतीय शांति सैनिकों को रिहा किया।
2000 – विश्व की प्रमुख कंपनी आई.बी.एम. द्वारा विश्व का सबसे तेज कम्प्यूटर निर्मित।
2002 – चीन में ज़बर्दस्त भूकम्प आया।
2002 – अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जार्ज बुश के कोलोनोस्कोपी उपचार शुरु होने की वजह से उप-राष्ट्रपति डिक चेने ने ढाई वर्ष तक कार्यकारी राष्ट्रपति का कार्य संभाला।
2004 – पूर्वी एशिया सम्मेलन (जकार्ता) में आसियान को प्रमुख ताकत बनाने पर सहमति।
2005 – भारत और अमेरिका में समग्र 10 वर्षीय समझौता।
2007 – आईफोन के नाम से जाना जाने वाला एप्पल का पहला स्मार्टफोन बाजार में आया।
2007 – सचिन तेंदुलकर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फ्यूचर कप के दूसरे मैच में आंद्रे नेल की गेंद पर वनडे करियर के 15 हजार रन पूरे किए। भारत ने यह मैच छह विकेट से जीता।
2008 – दुनिया के पहले प्रेगनेंट पुरुष (ट्रांसजेंडर आदमी) थॉमस ने बेटी को जन्म दिया।
2008 – पर्यावरण से जुड़ी ग़ैर सरकारी संस्था जनहित फाउण्डेशन को पर्यावरण क्षेत्र का प्रसिद्ध पुरस्कार आइकॉम पुरस्कार प्रदान किया गया।
2008 – अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने कैलिफ़ोर्निया के जंगलों में आग से प्रभावित क्षेत्रों में आपातकाल लागू करने की घोषणा की।
2014 – साइना नेहवाल ने ऑस्ट्रेलियन सुपर सीरीज जीती।
2011- दुनिया के प्रमुख विकसित एवं विकासशील देशों में आज की भागदौड़ और आपाधापी से होने वाले तनाव के बारे में किए गए भारतीय महिलाएं के सर्वेक्षण के अनुसार भारत की सर्वाधिक महिलाएँ तनाव में रहती हैं।
2011 – छह साल के अंतराल के बाद अमेरिका ने भारत को मानव तस्करी की निगरानी सूची (वॉच लिस्ट) से बाहर कर दिया ।
2012 – करीब 15 हजार परमाणु विरोधी आंदोलनकारियों ने तोक्यो में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के कार्यालय का घेराव किया।
2012 – करीब 15 हजार परमाणु विरोधी आंदोलनकारियों ने तोक्यो में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के कार्यालय का घेराव किया।
2012 – हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूड और उनकी पत्नी केटी होम्स का तलाक हुआ था।
2013 – कैलिफोर्निया ने समलैंगिक विवाह पर लगी रोक हटाई।
2019 – भारत की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज, कोइनएक्स (मुंबई) ने अपनी डिजिटल एसेट ट्रेडिंग सेवाओं और अन्य क्रिप्टो-संबंधित संचालन को बंद कर दिया।
2019 – CICMT की स्थापना के लिए नौवहन मंत्रालय और IIT खड़गपुर के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
2020 – भारत चीन तनाव के बीच सरकार ने टिकटॉक समेत 59 मोबाइल एप पर प्रतिबंध लगाया ।
2021 – भारतीय नौसेना और मेसर्स बीईएल के बीच टेक्नोलॉजी इनक्यूबेशन फोरम (टीआईएफ) हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।
2021 – दक्षिण अफ्रीका के उच्चतम न्यायालय ने देश के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा को अदालत की अवमानना के लिए 15 माह कैद की सजा सुनाई।
2021 – मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर ने भारत में ऑटोमोबाइल के लिए एशिया के सबसे लंबे और दुनिया के पांचवें सबसे लंबे हाई स्पीड ट्रैक का उद्घाटन किया।

29 जून को जन्मे व्यक्ति👉

1861 – देवकीनन्दन खत्री – हिन्दी के प्रथम तिलिस्मी लेखक ( 18 जून का भी वर्णन है इसलिए कन्फर्म नहीं )।
1864 – शिक्षाविद, अधिवक्ता और न्यायाधीश डॉक्टर आशुतोष मुखर्जी का जन्म हुआ।
1893 – पी. सी. महालनोबिस – प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक एवं सांख्यिकीविद।
1901 – भारत के अमर शहीद प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी का जन्म हुआ (23 जून का भी वर्णन है इसलिए कन्फर्म नहीं)।
1908 – बड़ौदा रियासत के अंतिम महाराजा प्रतापसिंह राव गायकवाड़ का जन्म हुआ।
1922 – वासिल “वास्को” पोपा रोमानियाई मूल के सर्बियाई कवि।
1931 – पद्मनाभन कृष्णगोपाल अयंगार- भारत के गणमान्य परमाणु वैज्ञानिक थे।
1975 – उपासना सिंह एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री है जिनका जन्म पंजाब के होशियारपुर क्षेत्र में हुआ था।

29 जून को हुए निधन👉

1873 – माइकल मधुसूदन दत्त – बंगला भाषा के प्रसिद्ध कवि।
1931 – मेहता लज्जाराम – भारतीय साहित्यकार, पत्रकार।
1961 – सरदार बलदेव सिंह – भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ एवं प्रथम रक्षामंत्री थे।
1966 – दामोदर धर्मानंद कोसांबी – भारत के प्रसिद्ध विद्वान, भाषा-वैज्ञानिक और गणितज्ञ।
1988 – गवरी देवी – राजस्थान की प्रसिद्ध मांड गायिका।
2011 – अनवर फ़र्रुखाबादी भारतीय कवि।
2016 – के.जी. सुब्रह्मण्यम – भारतीय मूर्तिकार और भित्ति चित्रकार थे।
2019 – मलयालम निर्देशक बाबू नारायणन का निधन।
2020 – महान हास्य कलाकार कार्ल रीनर (Carl Reiner) का निधन , वह एक लेखक, हास्य अभिनेता, निर्देशक और अभिनेता थे।

29 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🔅 सरदार बलदेव सिंह स्मृति दिवस।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय उष्णकटिबंधीय दिवस।
🔅 राष्ट्रीय सांख्‍यिकी दिवस ( प्रशान्त चन्द्र महालनोबिस जयन्ती )।

कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।

🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻

⚜⚜ 🌴 🕉️ 🌴⚜⚜
आज का राशिफल
29 जून 2022 , बुधवार

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । कार्यालय में आपके अनुकूल वातावरण बनेगा। व्यस्तता बनी रहेगी । ऑफिस में सफलता मिलेगी । मित्र मण्डली का सहयोग होगा । रोग की अवस्था में भी आपका चलना फिरना काफी ज्यादा हो गया है , इस पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी को समय , त्यागभाव और सहयोग अवश्य दें। सकारात्मक सोचें सकारात्मक बनें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। शासन सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। मान सम्मान में बढोतरी होगी । सांयकाल से लेकर रात्रिपर्यन्त सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर व सहयोग भी पर्याप्त मिलेगा। सांयकाल के समय किसी झगड़े विवाद में न पड़ें। रात्रि में प्रिय अतिथियों के आने से खर्च बढ़ेगा। माता-पिता का विशेष ध्यान रखें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन काफी रचनात्मक है। आज आपके स्वास्थ्य सुख पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। धर्म के प्रति रूचि बढेगी । कोई समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है । झगड़े और विवाद से बचें। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन पुत्र-पुत्री की चिंता तथा उनके कामों में व्यतीत होगा। दांपत्य जीवन में कई दिन से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा। रिस्तेदारी में आज लेन-देन न करें संबंध खराब होने का खतरा है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्चा हो सकता है। यात्रा में सावधान अवश्य रहें। आज आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज शाम तक कोई खास डील फाइनल हो जाएगी। कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला आपको सीखनी पड़ेगी। पंचम भाव दूषित होने के कारण संतान पक्ष से निराशा जनक समाचार मिल सकता है। शाम तक कोई रुका हुआ काम बनने की संभावना है। रात्रि का समय आमोद-प्रमोद में बीतेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन संतोष और शांति का है। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। नए अनुबंधों के द्वारा पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रात्रि में कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। संतान पक्ष से कुछ राहत मिलेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज प्रतियोगिता में अशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। मूल्यवान वस्तुओं को सम्भाल कर रखें । संतान की शिक्षा या किसी सांयकाल में कोई रुका कार्य पूरा होगा। रात्रि में मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। राज्य-मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायक रहेगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक प्रिय व्यक्तियों का दर्शन व शुभ समाचार मिलेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
भौतिक विकास का योग अच्छा है। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगा। सूर्य के कारण अधिक भागदौड़ और नेत्र विकार होने की संभावना है। शत्रु परास्त होंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
अधूरे काम निपट जाएंगे, महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। रोजगार व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से भी संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमों में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। शुभ खर्च होने का संयोगा है और यश-कीर्ति में वृद्धि होगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपके चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा।

🔅 कृपया ध्यान दें👉
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷
🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

Related Articles

Back to top button