WhatsApp Image 2024-01-08 at 6.55.15 PM
WhatsApp Image 2024-01-08 at 6.55.16 PM (1)
WhatsApp Image 2024-01-08 at 6.55.16 PM (2)
WhatsApp Image 2024-01-08 at 6.55.16 PM
WhatsApp Image 2024-01-08 at 6.55.17 PM (1)
IMG_20240301_142817
IMG_20240301_142817
IMG_20240301_142817
previous arrow
next arrow
अध्यात्मअयोध्याउत्तरप्रदेशगाज़ियाबादगोंडादिल्लीपंचांगराष्ट्रीयलखनऊ
Trending

आज 19.06.2022 का पवित्र पंचांग एवं राशिफल देखिए आज आपके भविष्य के सितारे क्या बोलते हैं आज आपका दिन कैसा रहेगा

: 🍀🍀 ⚜🕉⚜ 🍀🍀
🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏
🙏शुभप्रभातम् जी🙏

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..

 *📝आज दिनांक 👉*

📜 19 जून 2022
रविवार
🏚नई दिल्ली अनुसार🏚

🇮🇳शक सम्वत- 1944
🇮🇳विक्रम सम्वत- 2079
🇮🇳मास- आषाढ़
🌓पक्ष- कृष्णपक्ष
🗒तिथि- षष्ठी – 22:20 तक
🗒पश्चात्- सप्तमी
🌠नक्षत्र- धनिष्ठा – 05:56 तक
🌠पश्चात्- शतभिषा – 28:54 तक
💫करण- गर – 11:15 तक
💫पश्चात्- वणिज
✨योग- विश्कुम्भ – 10:51 तक
✨पश्चात्- प्रीति
🌅सूर्योदय- 05:23
🌄सूर्यास्त- 19:21
🌙चन्द्रोदय- 23:53
🌛चन्द्रराशि- कुम्भ – दिनरात
🌞सूर्यायण – उत्तरायण
🌞गोल- उत्तरगोल
💡अभिजित- 11:54 से 12:50
🤖राहुकाल- 17:36 से 19:21
🎑ऋतु- ग्रीष्म
⏳दिशाशूल- पश्चिम

✍विशेष👉

🔅आज रविवार को 👉 आषाढ़ बदी षष्ठी 22:20 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , पंचक जारी , सर्वदोषनाशक रवि योग 05:56 से 28:53 तक , त्रिपुष्कर योग 28:53 से सूर्योदय तक , विघ्नकारक भद्रा 22:19 से , श्री वासुपूज्य जी गर्भ कल्याणक ( जैन , आषाढ़ कृष्ण षष्ठी ) , पितृ दिवस (फादर्स डे , जून के तीसरे रविवार को ) , गुरू श्री हरगोबिन्द सिंह जयन्ती (तारीखानुसार ) , श्री राहुल गांधी जन्म दिवस , श्री ओकरम इबोबी सिंह जन्म दिवस , संघर्ष के दौरान यौन हिंसा के उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस , विश्व सौहार्द दिवस ( World Sauntering Day ) , World Ethnic Day व World Sickle Cell Day.

🔅कल सोमवार को 👉 आषाढ़ बदी सप्तमी 21:03 तक पश्चात् अष्टमी शुरु , पंच जारी , विघ्नकारक भद्रा 09:39 तक , विश्व शरणार्थी दिवस व इंटरनेशनल हॉर्सशू क्रैब डे (International Horseshoe Crab Day)।

🎯आज की वाणी👉

🌹
उद्यमः साहसं धैर्यं
बुद्धिः शक्तिः पराक्रमः।
षडेते यत्र वर्तन्ते
तत्र दैवं सहायकृत् ।।
अर्थात्👉
उद्यम , साहस, धैर्य, बुद्धि, शक्ति और पराक्रम – यह 6 गुण जिस भी व्यक्ति के पास होते हैं, भगवान भी उसकी मदद करते हैं।
🌹

19 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

1269 – फ्रांस के राजा लुई ने सभी यहुदियों को शर्म का बिल्ला पहनने का फऱमान जारी किया।
1754 – अल्बानी कांग्रेस सात ब्रिटिश उपनिवेशों और इरकौई इंडियनों द्वारा आयोजित की गयी।
1770 – नई यरूशलेम की जनरल चर्च की स्थापना हुई।
1816 – सात ओक्स की लड़ाई में हडसन बे कंपनी को उत्तर पश्चिम कंपनी द्वारा विन्निपेग के नजदीक कनाडा में पराजित किया गया।
1843 – ‘दास कैपिटल’ के लेखक और समाजशास्त्री काल मार्क्स ने विवाह किया।
1861 – फ्रांसिस पीरपॉन्ट वेस्ट वर्जीनिया के अनंतिम गवर्नर चुने गए।
1865 – यूनियन जनरल ग्रैनर ने टेक्सास के सभी गुलामों को आजाद किया।
1875 – प्रेसीडियो में अमेरिकी मरीन अस्पताल का औपचारिक उद्घाटन किया गया।
1899 – एडवर्ड एल्‍गर का एनिग्मा वैरिएशंस लंदन में प्रीमियर हुआ।
1910 – पहली बार फादर्स डे वाशिंगटन के स्पोकेन में मनाया गया।
1921 – तुर्की और फिलीस्तीन के ईसाइयों ने यहूदियों के खिलाफ मैत्री समझौते पर हस्ताक्षर किया।
1933 – आस्ट्रिया की सरकार ने नाजी संगठनों पर प्रतिबंध लगाया।
1938 – इटली ने हंगरी को 4-२ रनो से हराकर विश्व कप जीता।
1948 – पनामा और कोस्टारिका ने इजरायल को मान्यता दी।
1948 – सोवियत संघ ने पश्चिमी बर्लिन की ओर जाने वाली सड़कों को बंद कर दिया।
1949 – फ्रांस की उपनिवेश चंदरनगर की जनता ने भारतीय संघ के साथ जुड़ने का निर्णय लिया।
1961 – कुवैत ने इंग्लैंड से स्वतंत्र होने की घोषणा की।
1968 – मार्टिन लूथर किंग के नेतृत्व में आर्थिक न्याय के लिए 50,000 लोगों ने प्रदर्शन किया।
1981 – भारत ने एप्पल उपग्रह का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया।
1987 – लुई चतुर्थ की फ्रांस के राजा के रूप में ताजपोशी हुई।
1991 – सोवियत संघ ने हंगरी को अपने कब्जे से आजाद किया था।
1994 – अर्नेस्टो सेम्पर कोलंबिया के राष्ट्रपति बने।
1996 – प्रसिद्ध अंपायर डिकी बर्ड एम.सी.सी. की आजीवन सदस्यता से सम्मानित।
1996 – बौद्धिक संपदा क़ानून (आई.पी.आर.) पर चीन एवं सं.रा. अमेरिका में समझौते।
1996 – प्रसिद्ध अंपायर डिकी बर्ड एम.सी.सी. की आजीवन सदस्यता से सम्मानित।
1999 – कोलोन (जर्मनी) में समूह-8 की शिखर बैठक प्रारम्भ।
2002 – पाकिस्तान के विदेश सचिव इनामुल हक को पाकिस्तान का नया विदेश मंत्री बनाया गया।
2003 – फ़िनलैंड की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एनेली जाटिनमांकी ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
2005 – फ़ोर्ब्स पत्रिका ने ओफ़्रा विनफ़े को दुनिया की सौ ताकतवर हस्तियों में पहला स्थान दिया।
2006 – जापान ने उत्तरी कोरिया को परमाणु परीक्षण मामले पर चेतावनी दी।
2007 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने सूचना मंत्री के पद से मोहम्मद अली दुर्रानी को हटाया।
2007 – विश्व में राजनीतिक रूप से अस्थिर देशों की सूची में पाकिस्तान को 12वाँ स्थान प्राप्त हुआ।
2008 – उत्तराखण्ड सरकार ने गंगा पर निर्माणाधीन 480 मेगावाट की पाला मनेरी व 380 मेगावाट की भैरोंधारी परियोजना को स्थगित किया।
2008 – गाजापट्टी में हिंसक संघर्ष रोकने के लिए इस्रायल व हमास के बीच युद्ध विराम समझौता लागू हुआ।
2019 – भाजपा सांसद और एनडीए के उम्मीदवार ओम बिरला को आज सर्वसम्मति से लोकसभा अध्यक्ष चुन लिया गया।
2019 – श्रीलंका ने स्वदेश निर्मित अपना पहला सेटेलाइट रावन-1 कक्षा में लांच किया।
2019 – भारत सरकार ने बांग्लादेश और दक्षिण कोरिया के साथ समझौते किए , इनके तहत दूरदर्शन (डीडी) इंडिया का प्रसारण उन देशों में किया जाएगा।
2020 – आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय और भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।{ रेहड़ी-पटरी वालों (स्ट्रीट वेंडर्स) के लिए विशेष लघु-ऋण (माइक्रो-क्रेडिट) सुविधा योजना का शुभारंभ }।
2020 – उर्जित पटेल को Economic Think Tank NIPFP के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया।
2021 – ईरान राष्ट्रपति चुनावों में इब्राहीम रईसी 62 फीसदी वोटों से जीतने के बाद देश के 13वें राष्ट्रपति बने (शपथ अगस्त में)।

19 जून को जन्मे व्यक्ति👉

1595 – गुरू हरगोबिन्द सिंह – सिखों के छठें गुरू थे।
1623 – फ्रांसीसी गणितज्ञ, लेखक और दर्शनशास्त्री ब्लेज पास्कल का जन्म हुआ। जिन्होंने द्रव को समीकरणों में बांधकर विज्ञान को नया आयाम दिया।
1871 – माधवराव सप्रे – राष्ट्रभाषा हिन्दी के उन्नायक, प्रखर चिंतक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और सार्वजनिक कार्यों के लिये समर्पित कार्यकर्ता थे।
1922- वी बालकृष्ण इरादी – प्रसिद्ध भारतीय वकील।
1931 – सुदर्शन अग्रवाल – उत्तराखंड और सिक्किम के पूर्व राज्यपाल।
1945 – म्यामांर की नेता आंग सान सू की का जन्म हुआ।
1947 – मशहूर ब्रिटिश-भारतीय लेखक और उपन्यासकार सलमान रश्दी का जन्म।
1948 – ओकरम इबोबी सिंह 15 सालों तक मणिपुर के मुख्यमंत्री रहे।
1962 आशीष विद्यार्थी – भारतीय अभिनेता।
1970 – राहुल गांधी – भारतीय नेता , सांसद और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष।

19 जून को हुए निधन👉

1949 – सैयद ज़फ़रुल हसन बीसवीं सदी के एक प्रमुख पाकिस्तानी मुस्लिम दार्शनिक थे।
2008 – पत्रकार वरुन सेन गुप्ता का देहांत हुआ।
2013 – जेम्स गंडॉल्लिनी – अभिनेता , संयुक्त राज्य अमेरिका।
2018 – नेरेला वेणु माधव एक भारतीय प्रभाववादी मिमिक्री कलाकार थे।
2020 – वयोवृद्ध अर्थशास्त्री और 10 वें वित्त आयोग के सदस्य बी.पी.आर. विट्ठल बारू का 93 वर्ष कि आयु में निधन।
2020 – पद्म श्री अवार्डी और सामाजिक कार्यकर्ता विद्याबेन शाह का निधन।
2021 – उद्योग एवं आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव डॉ. गुरुप्रसाद मोहापात्रा (59) का कोविड-19 से निधन हुआ।

19 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🔅 श्री वासुपूज्य जी गर्भ कल्याणक ( जैन , आषाढ़ कृष्ण षष्ठी )।
🔅 पितृ दिवस (फादर्स डे , जून के तीसरे रविवार को )।
🔅 गुरू श्री हरगोबिन्द सिंह जयन्ती (तारीखानुसार )।
🔅 श्री राहुल गांधी जन्म दिवस।
🔅 श्री ओकरम इबोबी सिंह जन्म दिवस।
🔅 संघर्ष के दौरान यौन हिंसा के उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस।
🔅 विश्व सौहार्द दिवस ( World Sauntering Day )।
🔅 World Ethnic Day.
🔅 World Sickle Cell Day.

कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।

🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜
⚜️ आज का राशिफल ⚜️
दिनांक : 19 जून 2022

🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन ज्यादा लाभदायक तो नही फिर भी सधा रहने से आगे के लिये सफलता का मार्ग खोलेगा। दिन का आरंभ सुस्ती में होगा लेकिन इसके बाद सभी कार्य नियमित समय पर पूर्ण कर लेंगे। कार्य-व्यवसाय के प्रति आज अधिक गंभीर रहेंगे इसके लिये लघु यात्रा भी करनी पड़ेगी मध्यान के समय भगदौड़ व्यर्थ होती प्रतीत होगी धन की आमद आज अनिश्चित रहने के कारण मन निराश होगा लेकिन अपने कार्यो से संतुष्ट एवं भविष्य के लिये निश्चिन्त भी रहेंगे। परिवार में आपसी प्रेम स्नेह बढेगा। स्वास्थ्य में संध्या बाद कुछ नरमी आएगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन कार्य सफलता वाला है इसका लाभ उठाएं स्वभाव में आलस्य अधिक रहेगा इससे बचे अन्यथा लाभ हाथ आकर निकल भी सकता है। कार्य क्षेत्र पर मध्यान बाद ही अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी लाभ के कई अवसर मिलेंगे लेकिन सकारात्मक परिणाम कुछ एक से ही मिलेगा। धन लाभ आवश्यकता अनुसार हो ही जायेगा। नौकरी वाले लोग किसी बहुप्रतीक्षित योजना पर कार्य आरंभ करेंगे शीघ्र ही इसके सही दिशा लेने पर भविष्य सुरक्षित बनेगा। सरकार की तरफ से नरमी रहेगी कागजी कार्य आज अवश्य पूर्ण करलें। घर मे सुख शांति रहेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आपका स्वभाव अत्यंत आलसी रहेगा परन्तु फिर भी जिस भी कार्य को करेंगे उसमे सफलता अवश्य ही मिलेगी। घरेलू कार्यो के साथ ही व्यावसायिक कार्य भी एकसाथ करने में थोड़ी दुविधा बनेगी लेकिन बुजुर्गो का सहयोग मिलने से इससे निजात पा लेंगे। कार्य-व्यवसाय में आज किसी बहुप्रतीक्षित योजना के परिणाम को लेकर बेचैन रहेंगे धर्य से काम लें जल्दबाजी में कोई गलत निर्णय लेने से बचें विजय आपकी ही होगी। धन की आमद को लेकर दिन के आरंभ में आशंकित रहेंगे मध्यान बाद अकस्मात हो जाएगी। आपके पीछे से चुगली करने वाले लोग हानि पहुचा सकते है सतर्क रहें। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव लगा रहेगा मनोरंजन के अवसर मिलेंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन प्रतिकूल रहेगा सेहत में सुबह से ही कुछ ना कुछ कमी बनेगी अनदेखी पर मध्यान तक इसके बढ़ने की संभावना है। कार्य क्षेत्र से आज आशा कम ही रखें दिन परिश्रम साध्य रहेगा कम परिश्रम करने पर लाभ भी कम ही मिल सकेगा। आज अकस्मात खर्च ज्यादा परेशान करेंगे व्यर्थ के खर्चो पर नियंत्रण की आवश्यकता है। नौकरी करने वाले कामना पूर्ति ना होने पर अधिकारियों से नाराज रहेंगे जानकर काम खराब भी कर सकते है। मध्यान के बाद धार्मिक भावनाओं का उदय होगा लेकिन पूजा पाठ में फिर भी मन केंद्रित नही कर पाएंगे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा सेहत एवं व्यापार दोनों उत्तम रहेंगे। क्रय-विक्रय के व्यवसाय अथवा शेयर सट्टे में निवेश से धन लाभ होगा। अन्य व्यवसाय में भी नए अनुबंध मिलने की सम्भवना रहेगी परन्तु नए व्यवसाय का आरम्भ अभी ना करें। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी साथ ही धन की उगाही भी कर पाएंगे। नौकरी पेशा जातको की कार्य क्षेत्र पर सामान्य दिनचर्या रहेगी। धार्मिक कृत्यों विशेषकर टोन टोटको में विश्वास करेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी शुभसमाचार की प्राप्ति होगी। विरोधीयो के सडयंत्र असफल रहेंगे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन मिला जुला फल देगा। प्रातः काल से ही किसी कार्य को करने में किसी के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी एवं जो सहयोग मिलेगा वह भी पर्याप्त नहीं रहेगा। बाहर की अपेक्षा घर के लोग ही सहायता के लिए आगे आएंगे फिर भी अन्य कार्यो की और ध्यान दें अन्यथा यहाँ भी लाभ से वंचित रहना पड़ेगा। नौकरी पेशा जातको को अतिरिक्त आय के अवसर मिलेंगे परन्तु अनैतिक कार्यो में ना पढ़ें हानि ही होगी इसका ध्यान रखें। अधिकारी वर्ग आपके प्रति उदासीन रहेंगे इसलिए कार्य निकालने के लिए मशक्कत करनी पड़ेगी। गृहस्थ में आपसी तालमेल बना रहेगा। महिलाएं अधिक सहयोगी सिद्ध होंगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी। कई दिनों से लटकी योजना अथवा अति महत्त्वपूर्ण कार्य सम्पन्न होने से राहत मिलेगी। भाग दौड़ अन्य दिनों की अपेक्षा आज अधिक करनी पड़ेगी फिर भी परिणाम निराशाजनक नही रहेंगे। आज काम छोटा हो या बड़ा सभी कुछ ना कुछ लाभ ही देंगे। धन की आमद संतोषजनक रहेगी लेकिन कार्य क्षेत्र पर किसी से कहासुनी होने की संभावना है। आज गृहस्थ में बाहर की अपेक्षा शांति अनुभव करेंगे। संध्या के समय मन मे विपरीत विचार आएंगे सेहत सामान्य रहेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन साधारण रहेगा पूर्व में किया किसी गलत आचरण का अफसोस होगा लेकिन सुधार फिर भी नही करेंगे। अन्य लोगो के ऊपर आश्रित रहने के कारण कार्य व्यवसाय में परिश्रम का लाभ कम ही मिलेगा फिर भी आज आवश्यकताए कम रहने से परेशानी नही होगी धन की आमद कम ही रहेगी। नौकरी वाले लोग आलसी व्यवहार के कारण कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था फैलाएंगे। परिजनों का सहयोग सानिध्य हौसला बढ़ाएगा लेकिन फिर भी काम नही आएगा। खान पान संयमित रखें पेट खराब हो सकता है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन भी शुभफलदायी रहेगा। कुछ दिनों से मन में चल रही योजनाएं आज फलीभूत हो सकेंगी परन्तु इसके लिए अधिक परिश्रम भी करना पड़ेगा। धन लाभ के भी कई अवसर आएंगे लेकिन सफलता कुछ में ही मिलेगी फिर भी संध्या तक पर्याप्त धन अर्जित कर लेंगे। नौकरी पेशा जातक कार्यो के प्रति अधिक समर्पित रहने पर भी कुछ ना कुछ कमी का अनुभव करेंगे। सामाजिक जीवन पहले की अपेक्षा ज्यादा बेहतर बनेगा। मित्र स्वयजनो के साथ यात्रा प्रवास की योजना बनेगी। दाम्पत्य जीवन भी आज बेहतर रहेगा लेकीन किसी के रूठने मनाने का क्रम लगा रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आर्थिक विषयो को लेकर नई समस्याएं बनेगी जिनका समाधान होने में समय लग सकता है। कार्य क्षेत्र पर उदासीनता रहने से धन की आमद कम रहेगी। नौकरी पेशा जातक अथवा महिलाएं मनोकामना पूर्ती ना होने से अनमने मन से कार्य करेंगे। बीमारियों पर भी खर्च होने के योग है शारीरिक समस्याएं मध्यान के समय प्रबल रहेंगी अधिक मसाले वाले भोजन अथवा बाहर के खान-पान से परहेज करें। विद्यार्थी वर्ग को भी परिश्रम का उचित परिणाम नहीं मिलने से दुःख होगा। किसी से धन सम्बंधित वादे ना करे फिजूल खर्च पर भी नियंत्रण रखें। घर में थोड़ी खींच-तान होने पर भी स्थिति नियंत्रित रहेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन शान्तिप्रद रहेगा दिन के आरंभ से मन मे चंचलता रहेगी परिजनों के साथ हल्की फुल्की मजाक से वातावरण हल्का बनेगा मध्यान के आस-पास किसी से शुभ समाचार मिलेंगे। कार्य क्षेत्र पर लाभ के सौदे हाथ लेंगेंगे लेकिन इनसे जितनी आशा थी उतना लाभ नही ले सकेंगे फिर भी आज खर्च से अधिक आय हो ही जाएगी। साथ काम करने वाले लोग आपके व्यवहार से आकर्षित होंगे। किसी से भी काम निकालना आज आसान रहेगा। महिलाओं अथवा बुजुर्गो को छाती में संक्रमण हो सकता है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन बचते बचते कुछ ना कुछ हानि कराएगा। आज आपके विचार किसी से जल्दी मेल नही खाएंगे हानि वाले कामो में रुचि अधिक रहेगी। आज जिसकी आशंका नही रहेगी उसी कार्य से नुकसान होने की संभावना है। धन संबंधित लेन-देन अथवा निवेश पर आज विराम रखें अन्यथा आर्थिक कमी के कारण बाद में परेशानी होगी। नौकरी वाले जातको को लापरवाही के कारण डांट सुननी पड़ेगी। घर मे कुछ अप्रिय घटना होने से मन बेचैन रहेगा। हित शत्रुओ से विशेष सावधान रहें पीठ पीछे हानि पहुँचा सकते है। सेहत अकस्मात खराब होने की संभावना है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
Https://www.shekharnews.com

Related Articles

Back to top button