WhatsApp Image 2024-01-08 at 6.55.15 PM
WhatsApp Image 2024-01-08 at 6.55.16 PM (1)
WhatsApp Image 2024-01-08 at 6.55.16 PM (2)
WhatsApp Image 2024-01-08 at 6.55.16 PM
WhatsApp Image 2024-01-08 at 6.55.17 PM (1)
IMG_20240301_142817
IMG_20240301_142817
IMG_20240301_142817
previous arrow
next arrow
पंचांगलाइफस्टाइल

आज का पंचांग दिनांक 21.11.2021 आज आपके भाग्य के सितारे क्या कहते हैं देखिए

🙏🏻🙏🏻
🌞 ~ आज का हिन्दू पंचांग ~ 🌞
दिनांक – 21 नवंबर 2021
दिन – रविवार
विक्रम संवत – 2078
शक संवत -1943
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – हेमंत
मास – मार्ग शीर्ष मास (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार कार्तिक)
पक्ष – कृष्ण
तिथि – द्वितीया शाम 07:47 तक तत्पश्चात तृतीया
नक्षत्र – रोहिणी सुबह 07:36 तक तत्पश्चात मृगशिरा
योग – सिध्द 22 नवंबर प्रातः 05:51 तक तत्पश्चात साध्य
राहुकाल -शाम 04:33 से शाम 05:056 तक
सूर्योदय – 06:54
सूर्यास्त – 17:54
दिशाशूल – पश्चिम दिशा में
⛅ *व्रत पर्व विवरण –
💥 *विशेष – द्वितीया को बृहती (छोटा बैगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
🌞 ~ हिन्दू पंचांग ~ 🌞

🌷 स्वास्थ्यवर्धक आँवला 🌷
🍏 आँवला एक ऐसा श्रेष्ठ फल है जो वात, पित्त व कफ तीनों दोषों का शमन करता है तथा मधुर, अम्ल, कड़वा, तीखा व कसैला इन पाँच रसों की शरीर में पूर्ति करता हैं | आँवले के सेवन से आयु, स्मृति, कांति एवं बल बढ़ता है | ह्रदय एवं मस्तिष्क को शक्ति मिलती है | आँखों के तेज में वृद्धि, बालों की जड़ें मजबूत होकर बाल काले होना आदि अनेकों लाभ होते हैं | शास्त्रों में आँवले का सेवन पुण्यदायी माना गया हैं | अत: अस्वस्थ एवं निरोगी सभी को आँवले का किसी-न-किसी रूप में सेवन करना ही चाहिए |
🍏 आँवले के मीठे लच्छे 🍏
सामग्री : ५०० ग्राम आँवला, ५ ग्राम काला नमक, चुटकीभर सादा नमक, चुटकीभर हींग, ५०० ग्राम मिश्री, आधा चम्मच नींबू का रस, १५० ग्राम तेल |
विधि : आँवलों को धोकर कद्दूकश कर लें | गुलाबी होने तक इनको तेल में सेंके फिर कागज पर निकालकर रखें ताकि कागज सारा तेल सोख लें | इनमे काला नमक व नींबू का रस मिलाकर अलग रख दें | मिश्री की चाशनी बना के इनको उसमें थोड़ी देर पका लें | बस, हो गए आँवले के मीठे लच्छे तैयार ! इन्हें काँच के बर्तन में भरकर रख लें |
🌞 ~ हिन्दू पंचांग ~ 🌞

🌷 सर्दियों के लिए बल व पुष्टि का खजाना
👉🏻 Ø रात को भिगोयी हुई १ चम्मच उड़द की दाल सुबह महीन पीसकर उसमें २ चम्मच शुद्ध शहद मिला के चाटें | १ – १.३० घंटे बाद मिश्रीयुक्त दूध पियें | पूरी सर्दी यह प्रयोग करने से शरीर बलिष्ठ और सुडौल बनता है तथा वीर्य की वृद्धि होती है |
👉🏻 Ø दूध के साथ शतावरी का २ – ३ ग्राम चूर्ण लेने से दुबले-पतले व्यक्ति, विशेषत: महिलाएँ कुछ ही दिनों में पुष्ट जो जाती हैं | यह चूर्ण स्नायु संस्थान को भी शक्ति देता हैं |
👉🏻 Ø रात को भिगोयी हुई ५ – ७ खजूर सुबह खाकर दूध पीना या सिंघाड़े का देशी घी में बना हलवा खाना शरीर के लिए पुष्टिकारक है |
👉🏻 Ø रोज रात को सोते समय भुनी हुई सौंफ खाकर पानी पीने से दिमाग तथा आँखों की कमजोरी में लाभ होता है |
👉🏻 Ø आँवला चूर्ण, घी तथा शहद समान मात्रा में मिलाकर रख लें | रोज सुबह एक चम्मच खाने से शरीर के बल, नेत्रज्योति, वीर्य तथा कांति में वृद्धि होती है | हड्डियाँ मजबूत बनती हैं |
👉🏻 Ø १०० ग्राम अश्वगंधा चूर्ण को २० ग्राम घी में मिलाकर मिट्टी के पात्र में रख दें | सुबह ३ ग्राम चूर्ण दूध के साथ नियमित लेने से कुछ ही दिनों में बल-वीर्य की वृद्धि होकर शरीर हृष्ट-पुष्ट बनता है |
👉🏻 Ø शक्तिवर्धक खीर : ३ चम्मच गेहूँ का दलिया व २ चम्मच खसखस रात को पानी में भिगो दें | प्रात: इसमें दूध और मिश्री डालकर पकायें | आवश्यकता अनुसार मात्रा घटा-बढ़ा सकते हैं | यह खीर शक्तिवर्धक है |
👉🏻 Ø हड्डी जोडनेवाला हलवा : गेहूँ के आटे में गुड व ५ ग्राम बला चूर्ण डाल के बनाया गया हलवा (शीरा) खाने से टूटी हुई हड्डी शीघ्र जुड़ जाति है | दर्द में भी आराम होता है |
👉🏻 Ø सर्दियों में हरी अथवा सुखी मेथी का सेवन करने से शरीर के ८० प्रकार के वायु-रोगों में लाभ होता है ।
👉🏻 Ø सब प्रकार के उदर-रोगों में मठ्ठे और देशी गाय के मूत्र का सेवन अति लाभदायक है | (गोमूत्र न मिल पाये तो गोझरण अर्क का उपयोग कर सकते हैं |)
🙏🏻 *-

📖 *
🌞 ~ हिन्दू पंचांग ~ 🌞
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🌻🍀🌺🙏🏻पंचक काल,
12 नवंबर 2021 से 16 नवंबर 2021 तक। 
09 दिसंबर 2021 से 14 दिसंबर 2021 तक।
एकादशी व्रत

30 नवंबर- उत्पन्ना एकादशी

. 14 दिसंबर- मोक्षदा एकादश
प्रदोष

16 नवंबर- भौम प्रदोष
02 दिसंबर- प्रदोष व्रत
31 दिसंबर- प्रदोष व्रत

. 30 दिसंबर- सफला एकादशी
पूर्णिमा

18 दिसंबर, शनिवार: मार्गशीर्ष पूर्णिमा
अमावस्या
मार्गशीर्ष अमावस्या- 04 दिसम्बर 2021, शनिवार

दिनांक 21 को जन्मे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अक्सर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

कैसा रहेगा यह वर्ष
दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपको परेशानी से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। आज आपको बढ़ते हुए आर्थिक कष्टों से मुक्ति मिलेगी और किसी का कर्जा उतारने में सफल रहेंगे, जिस वजह  से आप चैन की सांस लेंगे। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों के सहयोग की आवश्यकता होगी। आज आप जीवनसाथी की तरक्की देख प्रसन्न रहेंगे। आज व्यापार के सिलसिले में आपको किसी पास व दूर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिसमें आपको सावधान रहना होगा, क्योंकि इसमें वाहन की खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज यदि आपके घर परिवार में कोई भी विवाह योग्य सदस्य हैं, तो उसके विवाह की बात चल सकती है, जिसके कारण घर परिवार का माहौल शुभ व मांगलिक रहेगा। सायंकाल के समय आज आपके घर मे किसी खास अतिथि का आगमन हो सकता है, इसमें धन खर्च और काम दोनों बढ़ सकते है। आज आप अपने जीवन साथी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे, जिसमें आप कुछ भविष्य की योजना पर भी विचार विमर्श कर सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आपके कुछ परिजन आपकी अप्रत्याशित उन्नति को देखकर हैरान होंगे। आज आप अपनी मेहनत और लगन से यदि किसी परीक्षा में भाग लेंगे, तो उसमें भी आपको सफलता अवश्य मिलेगी, इसलिए आपको अपनी मेहनत और लगन को बनाए रखना लाभदायक रहेगा। यदि नौकरी में बदलाव करना चाहते हैं, तो उसके लिए भी उत्तम रहेगा। आज यदि कोई आपकी तारीफ करें, तो आपको उसमें भी सावधान रहना होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आप परोपकार कार्यों में व्यतीत करेंगे। आज आप व्यस्तता के कारण भी अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की सेवा के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। सायंकाल के समय आज आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें परिवार के सदस्य व्यस्त नजर आएंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आपने साझेदारी में कोई व्यापार को किया है, तो आज आपको अपने पार्टनर के ऊपर बहुत ज्यादा भरोसा नहीं करना है। यदि आपने ऐसा किया, तो आपको धोखा मिल सकता है। यदि आप ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार देने की सोच रहे हैं, तो उसके वापस आने की संभावना बहुत कम है। भाई से यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आप अपने कार्य क्षेत्र में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं, जिसका भविष्य में लाभ भी उठाएंगे। आज आप व्यवसाय में लाभ पाने के लिए अधिक मेहनत करेंगे, लेकिन जितनी मेहनत आप करेंगे, आपको उतना लाभ नहीं मिल पाएगा, जिसके कारण आपके मन में निराशा हो सकती है, लेकिन आज आप अपने जीवन साथी के साथ सायंकाल के समय कुछ दैनिक आवश्यकताओं की खरीदारी करने भी जा सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए चिंता भरा रहेगा। आज आपको किसी ऐसे काम की चिंता सताएगी, जो आपने किया भी नहीं है। व्यवसायिक क्षेत्र में विरोधियों की भीड़ आज आपके सामने खड़ी हो सकती है, लेकिन आपको अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग कर के उससे बाहर निकलने की कोशिश करनी होगी। आज आपकी कुछ परेशानियां तो वास्तविक होंगी, लेकिन कुछ व्यर्थ की होंगी और आज आपको अपने धन को भी भविष्य के लिए निवेश करने के लिए कोई कठोर योजना बनानी होगी।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको अपने मन में निराशाजनक विचारों को आने से रोकना होगा, तभी आप अपने मन से सही कार्य को कर पाएंगे व लाभ के अवसरों को पहचान पाएंगे। व्यवसाय में आज किसी से आपकी कोई बहस बाजी हो सकती है, जिससे आपको मानसिक तनाव भी होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आपका मन थोड़ा परेशान हो जाएगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए हर मामले में शुभ परिणाम देने वाला रहेगा। लेकिन आज आपको अपने रोजमर्रा के कार्य में कोताही बिल्कुल नहीं बरतनी है। यदि आपने ऐसा किया, तो आपके बहुत सारे कार्य लंबे समय के लिए टल सकते हैं। आज किसी नए व्यक्ति के संपर्क में आने से आपको लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। रात्रि का समय आज आप किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। व्यवसायिक उन्नति को देखकर आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आपके चारों ओर का वातावरण सुखद रहेगा। आज आप किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद के लिए आगे आएंगे। आज नौकरी में भी आपके बॉस आप की तारीफ करते नजर आएंगे, जिसके कारण आपके साथियों का मूड खराब हो सकता है, लेकिन आपको उन्हें नजरअंदाज करना होगा। ससुराल पक्ष से भी आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। राजनीति क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज दिन उत्तम रहेगा, क्योंकि उन्हें आज किसी पार्टी के साथ जुड़ने का मौका मिलेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए पारिवारिक एकता बढ़ाने वाला रहेगा। आज यदि आपके परिवार के किसी भी सदस्य को कोई परेशानी होगी, तो उसमें परिवार के सभी सदस्य आगे आकर खड़े होंगे, जिसके कारण पारिवारिक एकता बनी रहेगी और आज आप अपने धीमी गति से चल रहे, बिजनेस के लिए भी अपने भाइयों से सलाह मशवरा कर सकते हैं। सायंकाल के समय यदि आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी यात्रा अथवा किसी धार्मिक आयोजन में भी सम्मिलित हो सकते हैं।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आपको अपने भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा व व्यापार में भी उन्नति के कई मार्ग खुलेंगे, जिससे आपके कार्य पूर्ण होंगे, लेकिन आज आपको अपने कुछ गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आपकी तरक्की देखकर आपसे ईष्या करेंगे। आज आप अपने दिन का कुछ समय आध्यात्म के कार्य में भी व्यतीत करेंगे, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। आज आप अपने माता पिता की सेवा करने के लिए भी कुछ समय निकालेंगे

Related Articles

Back to top button