WhatsApp Image 2024-01-08 at 6.55.15 PM
WhatsApp Image 2024-01-08 at 6.55.16 PM (1)
WhatsApp Image 2024-01-08 at 6.55.16 PM (2)
WhatsApp Image 2024-01-08 at 6.55.16 PM
WhatsApp Image 2024-01-08 at 6.55.17 PM (1)
IMG_20240301_142817
IMG_20240301_142817
IMG_20240301_142817
previous arrow
next arrow
अयोध्याउत्तरप्रदेशमथुराराष्ट्रीयवाराणसी

अयोध्या काशी मथुरा धार्मिक नगरों में भी भाजपा का जोरदार प्रदर्शन और कब्जा

अयोध्या संवाददाता जनार्दन पांडे की रिपोर्ट

अयोध्या जिले में 5 विधानसभा सीटों में 3 पर भाजपा और 2 पर सपा का कब्ज़ा

अयोध्या सीट से वर्तमान विधायक वेद प्रकाश गुप्ता फिर से जीत गए हैं। उन्हें कुल 112169 (49.11%) वोट मिले। समाजवादी पार्टी सरकार में मंत्री रह चुके तेजनारायण पांडेय उर्फ़ पवन पांडेय 92067 (40.31%) वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे। बहुजन समाज पार्टी के रवि प्रकाश 17540 (7.68%) वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे। कॉन्ग्रेस प्रत्याशी रीता यहाँ चौथे स्थान पर रहीं। खास बात ये रही कि यहाँ नोटा (NOTA) को आम आदमी पार्टी और कम्युनिस्ट पार्टी से अधिक वोट मिले हैं।साभार – निर्वाचन आयोग

भाजपा ने अयोध्या जिले की रुदौली और बीकापुर सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं मिल्कीपुर और गोसाईंगंज सीट समाजवादी पार्टी के पाले में गई है।

मथुरा जिले की सभी 5 विधानसभा सीटों पर भाजपा का कब्ज़ा

मथुरा जिले की सभी 5 विधानसभा सीटें भाजपा की झोली में आई हैं। यहाँ मथुरा शहर से भाजपा सरकार में मंत्री श्रीकांत शर्मा ने 151729 (60.41%) वोटों के साथ जीत दर्ज की। उन्होंने कॉन्ग्रेस प्रत्याशी प्रदीप माथुर को हराया जिन्हें 47770 (19.02%) वोट मिले। बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी एस के शर्मा 28913 (11.51%) वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी देवेंद्र अग्रवाल को 17408 (6.93%) वोट ही मिल पाए। यहाँ NOTA को आम आदमी पार्टी और शिवसेना के उम्मीदवारों से अधिक वोट मिले।मथुरा विधानसभा, साभार – निर्वाचन आयोग

इसी के साथ मथुरा जिले में आने वाली छाता माट, गोवर्धन और बलदेव सीटों पर भी भाजपा ने जीत दर्ज की है।

वाराणसी में भाजपा का क्लीन स्वीप, सभी 8 सीटों पर भाजपा और गठबंधन प्रत्याशी जीते

वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है। अखिलेश यादव ने EVM विवाद को यहीं से हवा दी गई थी। यहाँ कुल 8 विधानसभा सीटें हैं जिसमें सभी 8 पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। वाराणसी कैंट से भाजपा प्रत्याशी सौरभ श्रीवास्तव ने 147833 (60.63%) वोटों के साथ जीत दर्ज की है। इस सीट पर समाजवादी पार्टी की पूजा यादव 60989 (25.01%) वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहीं। तीसरे स्थान पर रहे कॉन्ग्रेस प्रत्याशी राजेश कुमार मिश्रा को 23807 (9.76%) वोट मिले। बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी कौशिक कुमार पांडेय 7068 (2.9%) वोटों के साथ चौथे नंबर पर रहे। यहाँ भी नोटा (NOTA) को आम आदमी पार्टी प्रत्याशी से अधिक वोट प्राप्त हुए।वाराणसी कैंट विधानसभा, साभार – निर्वाचन आयोग

इसी के साथ वाराणसी जिले की ही शिवपुर, पिंडरा, अजगरा, शहर उत्तरी और शहर दक्षिणी में भी भाजपा प्रत्याशियों को जीत हासिल हुई है। भाजपा के साथ गठबंधन पर चुनाव लड़ रहे अपना दल (एस) ने सेवापुरी और रोहनिया सीटों पर जीत दर्ज की है।

Related Articles

Back to top button